उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई, अधिकारियों ने दिलाई समरसता की शपथ सीमलवाड़ा।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार अशोक शाह, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों ने उनके विचारों एवं आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके नेतृत्व में देश को एक मजबूत और समावेशी संविधान मिला, जिसने सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने, सामाजिक समानता स्थापित करने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आरक्षण जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने में अहम योगदान दिया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को अपने जीवन और कार्य में अपनाने का आह्वान किया तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक समरसता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी मीना भट्ट, सीबीईओ हमराज सिंह चौहान, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. मनीष रोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना रहा।
उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई, अधिकारियों ने दिलाई समरसता की शपथ सीमलवाड़ा।संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार अशोक शाह, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों ने उनके विचारों एवं आदर्शों को याद
करते हुए उनके जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके नेतृत्व में देश को एक मजबूत और समावेशी संविधान मिला, जिसने सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने, सामाजिक समानता स्थापित करने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आरक्षण जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने में अहम योगदान दिया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को अपने
जीवन और कार्य में अपनाने का आह्वान किया तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक समरसता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी मीना भट्ट, सीबीईओ हमराज सिंह चौहान, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. मनीष रोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना रहा।
- सीमलवाड़ा। डॉ. बी.आर. अंबेडकर अनुसूचित जाति शोध एवं विकास परिषद छात्रावास, सीमलवाड़ा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर चंद्रोडिया मैदान दरियाटी से सीमलवाड़ा तक एक अनुशासित एवं भव्य रैली निकाली गई, जिसमें समाज के युवा, बुजुर्ग एवं गणमान्यजन उत्साह के साथ शामिल हुए। रैली का शुभारंभ श्री मोहनलाल यादव (घुवेड) ने नीला झंडा दिखाकर किया। दरियाटी से प्रारंभ हुई यह रैली मुख्य मार्गों से होती हुई शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर श्री भीखालाल धम्बोला, नाथूलाल बासिया एवं मणिलाल धम्बोला द्वारा रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नटवरलाल यादव, अमृत मेघवाल (केशरियाजी), परिषद अध्यक्ष मोहन जी, वागड़ अध्यक्ष मगन जी, चौरासी अध्यक्ष नगजी जी एवं युवा अध्यक्ष जयंतीलाल धम्बोला सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्वागत भाषण में चौरासी अध्यक्ष नगजी जी ने समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता नटवरलाल यादव ने कहा कि “शिक्षा और संगठन ही समाज की उन्नति के द्वार खोल सकते हैं।” उन्होंने प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब छात्रों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की और ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मकता एवं एकजुटता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम के दौरान मोहन जी (पीठ), वालचंद जी (रामसौर), रामलाल जी (नोलियाबाड़ा), गोवर्धन जी, मगन जी, रमन जी, नगजी साकोदरा, विनोद जी, लोकेश जी, ललित जी, कुलदीप जी, मोहन जी (पंच कुंडी) सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वागड़-चौरासी क्षेत्र की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूंजीलाल, अरुण, जयंतीलाल, महेश, दीपक, मगन नेगाला सहित समस्त युवा साथियों, वरिष्ठजनों एवं भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन योगेश रामसौर एवं प्रवीण नेगाला ने किया, जबकि अंत में नारायण नोलियावाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को समाज में प्रसारित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।4
