logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीमलवाड़ा पीठ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, ट्रैक्टर चालक ने भी तोड़ा दम सीमलवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सीमलवाड़ा पीठ मार्ग पर राजपुर चार रास्ता के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक चालक किशन लाल (पिता कन्हैया लाल डेडोर), निवासी पारडा दरियाटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार प्रवीण (पिता हुका माली), निवासी लूनावा तहसील खराड़, गुजरात को गंभीर हालत में सीमलवाड़ा अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक महावीर (पिता जगदीश बैरवा), निवासी बूंदी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की। तीनों मृतकों के शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

17 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
17 hrs ago

सीमलवाड़ा पीठ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, ट्रैक्टर चालक ने भी तोड़ा दम सीमलवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सीमलवाड़ा पीठ मार्ग पर राजपुर चार रास्ता के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक चालक किशन लाल (पिता कन्हैया लाल डेडोर), निवासी पारडा दरियाटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार प्रवीण (पिता हुका माली), निवासी लूनावा तहसील खराड़, गुजरात को गंभीर हालत में सीमलवाड़ा अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक महावीर (पिता जगदीश बैरवा), निवासी बूंदी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की। तीनों मृतकों के शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सागवाड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां ऑनलाइन ठगी और अश्लील चैटिंग के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तगण लोकेन्टो सहित अन्य मोबाइल एप्स के माध्यम से लोगों को पहले अश्लील बातें कर उकसाते थे और फिर झांसा देकर उनसे रुपये ऐंठ लेते थे। इस गिरोह द्वारा कई लोगों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में 01. मुकेश पटेल (29) निवासी बोडीगामा छोटा, 02. मुकेश पाटीदार (32) निवासी बोडीगामा बड़ा, 03. लालजी पाटीदार (39) निवासी लोकिया बनकोडा, 04. पंकज पाटीदार (27) निवासी लोकिया बनकोडा, 05. पियूष पटेल (20) निवासी रायणा और 06. कमलेश पाटीदार (34) निवासी गामड़ी देवकी शामिल हैं। सभी आरोपी डूंगरपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और चैटिंग एप्स पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद उन्हें अश्लील बातचीत में फंसाकर मानसिक दबाव बनाते और फिर ब्लैकमेल कर पैसे मांगते थे। कई मामलों में पीड़ितों ने बदनामी के डर से पैसे भी ट्रांसफर किए। फिलहाल सागवाड़ा थाना पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह के किसी भी अनजान कॉल या चैट से सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
    1
    सागवाड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां ऑनलाइन ठगी और अश्लील चैटिंग के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तगण लोकेन्टो सहित अन्य मोबाइल एप्स के माध्यम से लोगों को पहले अश्लील बातें कर उकसाते थे और फिर झांसा देकर उनसे रुपये ऐंठ लेते थे। इस गिरोह द्वारा कई लोगों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में 01. मुकेश पटेल (29) निवासी बोडीगामा छोटा, 02. मुकेश पाटीदार (32) निवासी बोडीगामा बड़ा, 03. लालजी पाटीदार (39) निवासी लोकिया बनकोडा, 04. पंकज पाटीदार (27) निवासी लोकिया बनकोडा, 05. पियूष पटेल (20) निवासी रायणा और 06. कमलेश पाटीदार (34) निवासी गामड़ी देवकी शामिल हैं। सभी आरोपी डूंगरपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और चैटिंग एप्स पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद उन्हें अश्लील बातचीत में फंसाकर मानसिक दबाव बनाते और फिर ब्लैकमेल कर पैसे मांगते थे। कई मामलों में पीड़ितों ने बदनामी के डर से पैसे भी ट्रांसफर किए।
