logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़। शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पारीक मोहल्ले में जर्जर मकानों को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जगत शिरोमणि मंदिर के पास बरसों पुरानी हवेलियां अब इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि कब भरभराकर गिर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को पूर्व में भी इस मामले से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को बारिश के दौरान अचानक एक जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जगत शिरोमणि मंदिर के पास कक्कड़ परिवार, लड्डा परिवार सहित अन्य मकानों की हालत भी जगह-जगह से जर्जर है। यह प्रमुख रास्ता होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और आसपास बच्चे भी खेलते हैं। अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? जब शिकायत पहले ही की जा चुकी है, तो फिर जर्जर मकानों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर मकानों का तत्काल निरीक्षण करवाकर खतरे वाले हिस्सों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ख़बर तक का सवाल—आखिर मकान मालिक और पालिका प्रशासन कब जागेगा?

21 hrs ago
user_Atma Ram Saini
Atma Ram Saini
Journalist Raipur, Pali•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चुनावी उलटफेर: निर्दलीय बागी ईश्वर कुमावत का भाजपा प्रत्याशी लोकेश कुमावत को पूर्ण समर्थन का ऐलान.. पीसांगन नगरपालिका चुनाव के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल में निर्दलीय उम्मीदवार ईश्वर कुमावत ने भाजपा प्रत्याशी लोकेश भाई कुमावत को अपना पूरा समर्थन दे दिया है।ईश्वर कुमावत ने साफ किया कि वे और उनकी पूरी टीम लोकेश भाई के साथ मिलकर काम करेगी। नामांकन फॉर्म वापस न ले पाने पर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि वे क्षेत्र से बाहर होने के कारण तय समय पर अपना फॉर्म वापस नहीं ले सके थे। जानकारों के मुताबिक, इस समर्थन से भाजपा प्रत्याशी की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।
    1
    चुनावी उलटफेर: निर्दलीय बागी ईश्वर कुमावत का भाजपा प्रत्याशी लोकेश कुमावत को पूर्ण समर्थन का ऐलान..
पीसांगन नगरपालिका चुनाव के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल में निर्दलीय उम्मीदवार ईश्वर कुमावत ने भाजपा प्रत्याशी लोकेश भाई कुमावत को अपना पूरा समर्थन दे दिया है।ईश्वर कुमावत ने साफ किया कि वे और उनकी पूरी टीम लोकेश भाई के साथ मिलकर काम करेगी। नामांकन फॉर्म वापस न ले पाने पर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि वे क्षेत्र से बाहर होने के कारण तय समय पर अपना फॉर्म वापस नहीं ले सके थे। जानकारों के मुताबिक, इस समर्थन से भाजपा प्रत्याशी की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • देव सेना द्वारा निकाली विशाल शोभायात्रा हजारों की संख्या में देव सेना कार्यकर्ता रहे मौजूद सवाई भोज मंदिर पर हुआ शोभायात्रा का समापन आसींद/ आसींद कस्बे में श्री भगवान देवनारायण जी महाराज के नीलाधार घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस पर आज देव सेना द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ वही इस शोभायात्रा के शुभारंभ के मौके पर श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं कांग्रेस के जिले के कद्दावर नेता धीरज गुर्जर भी मौजूद रहे वही शोभायात्रा आसींद कस्बे से होती हुई गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर पर पहुंची और शोभायात्रा का समापन हुआ शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे आसींद मंजूर 9413889596
    4
    देव सेना द्वारा निकाली विशाल  शोभायात्रा
हजारों की संख्या में देव सेना कार्यकर्ता रहे मौजूद 
सवाई भोज मंदिर पर हुआ शोभायात्रा का समापन
