logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आसपुर पुराने बस स्टेशन पर गाय ओर नंदी की तबीयत खराब होने पर हिंदू संगठनों और गौभक्तों ने डॉक्टर साहब को बुलवा कर उपचार करवाया गया ।

20 hrs ago
user_VAGAD news24
VAGAD news24
Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
20 hrs ago

आसपुर पुराने बस स्टेशन पर गाय ओर नंदी की तबीयत खराब होने पर हिंदू संगठनों और गौभक्तों ने डॉक्टर साहब को बुलवा कर उपचार करवाया गया ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर। शहर के माथुगामडा रोड पर नकली घी बेचने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दूध डेयरियों पर छापेमारी की। मौके पर घी संदिग्ध हालत में मिलने पर दोनों डेयरियों को सील कर दिया गया है। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस को माथुगामडा रोड स्थित डेयरियों में नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जय मातेश्वरी दूध डेयरी और किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मातेश्वरी डेयरी में प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ घी मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित किशन मेवाड़ डेयरी में प्लास्टिक केन में घी रखा हुआ पाया गया। घी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। हालांकि फूड इंस्पेक्टर के मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण पुलिस ने दोनों डेयरियों को एहतियातन सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों डेयरियों से घी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी असली है या नकली।फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है
    1
    डूंगरपुर।
शहर के माथुगामडा रोड पर नकली घी बेचने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दूध डेयरियों पर छापेमारी की। मौके पर घी संदिग्ध हालत में मिलने पर दोनों डेयरियों को सील कर दिया गया है।
कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस को माथुगामडा रोड स्थित डेयरियों में नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जय मातेश्वरी दूध डेयरी और किशन मेवाड़ दूध डेयरी पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान मातेश्वरी डेयरी में प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ घी मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित किशन मेवाड़ डेयरी में प्लास्टिक केन में घी रखा हुआ पाया गया। घी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर पुलिस ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।
हालांकि फूड इंस्पेक्टर के मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण पुलिस ने दोनों डेयरियों को एहतियातन सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों डेयरियों से घी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी असली है या नकली।फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    1
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डॉ. बी.आर. अंबेडकर अनुसूचित जाति शोध एवं विकास परिषद छात्रावास, सीमलवाड़ा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर चंद्रोडिया मैदान दरियाटी से सीमलवाड़ा तक एक अनुशासित एवं भव्य रैली निकाली गई, जिसमें समाज के युवा, बुजुर्ग एवं गणमान्यजन उत्साह के साथ शामिल हुए। रैली का शुभारंभ श्री मोहनलाल यादव (घुवेड) ने नीला झंडा दिखाकर किया। दरियाटी से प्रारंभ हुई यह रैली मुख्य मार्गों से होती हुई शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर श्री भीखालाल धम्बोला, नाथूलाल बासिया एवं मणिलाल धम्बोला द्वारा रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नटवरलाल यादव, अमृत मेघवाल (केशरियाजी), परिषद अध्यक्ष मोहन जी, वागड़ अध्यक्ष मगन जी, चौरासी अध्यक्ष नगजी जी एवं युवा अध्यक्ष जयंतीलाल धम्बोला सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। स्वागत भाषण में चौरासी अध्यक्ष नगजी जी ने समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता नटवरलाल यादव ने कहा कि “शिक्षा और संगठन ही समाज की उन्नति के द्वार खोल सकते हैं।” उन्होंने प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब छात्रों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की और ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मकता एवं एकजुटता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम के दौरान मोहन जी (पीठ), वालचंद जी (रामसौर), रामलाल जी (नोलियाबाड़ा), गोवर्धन जी, मगन जी, रमन जी, नगजी साकोदरा, विनोद जी, लोकेश जी, ललित जी, कुलदीप जी, मोहन जी (पंच कुंडी) सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वागड़-चौरासी क्षेत्र की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूंजीलाल, अरुण, जयंतीलाल, महेश, दीपक, मगन नेगाला सहित समस्त युवा साथियों, वरिष्ठजनों एवं भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन योगेश रामसौर एवं प्रवीण नेगाला ने किया, जबकि अंत में नारायण नोलियावाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को समाज में प्रसारित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