फिलहाल सागवाड़ा थाना पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह के किसी भी अनजान कॉल या चैट से सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • डूंगरपुर। शहर के माथुगामडा रोड पर नकली घी बेचने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दूध डेयरियों पर छापेमारी की। मौके पर घी संदिग्ध हालत में मिलने पर दोनों डेयरियों को सील कर दिया गया है। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस को माथुगामडा रोड स्थित डेयरियों में नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जय मातेश्वरी दूध डेयरी और किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मातेश्वरी डेयरी में प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ घी मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित किशन मेवाड़ डेयरी में प्लास्टिक केन में घी रखा हुआ पाया गया। घी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। हालांकि फूड इंस्पेक्टर के मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण पुलिस ने दोनों डेयरियों को एहतियातन सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों डेयरियों से घी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी असली है या नकली।फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है
    1
    डूंगरपुर।
शहर के माथुगामडा रोड पर नकली घी बेचने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दूध डेयरियों पर छापेमारी की। मौके पर घी संदिग्ध हालत में मिलने पर दोनों डेयरियों को सील कर दिया गया है।
कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस को माथुगामडा रोड स्थित डेयरियों में नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जय मातेश्वरी दूध डेयरी और किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान मातेश्वरी डेयरी में प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ घी मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित किशन मेवाड़ डेयरी में प्लास्टिक केन में घी रखा हुआ पाया गया। घी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।
हालांकि फूड इंस्पेक्टर के मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण पुलिस ने दोनों डेयरियों को एहतियातन सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों डेयरियों से घी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी असली है या नकली।फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    1
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मूकनायक की :‍‍दक्षिणी राजस्थान से खास खबरे । देश मे विशाल रैलीयो एवं जन सभाओ के साथ आज पुरे भारत मे बाबा साहेब की जन्म जयंती  धुम धाम  से मनाई गई एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर शिक्षित बनना संगठित रहना एवं अधिकारो के लिए तबतक संघर्ष जारी रखना जबतक समान अवसरो मे समान भागीदारी सुनिश्चित नही होती । इस पर वक्ताओ ने वक्तव्य दिए । राजस्थान मे भी प्रदेश मे जगह जगह शान्तिपूर्ण तरीके से विशाल  रैलियो एवं जन सभाओ का आयोजन हुआ । जयपुर : किशन पाल कि रिपोर्ट है जयपुर के माधोराजपुरा शहर में धूमधाम से मनाई गई जयंती एवं रैली का हुआ आयोजन आसपुर : इसी कड़ी मे पहली बार राजस्थान की सबसे बड़ी रैली  बहुजन समाज ST SC एकता मंच डूगरपुर की  जिला स्तरीय आसपुर शहर मे हजारो लोगो ने विशाल रैली निकाली एवं जन सभा का आयोजन किया जय भीम जय संविधान जय जोहार के गगन भेदी  नारो से वातावरण गुजायमान रहा । परतापुर परंगणा : यादव समाज ने भी रैली एवं जन सभा का आयोजन रतनलाल यादव आम्बेडकर भवन परतापुर मे किया । सैकडो स्त्री पुरुष एवं युवाओ ने भाग लिया । वक्ता रतनलाल जाटव वजेग जी डॉ गणेशजी रामलाल यादव ने महापुरुषो एवं बाबा साहेब के मार्ग एवं  त्याग को विस्तृत समझाया । सभी को भोजन की व्यवस्था भी कि गई परतापुर : सालवी समाज परतापुर परंगणा द्वारा बोदिया  से परतापुर नानुलाल बुनकर शंकरलाल की अगुवाई मे विशाल रैली एवं जन सभा का बोदीया मे आयोजन किया गया सेकडो लोग सम्मीलीत रहे । बाँसवाडा : जिला स्तर पर भीम आर्मी एवं बहुजन समाज द्वारा विशाल रैली एवं सभा का आयोजन हुआ बाँसवाडा : के कुण्डला गाँव मे यादव समाज फूले अंम्बेडकर शिक्षा समीती के सेकडो लोगो द्वारा  विशाल जन सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ परतापुर : गढ़ी के बोरी गाँव मे यादव समाज द्वारा रतनलाल यादव रमणलाल यादव की अगुवाई मे माल्यार्पण एवं जन सभा का आयोजन किया डूगरपुर जिला स्तर पर कांग्रेस SC प्रकोष्ट अध्यक्ष कालूराम यादव कि अगुवाई मे अनु जाति प्रदेश अध्यक्षा  ममता भूपेश की अध्यक्षता मे जयन्ति मनाई गई। चौरासी कराडा सागवाडा कुशलगढ  घाटोल बागीदौरा आनंदपुरी झडस से भी सभाओ एवं गोष्ठीयो केआयोजन एवं जयन्ती मनाने  की खबरे है ।