- सागवाड़ा में अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास बाबा रामदेव मंदिर परिसर में 20 लाख की लागत से बनेगा केंद्र आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई। बाबा रामदेव मंदिर परिसर में विधायक मद से 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक शंकरलाल डेचा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की बदौलत आज देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो” के संदेश को समाज के विकास का मूल आधार बताया। विधायक डेचा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के “अंत्योदय” के विचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह सांस्कृतिक केंद्र विशेष रूप से बुनकर समाज के लिए शिक्षा और सामाजिक उन्नति का केंद्र बनेगा। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि समाज के गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करें। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। समारोह में बुनकर समाज के अध्यक्ष नरेश बुनकर ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, महामंत्री के.पी. सिंह, राधाकृष्ण टेलर, जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार, प्रदीप गमोट, भोपाल सिंह, चंदन सिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीचंद बुनकर, विष्णु बुनकर सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का बाबा भीमराव अंबेडकर जी के 137 में जन्म उत्सव पर विशेषांक। स्पेशल रिपोर्ट देखेगा हम दोनों जा रहे1
- डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर दाे बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर जा रहे थे। सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ट्रैक्टर ड्राइवर महावीर बैरवा भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Jay bhim jay johar 🙏🏻1
- Post by VAGAD news241
- गनोड़ा कस्बे में हुआ हादसा, लोगों के घरों में फ्रिज एसी आरो पंख इनवर्टर सब जलकर खाक गनोड़ा। गनोड़ा कस्बे के मोटा गांव रोड पर सोमवार शाम 5:00 बजे के बाद 11 केवी लाइन से शॉर्ट सर्किट हुआ था शॉर्ट सर्किट से अफरा तफरी मच गई। 11 केवी लाइन से चिंगारियां ट्रांसफार्मर से निकली तथा ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलकर विद्युत पोल के नीचे पड़े कचरे पर गिरी जिससे सड़क पर ही आग लग गई। इसके अलावा जैसे ही 11 केवी में शॉर्ट सर्किट हुआ लोगों के घरों में तेज करंट दौड़ गया जिसके कारण धमाके होने शुरू हो गए। लोगों के घरों में धमाके इतने भयंकर हुए कि लोग अपने घरों में जो जिस अवस्था में था उस अवस्था में ही घबराकर दौड़कर घर के बाहर निकल गया। लोग चिल्लाते रहे तथा परिवार के लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए कहते रहे। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई तथा लोग डर के मारे सड़क पर आ गए। कुछ देर के बाद डिस्कॉम के कार्मिक आए तथा लाइन को ठीक किया। लेकिन जब लाइन को दुरुस्त कर वापस जब लाइन चालू की गई तब फिर से धमाके होने शुरू हो गए तथा मोटा गांव रोड पर स्थित रेखा देवी के मकान में तीसरी मंजिल पर लगा सोलर का पैनल आंग की लपटों से गिर गया। आंग तथा धुआं सोलर में लगे डिवाइस से निकला जिसके कारण पूरे घर में चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। डिस्कॉम को पहले ही सूचना दी लेकिन नहीं दिया ध्यान इलाके के रहने वाले लोगों ने बताया कि आए दिन शॉर्ट सर्किट से हादसे होते रहते हैं तथा इसको लेकर विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई थी । इलाके के रहने वाली रेखा देवी, चंद्रवीर सिंह, सविता देवी, हरीश राव, पियूष भट्ट, पंकज भट्ट, हरीश निनामा, कमलेश कलाल, अशोक कलाल, धूलजी कटारा, प्रमिला निनामा, जयेश निनामा आदि ने बताया कि आए दिन यहां पर शॉर्ट सर्किट की घटना होती रहती है जिसके चलते नुकसान के साथ-साथ जनहानि होने की संभावना है। कई बार लिखित में भी विभाग को लाइन को ठीक करने तथा दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए गुहार लगाई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है जिससे आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इन्हें हुआ लाखों का नुकसान मोटा गांव रोड पर स्थित बस्ती के लोग जिनमें रेखा देवी कलाल के घर पर सोलर प्लांट, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे डीवीआर, चिमनी, आ, पंखे सब जल गए। इसके अलावा चंद्रवीर सिंह के घर पर इनवर्टर पंखे मोटर, हरीश निनामा के फ्रिज तीन पंखे एवं इनवर्टर, कमलेश कलाल के घर पर फ्रिज आरो पंखे, पीयूष भट्ट के कंप्यूटर सेंटर पर मदरबोर्ड, सीपीयू, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर की लाइन आदि जल गए। इसके अलावा कैलाश व्यास के पंखे एवं इनवर्टर, धूलजी कटारा के तीन पंखे एवं इनवर्टर, प्रमिला निनामा के एसी एवं पंखे,अशोक कलाल के पंखे सीसीटीवी कैमरे की लाइन फ्रिज आरो, लक्ष्मण भाई के घर पर मोटर पंखा, जयेश निनामा के पंखे इनवर्टर आदि का नुकसान हुआ है। बस्ती के लोगों ने बताया कि डिस्कॉम की लापरवाही के कारण घरों में करंट दौड़ा है तथा उपभोक्ताओं के लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बस्ती के लोगों ने डिस्कॉम से मुआवजा देने की मांग भी की है।4
- सीमलवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सीमलवाड़ा पीठ मार्ग पर राजपुर चार रास्ता के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक चालक किशन लाल (पिता कन्हैया लाल डेडोर), निवासी पारडा दरियाटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार प्रवीण (पिता हुका माली), निवासी लूनावा तहसील खराड़, गुजरात को गंभीर हालत में सीमलवाड़ा अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक महावीर (पिता जगदीश बैरवा), निवासी बूंदी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की। तीनों मृतकों के शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।1