    4
    सीमलवाड़ा। डॉ. बी.आर. अंबेडकर अनुसूचित जाति शोध एवं विकास परिषद छात्रावास, सीमलवाड़ा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर चंद्रोडिया मैदान दरियाटी से सीमलवाड़ा तक एक अनुशासित एवं भव्य रैली निकाली गई, जिसमें समाज के युवा, बुजुर्ग एवं गणमान्यजन उत्साह के साथ शामिल हुए।
रैली का शुभारंभ श्री मोहनलाल यादव (घुवेड) ने नीला झंडा दिखाकर किया। दरियाटी से प्रारंभ हुई यह रैली मुख्य मार्गों से होती हुई शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर श्री भीखालाल धम्बोला, नाथूलाल बासिया एवं मणिलाल धम्बोला द्वारा रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नटवरलाल यादव, अमृत मेघवाल (केशरियाजी), परिषद अध्यक्ष मोहन जी, वागड़ अध्यक्ष मगन जी, चौरासी अध्यक्ष नगजी जी एवं युवा अध्यक्ष जयंतीलाल धम्बोला सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
स्वागत भाषण में चौरासी अध्यक्ष नगजी जी ने समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता नटवरलाल यादव ने कहा कि “शिक्षा और संगठन ही समाज की उन्नति के द्वार खोल सकते हैं।” उन्होंने प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब छात्रों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की और ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मकता एवं एकजुटता बढ़ाने वाला बताया।
कार्यक्रम के दौरान मोहन जी (पीठ), वालचंद जी (रामसौर), रामलाल जी (नोलियाबाड़ा), गोवर्धन जी, मगन जी, रमन जी, नगजी साकोदरा, विनोद जी, लोकेश जी, ललित जी, कुलदीप जी, मोहन जी (पंच कुंडी) सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वागड़-चौरासी क्षेत्र की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूंजीलाल, अरुण, जयंतीलाल, महेश, दीपक, मगन नेगाला सहित समस्त युवा साथियों, वरिष्ठजनों एवं भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन योगेश रामसौर एवं प्रवीण नेगाला ने किया, जबकि अंत में नारायण नोलियावाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को समाज में प्रसारित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कुशलगढ़ में श्री नाई सेवा संस्थान, सेन समाज द्वारा आराध्य देव श्री श्री 1008 श्री सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के जयंत विहार से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः जयंत विहार पहुंची। यहां सेन जी महाराज की महाआरती संपन्न हुई। शोभायात्रा में यजमान बोली एवं आरती की बोली का लाभ योगेंद्र राठौड़ परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सेन समाज कुशलगढ़ के अध्यक्ष ललित राठौड़ ने अपने संबोधन में सेन जी महाराज के जीवन, उनके भक्ति मार्ग और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सेन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज के सहयोगी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महाप्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन में चंद्रपाल सेन, रिद्धित राठौड़, सत्यनारायण सेन, विजेंद्र पंवार, संदीप सेन, विनोद सेन, रवि सेन, नितेश सेन, गोपाल सेन, जितेंद्र सेन, मिहिर सेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। शोभायात्रा के पिपली चौराहे पहुंचने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
    4
    कुशलगढ़ में श्री नाई सेवा संस्थान, सेन समाज द्वारा आराध्य देव श्री श्री 1008 श्री सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के जयंत विहार से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः जयंत विहार पहुंची। यहां सेन जी महाराज की महाआरती संपन्न हुई।
शोभायात्रा में यजमान बोली एवं आरती की बोली का लाभ योगेंद्र राठौड़ परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सेन समाज कुशलगढ़ के अध्यक्ष ललित राठौड़ ने अपने संबोधन में सेन जी महाराज के जीवन, उनके भक्ति मार्ग और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सेन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में समाज के सहयोगी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महाप्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस आयोजन में चंद्रपाल सेन, रिद्धित राठौड़, सत्यनारायण सेन, विजेंद्र पंवार, संदीप सेन, विनोद सेन, रवि सेन, नितेश सेन, गोपाल सेन, जितेंद्र सेन, मिहिर सेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। शोभायात्रा के पिपली चौराहे पहुंचने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • चिकारड़ा- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए देवनारायण खटीक ने बताया कि 14 अप्रैल के मौके पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहब का सम्मान आदर करते हुए उन्हें इस अवसर पर फूलमालाओं से सरोबार किया गया। वही जय घोष के साथ उनके सम्मान में नारे लगाए गए । आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रशासक रोड़ी लाल खटीक थे। महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान चिकारड़ा के अध्यक्ष किशनलाल खटीक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के इर्द गिर्द खड़े होकर फोटो लेने का क्रेज बना रहा। कई बालक बालिकाओं ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ सेल्फी लेकर इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रहलाद जटिया, नेतराम चावरिया ,लक्ष्मी लाल मेघवाल ,सुरेश चावरिया, कालू चावरिया ,पुष्कर जटिया पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी ,देवनारायण खटीक, शिवराज चावरिया, दिनेश चावरिया उपस्थित थे । देवनारायण खटीक ने बताया कि बाबा साहब स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बने। वही संविधान निर्माण कमेटी के सदस्य भी रहे। उनके द्वारा समाज उत्थान को प्राथमिकता दी गई।