    1
    मूकनायक की :‍‍दक्षिणी राजस्थान से खास खबरे ।
देश मे विशाल रैलीयो एवं जन सभाओ के साथ आज पुरे भारत मे बाबा साहेब की जन्म जयंती  धुम धाम  से मनाई गई
एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर शिक्षित बनना संगठित रहना एवं अधिकारो के लिए तबतक संघर्ष जारी रखना जबतक समान अवसरो मे समान भागीदारी सुनिश्चित नही होती । इस पर वक्ताओ ने वक्तव्य दिए ।
राजस्थान मे भी प्रदेश मे जगह जगह शान्तिपूर्ण तरीके से विशाल  रैलियो एवं जन सभाओ का आयोजन हुआ ।
जयपुर : किशन पाल कि रिपोर्ट है जयपुर के माधोराजपुरा शहर में धूमधाम से मनाई गई जयंती एवं रैली का हुआ आयोजन
आसपुर : इसी कड़ी मे पहली बार राजस्थान की सबसे बड़ी रैली  
बहुजन समाज ST SC एकता मंच डूगरपुर की  जिला स्तरीय आसपुर शहर मे हजारो लोगो ने विशाल रैली निकाली एवं जन सभा का आयोजन किया
जय भीम जय संविधान जय जोहार के गगन भेदी  नारो से वातावरण गुजायमान रहा ।
परतापुर परंगणा :
यादव समाज ने भी रैली एवं जन सभा का आयोजन रतनलाल यादव आम्बेडकर भवन परतापुर मे किया । सैकडो स्त्री पुरुष एवं युवाओ ने भाग लिया ।
वक्ता रतनलाल जाटव वजेग जी डॉ गणेशजी रामलाल यादव ने महापुरुषो एवं बाबा साहेब के मार्ग एवं  त्याग को विस्तृत समझाया । सभी को भोजन की व्यवस्था भी कि गई
परतापुर : सालवी समाज परतापुर परंगणा द्वारा बोदिया  से परतापुर नानुलाल बुनकर शंकरलाल की अगुवाई मे विशाल रैली एवं जन सभा का बोदीया मे आयोजन किया गया सेकडो लोग सम्मीलीत रहे ।
बाँसवाडा : जिला स्तर पर भीम आर्मी एवं बहुजन समाज द्वारा विशाल रैली एवं सभा का आयोजन हुआ
बाँसवाडा : के कुण्डला गाँव मे यादव समाज फूले अंम्बेडकर शिक्षा समीती के सेकडो लोगो द्वारा  विशाल जन सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
परतापुर : गढ़ी के बोरी गाँव मे
यादव समाज द्वारा रतनलाल यादव रमणलाल यादव की अगुवाई मे माल्यार्पण एवं जन सभा का आयोजन किया
डूगरपुर जिला स्तर पर कांग्रेस SC प्रकोष्ट अध्यक्ष कालूराम यादव कि अगुवाई मे अनु जाति प्रदेश अध्यक्षा  ममता भूपेश की अध्यक्षता मे जयन्ति मनाई गई।
चौरासी कराडा सागवाडा कुशलगढ  घाटोल बागीदौरा आनंदपुरी झडस से भी सभाओ एवं गोष्ठीयो केआयोजन एवं जयन्ती मनाने  की खबरे है ।
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कुशलगढ़ में श्री नाई सेवा संस्थान, सेन समाज द्वारा आराध्य देव श्री श्री 1008 श्री सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के जयंत विहार से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः जयंत विहार पहुंची। यहां सेन जी महाराज की महाआरती संपन्न हुई। शोभायात्रा में यजमान बोली एवं आरती की बोली का लाभ योगेंद्र राठौड़ परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सेन समाज कुशलगढ़ के अध्यक्ष ललित राठौड़ ने अपने संबोधन में सेन जी महाराज के जीवन, उनके भक्ति मार्ग और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सेन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज के सहयोगी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महाप्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन में चंद्रपाल सेन, रिद्धित राठौड़, सत्यनारायण सेन, विजेंद्र पंवार, संदीप सेन, विनोद सेन, रवि सेन, नितेश सेन, गोपाल सेन, जितेंद्र सेन, मिहिर सेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। शोभायात्रा के पिपली चौराहे पहुंचने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
    4
    कुशलगढ़ में श्री नाई सेवा संस्थान, सेन समाज द्वारा आराध्य देव श्री श्री 1008 श्री सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के जयंत विहार से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः जयंत विहार पहुंची। यहां सेन जी महाराज की महाआरती संपन्न हुई।
