सीमलवाड़ा पीठ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक के बीच भिड़ंत,दो युवक की मौत डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर दाे बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर जा रहे थे। सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ट्रैक्टर ड्राइवर महावीर बैरवा भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीमलवाड़ा पीठ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक के बीच भिड़ंत,दो युवक की मौत डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर दाे बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर जा रहे थे। सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ट्रैक्टर ड्राइवर महावीर बैरवा भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- ??।।?. mm?m । ।.?.।Simalwara, Dungarpur😂13 hrs ago
- सीमलवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सीमलवाड़ा पीठ मार्ग पर राजपुर चार रास्ता के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक चालक किशन लाल (पिता कन्हैया लाल डेडोर), निवासी पारडा दरियाटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार प्रवीण (पिता हुका माली), निवासी लूनावा तहसील खराड़, गुजरात को गंभीर हालत में सीमलवाड़ा अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक महावीर (पिता जगदीश बैरवा), निवासी बूंदी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की। तीनों मृतकों के शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।1
- सागवाड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां ऑनलाइन ठगी और अश्लील चैटिंग के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तगण लोकेन्टो सहित अन्य मोबाइल एप्स के माध्यम से लोगों को पहले अश्लील बातें कर उकसाते थे और फिर झांसा देकर उनसे रुपये ऐंठ लेते थे। इस गिरोह द्वारा कई लोगों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में 01. मुकेश पटेल (29) निवासी बोडीगामा छोटा, 02. मुकेश पाटीदार (32) निवासी बोडीगामा बड़ा, 03. लालजी पाटीदार (39) निवासी लोकिया बनकोडा, 04. पंकज पाटीदार (27) निवासी लोकिया बनकोडा, 05. पियूष पटेल (20) निवासी रायणा और 06. कमलेश पाटीदार (34) निवासी गामड़ी देवकी शामिल हैं। सभी आरोपी डूंगरपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और चैटिंग एप्स पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद उन्हें अश्लील बातचीत में फंसाकर मानसिक दबाव बनाते और फिर ब्लैकमेल कर पैसे मांगते थे। कई मामलों में पीड़ितों ने बदनामी के डर से पैसे भी ट्रांसफर किए। फिलहाल सागवाड़ा थाना पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह के किसी भी अनजान कॉल या चैट से सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में अपनी निजी जानकारी साझा न करें।1
- Post by Bapulal Ahari1
- मूकनायक की :दक्षिणी राजस्थान से खास खबरे । देश मे विशाल रैलीयो एवं जन सभाओ के साथ आज पुरे भारत मे बाबा साहेब की जन्म जयंती धुम धाम से मनाई गई एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर शिक्षित बनना संगठित रहना एवं अधिकारो के लिए तबतक संघर्ष जारी रखना जबतक समान अवसरो मे समान भागीदारी सुनिश्चित नही होती । इस पर वक्ताओ ने वक्तव्य दिए । राजस्थान मे भी प्रदेश मे जगह जगह शान्तिपूर्ण तरीके से विशाल रैलियो एवं जन सभाओ का आयोजन हुआ । जयपुर : किशन पाल कि रिपोर्ट है जयपुर के माधोराजपुरा शहर में धूमधाम से मनाई गई जयंती एवं रैली का हुआ आयोजन आसपुर : इसी कड़ी मे पहली बार राजस्थान की सबसे बड़ी रैली बहुजन समाज ST SC एकता मंच डूगरपुर की जिला स्तरीय आसपुर शहर मे हजारो लोगो ने विशाल रैली निकाली एवं जन सभा का आयोजन किया जय भीम जय संविधान जय जोहार के गगन भेदी नारो से वातावरण गुजायमान रहा । परतापुर परंगणा : यादव समाज ने भी रैली एवं जन सभा का आयोजन रतनलाल यादव आम्बेडकर भवन परतापुर मे किया । सैकडो स्त्री पुरुष एवं युवाओ ने भाग लिया । वक्ता रतनलाल जाटव वजेग जी डॉ गणेशजी रामलाल यादव ने महापुरुषो एवं बाबा साहेब के मार्ग एवं त्याग को विस्तृत समझाया । सभी को भोजन की व्यवस्था भी कि गई परतापुर : सालवी समाज परतापुर परंगणा द्वारा बोदिया से परतापुर नानुलाल बुनकर शंकरलाल की अगुवाई मे विशाल रैली एवं जन सभा का बोदीया मे आयोजन किया गया सेकडो लोग सम्मीलीत रहे । बाँसवाडा : जिला स्तर पर भीम आर्मी एवं बहुजन समाज द्वारा विशाल रैली एवं सभा का आयोजन हुआ बाँसवाडा : के कुण्डला गाँव मे यादव समाज फूले अंम्बेडकर शिक्षा समीती के सेकडो लोगो द्वारा विशाल जन सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ परतापुर : गढ़ी के बोरी गाँव मे यादव समाज द्वारा रतनलाल यादव रमणलाल यादव की अगुवाई मे माल्यार्पण एवं जन सभा का आयोजन किया डूगरपुर जिला स्तर पर कांग्रेस SC प्रकोष्ट अध्यक्ष कालूराम यादव कि अगुवाई मे अनु जाति प्रदेश अध्यक्षा ममता भूपेश की अध्यक्षता मे जयन्ति मनाई गई। चौरासी कराडा सागवाडा कुशलगढ घाटोल बागीदौरा आनंदपुरी झडस से भी सभाओ एवं गोष्ठीयो केआयोजन एवं जयन्ती मनाने की खबरे है ।1