    2
    चिकारड़ा- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए देवनारायण खटीक ने बताया कि 14 अप्रैल के मौके पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहब का सम्मान आदर करते हुए उन्हें इस अवसर पर फूलमालाओं से सरोबार किया गया। वही जय घोष के साथ उनके सम्मान में नारे लगाए गए । आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रशासक रोड़ी लाल खटीक थे। महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान चिकारड़ा के अध्यक्ष किशनलाल खटीक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के इर्द गिर्द खड़े होकर फोटो लेने का क्रेज बना रहा। कई बालक बालिकाओं ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ सेल्फी लेकर इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  कार्यक्रम में प्रहलाद जटिया, नेतराम चावरिया ,लक्ष्मी लाल मेघवाल ,सुरेश चावरिया, कालू चावरिया ,पुष्कर जटिया पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी ,देवनारायण खटीक,  शिवराज चावरिया, दिनेश चावरिया उपस्थित थे । देवनारायण खटीक ने बताया कि बाबा साहब स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री  बने। वही संविधान निर्माण कमेटी के सदस्य भी रहे। उनके द्वारा समाज उत्थान को प्राथमिकता दी गई।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    1
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Video Creator डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सीमलवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सीमलवाड़ा पीठ मार्ग पर राजपुर चार रास्ता के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक चालक किशन लाल (पिता कन्हैया लाल डेडोर), निवासी पारडा दरियाटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार प्रवीण (पिता हुका माली), निवासी लूनावा तहसील खराड़, गुजरात को गंभीर हालत में सीमलवाड़ा अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक महावीर (पिता जगदीश बैरवा), निवासी बूंदी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की। तीनों मृतकों के शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
    1
    सीमलवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सीमलवाड़ा पीठ मार्ग पर राजपुर चार रास्ता के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक चालक किशन लाल (पिता कन्हैया लाल डेडोर), निवासी पारडा दरियाटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार प्रवीण (पिता हुका माली), निवासी लूनावा तहसील खराड़, गुजरात को गंभीर हालत में सीमलवाड़ा अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक महावीर (पिता जगदीश बैरवा), निवासी बूंदी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की।
तीनों मृतकों के शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कुशलगढ़ में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त संविधान ही देश में समानता और भाईचारे की नींव है। उन्होंने बताया कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार मिले हैं, जिससे शोषित और पीड़ित वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज बाबा साहेब के विचार हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, पूर्व प्रधान मोती बेन, छगनलाल खड़िया, अरविंद, विजयसिंह खड़िया, हितैष रावत, विजयभाई मईडा, सरपंच राकेश मईडा, एडवोकेट महेश कटारा, सहजाद मकरानी, राजेश मीणा, दलपत सरपोटा, राज चंडालिया, असार पठान, गोपाल प्रजापत, हेमंत सोनी, अमित, मुस्ताक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    कुशलगढ़ में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त संविधान ही देश में समानता और भाईचारे की नींव है। उन्होंने बताया कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार मिले हैं, जिससे शोषित और पीड़ित वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज बाबा साहेब के विचार हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, पूर्व प्रधान मोती बेन, छगनलाल खड़िया, अरविंद, विजयसिंह खड़िया, हितैष रावत, विजयभाई मईडा, सरपंच राकेश मईडा, एडवोकेट महेश कटारा, सहजाद मकरानी, राजेश मीणा, दलपत सरपोटा, राज चंडालिया, असार पठान, गोपाल प्रजापत, हेमंत सोनी, अमित, मुस्ताक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.