शोभायात्रा में यजमान बोली एवं आरती की बोली का लाभ योगेंद्र राठौड़ परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सेन समाज कुशलगढ़ के अध्यक्ष ललित राठौड़ ने अपने संबोधन में सेन जी महाराज के जीवन, उनके भक्ति मार्ग और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सेन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में समाज के सहयोगी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महाप्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस आयोजन में चंद्रपाल सेन, रिद्धित राठौड़, सत्यनारायण सेन, विजेंद्र पंवार, संदीप सेन, विनोद सेन, रवि सेन, नितेश सेन, गोपाल सेन, जितेंद्र सेन, मिहिर सेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। शोभायात्रा के पिपली चौराहे पहुंचने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी पाटन में कांग्रेस पार्टी ने तेजाजी मंदिर पर मनाई डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के मध्यप्रदेश की सिमा से सटे पाटन में कांग्रेसी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों,व कार्यकर्ताओं ने पाटन के सत्य विर तेजाजी महाराज के मंदिर पर डाक्टर साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता रजनीकांत खाब्या ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब के दिखाएं मार्ग पर चलने की बात कही इस मौके पर खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के सरपंच प्रशासक भी मौजूद थे
    1
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
पाटन में कांग्रेस पार्टी ने तेजाजी मंदिर पर मनाई डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती,
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के मध्यप्रदेश की सिमा से सटे पाटन में कांग्रेसी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों,व कार्यकर्ताओं ने पाटन के सत्य विर तेजाजी महाराज के मंदिर पर डाक्टर साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता रजनीकांत खाब्या ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब के दिखाएं मार्ग पर चलने की बात कही इस मौके पर खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के सरपंच प्रशासक भी मौजूद थे
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सीमलवाड़ा।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार अशोक शाह, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों ने उनके विचारों एवं आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके नेतृत्व में देश को एक मजबूत और समावेशी संविधान मिला, जिसने सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने, सामाजिक समानता स्थापित करने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आरक्षण जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने में अहम योगदान दिया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को अपने जीवन और कार्य में अपनाने का आह्वान किया तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक समरसता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी मीना भट्ट, सीबीईओ हमराज सिंह चौहान, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. मनीष रोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना रहा।
    3
    सीमलवाड़ा।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार अशोक शाह, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों ने उनके विचारों एवं आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके नेतृत्व में देश को एक मजबूत और समावेशी संविधान मिला, जिसने सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने, सामाजिक समानता स्थापित करने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आरक्षण जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने में अहम योगदान दिया।
उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को अपने जीवन और कार्य में अपनाने का आह्वान किया तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक समरसता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी मीना भट्ट, सीबीईओ हमराज सिंह चौहान, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. मनीष रोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना रहा।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कुशलगढ़ में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त संविधान ही देश में समानता और भाईचारे की नींव है। उन्होंने बताया कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार मिले हैं, जिससे शोषित और पीड़ित वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज बाबा साहेब के विचार हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, पूर्व प्रधान मोती बेन, छगनलाल खड़िया, अरविंद, विजयसिंह खड़िया, हितैष रावत, विजयभाई मईडा, सरपंच राकेश मईडा, एडवोकेट महेश कटारा, सहजाद मकरानी, राजेश मीणा, दलपत सरपोटा, राज चंडालिया, असार पठान, गोपाल प्रजापत, हेमंत सोनी, अमित, मुस्ताक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    कुशलगढ़ में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त संविधान ही देश में समानता और भाईचारे की नींव है। उन्होंने बताया कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार मिले हैं, जिससे शोषित और पीड़ित वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज बाबा साहेब के विचार हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, पूर्व प्रधान मोती बेन, छगनलाल खड़िया, अरविंद, विजयसिंह खड़िया, हितैष रावत, विजयभाई मईडा, सरपंच राकेश मईडा, एडवोकेट महेश कटारा, सहजाद मकरानी, राजेश मीणा, दलपत सरपोटा, राज चंडालिया, असार पठान, गोपाल प्रजापत, हेमंत सोनी, अमित, मुस्ताक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • [14/4, 9:18 pm] dharmendrasoni7678: कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी बड़ोदिया में बच्चों ने गो माता के सम्मान में तो परतापुर में शादी की पत्रिका मैं गौ सम्मान आव्हान अभियान का कर रहा एक गौ भक्त प्रचार प्रसार राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में इन दिनों गौ भक्तो ने 27अप्रेल सोमवार को पुरे भारत देश के 750जिला मुख्यालयों, एवं सभी राज्यों की 5000हजार तहसिलो में जाकर गौ माता को राष्ट माता घोषित करने एवं गौ हत्या पुर्ण रुप से बंद हो, हेतु प्रार्थना पत्र दिया जायेगा वहीं बड़ोदिया के बच्चों ने गौ माता के सम्मान को लेकर घर घर दस्तक दे कर हस्ताक्षर अभियान चलाया वहीं प्रतापपुर में एक शादी समारोह के कार्ड पर भी गौ माता को सम्मान दिलाने की बात लिखी गई है [14/4, 9:18 pm] dharmendrasoni7678: *शादी की पत्रिका में गौ सम्मान आह्वान अभियान का प्रचार-प्रसार* 🚩🙌 जय गौ माता🚩❤️ *एक संकल्प-एक लक्ष्य* 27 अप्रैल सोमवार को 750 जिलों एवं सभी राज्यों के 5000 तहसील कार्यालय में जाकर हम सभी मिलकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेगे🙏🏻 *गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं गौ हत्या सम्पूर्ण भारत मे प्रतिबंध लगाने हेतु प्रार्थना पत्र देगे* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 🚩*गौ सम्मान आह्वान अभियान टीम तहसील गढ़ी जिला-बांसवाड़ा(राज.)* 🚩
    1
    [14/4, 9:18 pm] dharmendrasoni7678: कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
बड़ोदिया में बच्चों ने गो माता के सम्मान में तो परतापुर में शादी की पत्रिका मैं गौ सम्मान आव्हान अभियान का कर रहा एक गौ भक्त प्रचार प्रसार 
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में इन दिनों गौ भक्तो ने 27अप्रेल सोमवार को पुरे भारत देश के 750जिला मुख्यालयों, एवं सभी राज्यों की 5000हजार तहसिलो में जाकर गौ माता को राष्ट माता घोषित करने एवं गौ हत्या पुर्ण रुप से बंद हो, हेतु प्रार्थना पत्र दिया जायेगा वहीं बड़ोदिया के बच्चों ने गौ माता के सम्मान को लेकर घर घर दस्तक दे कर हस्ताक्षर अभियान चलाया वहीं प्रतापपुर में एक शादी समारोह के कार्ड पर भी गौ माता को सम्मान दिलाने की बात लिखी गई है
[14/4, 9:18 pm] dharmendrasoni7678: *शादी की पत्रिका में गौ सम्मान आह्वान अभियान का प्रचार-प्रसार* 🚩🙌
जय गौ माता🚩❤️
*एक संकल्प-एक लक्ष्य*
27 अप्रैल सोमवार को 750 जिलों एवं सभी राज्यों के 5000 तहसील कार्यालय में जाकर हम सभी मिलकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेगे🙏🏻
*गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं गौ हत्या सम्पूर्ण भारत मे प्रतिबंध लगाने हेतु प्रार्थना पत्र देगे*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
🚩*गौ सम्मान आह्वान अभियान टीम तहसील गढ़ी जिला-बांसवाड़ा(राज.)* 🚩
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.