झाडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 14 मार्च 2026 को अम्बा लाल (निवासी तलाई) का अपहरण कर मारपीट की गई और चाकू की नोक पर मोबाइल से 'PhonePe' के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए गए। पुलिस कार्रवाई: उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, झाडोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भेरा उर्फ भेरिया (20 वर्ष): निवासी ढढावली फला, झाडोल। (यह 'टॉप-टेन' अपराधियों की सूची में शामिल था)। विक्रम (19 वर्ष): निवासी बछार, झाडोल। दर्ज मामला: थाना झाडोल में धारा 140(2), 309(6), 3(5) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत प्रकरण संख्या 54/2026 दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थानाधिकारी श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, और कांस्टेबल लक्ष्मीलाल, सुखदेव, मदन लाल, बालकृष्ण, जितेन्द्र गवारिया, सविता (महिला कांस्टेबल) और उमेश कुमार शामिल रहे।
झाडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 14 मार्च 2026 को अम्बा लाल (निवासी तलाई) का अपहरण कर मारपीट की गई और चाकू की नोक पर मोबाइल से 'PhonePe' के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए गए। पुलिस कार्रवाई: उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, झाडोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भेरा उर्फ भेरिया (20 वर्ष): निवासी ढढावली फला, झाडोल। (यह 'टॉप-टेन' अपराधियों की सूची में शामिल था)। विक्रम (19 वर्ष): निवासी बछार, झाडोल। दर्ज मामला: थाना झाडोल में धारा 140(2), 309(6), 3(5) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत प्रकरण संख्या 54/2026 दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थानाधिकारी श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, और कांस्टेबल लक्ष्मीलाल, सुखदेव, मदन लाल, बालकृष्ण, जितेन्द्र गवारिया, सविता (महिला कांस्टेबल) और उमेश कुमार शामिल रहे।
- 14 मार्च 2026 को अम्बा लाल (निवासी तलाई) का अपहरण कर मारपीट की गई और चाकू की नोक पर मोबाइल से 'PhonePe' के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए गए। पुलिस कार्रवाई: उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, झाडोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भेरा उर्फ भेरिया (20 वर्ष): निवासी ढढावली फला, झाडोल। (यह 'टॉप-टेन' अपराधियों की सूची में शामिल था)। विक्रम (19 वर्ष): निवासी बछार, झाडोल। दर्ज मामला: थाना झाडोल में धारा 140(2), 309(6), 3(5) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत प्रकरण संख्या 54/2026 दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थानाधिकारी श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, और कांस्टेबल लक्ष्मीलाल, सुखदेव, मदन लाल, बालकृष्ण, जितेन्द्र गवारिया, सविता (महिला कांस्टेबल) और उमेश कुमार शामिल रहे।1
- सेन समाज सेवा समिति केदारिया चौखला द्वारा केदारेश्वर महादेव स्थित श्रीसेनजी महाराज के मंदिर पर 726वीं जयंती महोत्सव मंगलवार को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में भक्ति संध्या, भव्य शोभायात्रा व प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समिति के सचिव जगदीश सेन नवानिया ने बताया कि सोमवार को एक शाम श्रीसेन जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायक छगन लाल सेन, सांवर लाल सेन, मनोहर सेन और बाल भजन गायिका किट्टू सेन ने सांवरिया सेठ, भोलेनाथ और सेनजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।1
- डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर दाे बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर जा रहे थे। सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ट्रैक्टर ड्राइवर महावीर बैरवा भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- जय भीम के नारों के साथ कस्बे मे निकला जुलुस, जेसीबी से की गईं पुष्पवर्षा। डा. अम्बेडकर की छवि को भीम रथ मे स्थापित कर नीले गुब्बारो से सजाया गया। भूपालसागर में सविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर के जन्मदिन के अवसर पर कस्बे भर मे जुलुस एवं जय भीम के नारो के साथ जन्म मनाई गई। इस दौरान पूरा कस्बा 'जय भीम' के नारों और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। सैकड़ों युवाओं ने नीले झंडों को हाथो मे सजा के साथ भव्य जुलूस निकाला। यह जुलूस संतोषी माता मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कपासन रोड़, बस स्टैंड, आजाद चौक, जाशमा रोड़ सहित पूरे कस्बे में घूमा, जिसमें युवाओं ने अपनी एकजुटता और श्रद्धा का प्रदर्शन किया। डीजे पर गूंजते आंबेडकर गीतों ने माहौल को जोश से भर दिया। सड़क पर थिरकते युवाओं और गूंजते नारों ने कस्बे में उत्सव का माहौल बना दिया। यह जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए डा भीमराव आंबेडकर सभागार पहुंचा, जहां अनुयायियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा।ए एस आई तेजमल, ए एस आई असरार खान पठान एवं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरा जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। यह आयोजन एकता और उत्सव का संदेश लेकर आया, जिसमें जोश और अनुशासन दोनों देखने को मिले। वही जुलुस के बाद अम्बेडकर भवन मे संगोष्ठी रखी जाएगी जहाँ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।3
- Post by Vishal.kumar1
- Post by VAGAD news241
- आबूरोड। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी के निर्देशानुसार भाजपा गिरवर मण्डल द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पायल परसरामपुरिया के नेतृत्व में भाजपा गिरवर मण्डल अध्यक्ष गणेश बंजारा द्वारा बस्ती सम्पर्क अभियान के तहत दानवाव की इंदिरा कॉलोनी में घर घर सम्पर्क कर बाबासाहेब के विचारों से आमजन को अवगत करवाया गया। महामंत्री पुखराज सीरवी, महामंत्री सुनील शर्मा, कार्यक्रम संयोजक भरत दादरिया तथा कार्यक्रम सहसंयोजक मनोज विश्वकर्मा ने बाबासाहेब की जीवनी के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष धर्माराम ग्रासिया, मगनलाल गणका, श्रवणकुमार महिखेड़ा, संजय परिहार, युवा मोर्चा के परवीन कोली, महेंद्र कुमार, भिलाराम जोगी, छगन भाई कोली, ताऊ राम, नरेंद्र त्रिवेदी, सुंदर देवी, उमरनी सरपंच बबिता देवी, चम्पा देवी, भगाराम ग्रासिया, नारायणलाल, देवाराम ग्रासिया, मनाराम, लालाराम बघेरी, धीरेन्द्र कुमार, हुसाराम ग्रासिया, राजू प्रजापति, मीनु अग्रवाल, भगवती शर्मा, सम्पतराज सोनी सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर उन्हें सभी ने याद कर बाबासाहेब अमर रहे के जयकारो से संविधान निर्माता को याद किया।4
- उदयपुर जिले के भींडर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आगामी विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए भींडर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बी.सी.एम.ओ. डॉ. नवीन कुमार ने की। जिसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।1