- कुशलगढ़ में श्री नाई सेवा संस्थान, सेन समाज द्वारा आराध्य देव श्री श्री 1008 श्री सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के जयंत विहार से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः जयंत विहार पहुंची। यहां सेन जी महाराज की महाआरती संपन्न हुई। शोभायात्रा में यजमान बोली एवं आरती की बोली का लाभ योगेंद्र राठौड़ परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सेन समाज कुशलगढ़ के अध्यक्ष ललित राठौड़ ने अपने संबोधन में सेन जी महाराज के जीवन, उनके भक्ति मार्ग और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सेन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज के सहयोगी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महाप्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन में चंद्रपाल सेन, रिद्धित राठौड़, सत्यनारायण सेन, विजेंद्र पंवार, संदीप सेन, विनोद सेन, रवि सेन, नितेश सेन, गोपाल सेन, जितेंद्र सेन, मिहिर सेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। शोभायात्रा के पिपली चौराहे पहुंचने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।4
- चिकारड़ा- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए देवनारायण खटीक ने बताया कि 14 अप्रैल के मौके पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहब का सम्मान आदर करते हुए उन्हें इस अवसर पर फूलमालाओं से सरोबार किया गया। वही जय घोष के साथ उनके सम्मान में नारे लगाए गए । आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रशासक रोड़ी लाल खटीक थे। महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान चिकारड़ा के अध्यक्ष किशनलाल खटीक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के इर्द गिर्द खड़े होकर फोटो लेने का क्रेज बना रहा। कई बालक बालिकाओं ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ सेल्फी लेकर इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रहलाद जटिया, नेतराम चावरिया ,लक्ष्मी लाल मेघवाल ,सुरेश चावरिया, कालू चावरिया ,पुष्कर जटिया पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी ,देवनारायण खटीक, शिवराज चावरिया, दिनेश चावरिया उपस्थित थे । देवनारायण खटीक ने बताया कि बाबा साहब स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बने। वही संविधान निर्माण कमेटी के सदस्य भी रहे। उनके द्वारा समाज उत्थान को प्राथमिकता दी गई।2
- सीमलवाड़ा।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार अशोक शाह, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों ने उनके विचारों एवं आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके नेतृत्व में देश को एक मजबूत और समावेशी संविधान मिला, जिसने सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने, सामाजिक समानता स्थापित करने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आरक्षण जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने में अहम योगदान दिया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को अपने जीवन और कार्य में अपनाने का आह्वान किया तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक समरसता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी मीना भट्ट, सीबीईओ हमराज सिंह चौहान, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. मनीष रोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना रहा।3
- कुशलगढ़ में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त संविधान ही देश में समानता और भाईचारे की नींव है। उन्होंने बताया कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार मिले हैं, जिससे शोषित और पीड़ित वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज बाबा साहेब के विचार हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, पूर्व प्रधान मोती बेन, छगनलाल खड़िया, अरविंद, विजयसिंह खड़िया, हितैष रावत, विजयभाई मईडा, सरपंच राकेश मईडा, एडवोकेट महेश कटारा, सहजाद मकरानी, राजेश मीणा, दलपत सरपोटा, राज चंडालिया, असार पठान, गोपाल प्रजापत, हेमंत सोनी, अमित, मुस्ताक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सेन समाज सेवा समिति केदारिया चौखला द्वारा केदारेश्वर महादेव स्थित श्रीसेनजी महाराज के मंदिर पर 726वीं जयंती महोत्सव मंगलवार को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में भक्ति संध्या, भव्य शोभायात्रा व प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समिति के सचिव जगदीश सेन नवानिया ने बताया कि सोमवार को एक शाम श्रीसेन जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायक छगन लाल सेन, सांवर लाल सेन, मनोहर सेन और बाल भजन गायिका किट्टू सेन ने सांवरिया सेठ, भोलेनाथ और सेनजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।1