आसींद/ आसींद कस्बे में श्री भगवान देवनारायण जी महाराज के नीलाधार घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस पर आज देव सेना द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ वही इस शोभायात्रा के शुभारंभ के मौके पर श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं कांग्रेस के जिले के कद्दावर नेता धीरज गुर्जर भी मौजूद रहे वही शोभायात्रा आसींद कस्बे से होती हुई गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर पर पहुंची और शोभायात्रा का समापन हुआ शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    15 hrs ago
  • झींटियां गांव से शुक्रवार को तेजाजी महाराज की ध्वजा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुरसुरा स्थित मंदिर के लिए रवाना हुए। भक्तों के निकलने के साथ ही पूरा गांव तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ सुरसुरा की ओर बढ़े। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक कपड़ों में थे। उनके हाथों में ध्वजा और धार्मिक निशान थे। रास्तेभर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुरसुरा पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु तेजाजी महाराज की ध्वजा लेकर वापस झींटियां आएंगे। इसके बाद ध्वजा को गांव के मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी जोश दिखा। सुबह से ही गांव में भक्ति का माहौल था। बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा इस यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज से गांव में सुख-शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की प्रार्थना की। इस यात्रा में महाराज डूंगाराम जी, लिखमाराम जी, सरपंच अनिल पाराशर, दीपक सेन, प्रकाश जी वाला, दुर्गा जी दरोगा, शुभकरण ककड़वा, रामपाल जी, भभूत जी सोमरवाल और राकेश जी समेत कई श्रद्धालु शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि तेजाजी महाराज की ध्वजा यात्रा को लेकर हर साल भक्तों में खास उत्साह रहता है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से यह यात्रा धार्मिक आस्था और एकजुटता का प्रतीक बनी। झींटियां गांव से शुक्रवार को तेजाजी महाराज की ध्वजा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुरसुरा स्थित मंदिर के लिए रवाना हुए। भक्तों के निकलने के साथ ही पूरा गांव तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ सुरसुरा की ओर बढ़े। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक कपड़ों में थे। उनके हाथों में ध्वजा और धार्मिक निशान थे। रास्तेभर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुरसुरा पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु तेजाजी महाराज की ध्वजा लेकर वापस झींटियां आएंगे। इसके बाद ध्वजा को गांव के मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी जोश दिखा। सुबह से ही गांव में भक्ति का माहौल था। बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा इस यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज से गांव में सुख-शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की प्रार्थना की। इस यात्रा में महाराज डूंगाराम जी, लिखमाराम जी, सरपंच अनिल पाराशर, दीपक सेन, प्रकाश जी वाला, दुर्गा जी दरोगा, शुभकरण ककड़वा, रामपाल जी, भभूत जी सोमरवाल और राकेश जी समेत कई श्रद्धालु शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि तेजाजी महाराज की ध्वजा यात्रा को लेकर हर साल भक्तों में खास उत्साह रहता है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से यह यात्रा धार्मिक आस्था और एकजुटता का प्रतीक बनी।
    1
    झींटियां गांव से शुक्रवार को तेजाजी महाराज की ध्वजा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुरसुरा स्थित मंदिर के लिए रवाना हुए। भक्तों के निकलने के साथ ही पूरा गांव तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ सुरसुरा की ओर बढ़े।

यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक कपड़ों में थे। उनके हाथों में ध्वजा और धार्मिक निशान थे। रास्तेभर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुरसुरा पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु तेजाजी महाराज की ध्वजा लेकर वापस झींटियां आएंगे। इसके बाद ध्वजा को गांव के मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

इस यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी जोश दिखा। सुबह से ही गांव में भक्ति का माहौल था। बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा इस यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज से गांव में सुख-शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की प्रार्थना की।

इस यात्रा में महाराज डूंगाराम जी, लिखमाराम जी, सरपंच अनिल पाराशर, दीपक सेन, प्रकाश जी वाला, दुर्गा जी दरोगा, शुभकरण ककड़वा, रामपाल जी, भभूत जी सोमरवाल और राकेश जी समेत कई श्रद्धालु शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि तेजाजी महाराज की ध्वजा यात्रा को लेकर हर साल भक्तों में खास उत्साह रहता है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से यह यात्रा धार्मिक आस्था और एकजुटता का प्रतीक बनी।

    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अजमेर में एसपी ऑफिस के बाहर कांग्रेस का धरना फाइलों के कथित मामले को लेकर हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा अजमेर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। 21 सितंबर को होने वाले मेयर चुनाव से पहले अजमेर में कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर करीब एक घंटे तक धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन का पाठ भी किया कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी शहर अध्यक्ष रमेश सोनी और नगर निगम अधिकारी रमेश चौधरी निगम कार्यालय से कथित तौर पर फाइलें ले गए। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज करने और मामले की जांच की मांग की है। मेयर चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम ने अजमेर की सियासत को और गरमा दिया है। कांग्रेस के धरने और लगाए गए आरोपों पर अब बीजेपी और संबंधित अधिकारियों का पक्ष भी सामने आना बाकी है। फिलहाल, 21 सितंबर को होने वाले मेयर चुनाव से पहले फाइलों के कथित मामले को लेकर शुरू हुआ यह विवाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।*
    1
    अजमेर में एसपी ऑफिस के बाहर कांग्रेस का धरना फाइलों के कथित मामले को लेकर हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा
अजमेर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। 21 सितंबर को होने वाले मेयर चुनाव से पहले अजमेर में कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर करीब एक घंटे तक धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन का पाठ भी किया
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी शहर अध्यक्ष रमेश सोनी और नगर निगम अधिकारी रमेश चौधरी निगम कार्यालय से कथित तौर पर फाइलें ले गए। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज करने और मामले की जांच की मांग की है।
मेयर चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम ने अजमेर की सियासत को और गरमा दिया है। कांग्रेस के धरने और लगाए गए आरोपों पर अब बीजेपी और संबंधित अधिकारियों का पक्ष भी सामने आना बाकी है।
फिलहाल, 21 सितंबर को होने वाले मेयर चुनाव से पहले फाइलों के कथित मामले को लेकर शुरू हुआ यह विवाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।*
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Ajmer एसपी ऑफिस के बाहर कांग्रेसियों का धरना सरकारी अफसर पर भाजपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप Ajmer एसपी ऑफिस के बाहर कांग्रेसियों ने दिया धरना चुनाव में भाजपा का एजेंट बनकर काम करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा करने की मांग Dainik News AJMER
    1
    Ajmer एसपी ऑफिस के बाहर कांग्रेसियों का धरना सरकारी अफसर पर भाजपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप 
Ajmer एसपी ऑफिस के बाहर कांग्रेसियों ने दिया धरना चुनाव में भाजपा का एजेंट बनकर काम करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा करने की मांग Dainik News AJMER
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • अजमेर फायसागर रोड पर हेयर सैलून में चोरी! ताले तोड़कर 22 हजार कैश ले गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस अजमेर के फायसागर रोड स्थित कीर्ति नगर में एक हेयर सैलून को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी करीब 22 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
    4
    अजमेर फायसागर रोड पर हेयर सैलून में चोरी! ताले तोड़कर 22 हजार कैश ले गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस
अजमेर के फायसागर रोड स्थित कीर्ति नगर में एक हेयर सैलून को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी करीब 22 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • आसींद में भाजपा एवं कांग्रेस की अध्यक्ष पद को लेकर सीधी टक्कर पांच निर्दलीय भी है मैदान में पूर्व पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने लिया नामांकन वापस आसींद/नगर निकाय चुनाव 2026 अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन उठाने का आज अंतिम दिन था वही आसींद पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष देवीलाल साहू ने भी निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया जिसके चलते लोगों में चर्चा का विषय हो गया, वही आज पार्टी के आला कमान के निर्देश पर देवीलाल साहू ने अपना नामांकन वापस लिया देखा जाए तो आसींद पालिका में कुल वार्डों की संख्या 25 है जिसमें भाजपा ने 12 सीटों पर विजय हासिल की कांग्रेस के 8 तथा निर्दलीय 5 जीते है मौजूदा समय में भाजपा ने सत्येंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याक्षी बनाया वही कांग्रेस ने जैन समाज के दिनेश कुमार गोखरू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया अब देखना है की जो 5 निर्दलीय चुनाव जीत कर आए हैं वह किस पार्टी को अपना समर्थन देंगे वही आसींद पालिका में अपना बोर्ड बना पाएगा आसींद मंजूर 9413889596
    3
    आसींद में भाजपा एवं कांग्रेस की अध्यक्ष पद को लेकर सीधी टक्कर 
पांच निर्दलीय भी है मैदान में
पूर्व पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने लिया नामांकन वापस 
आसींद/नगर निकाय चुनाव 2026 अध्यक्ष पद को लेकर  नामांकन उठाने का आज अंतिम दिन था वही आसींद पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष देवीलाल साहू ने भी निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया जिसके चलते लोगों में चर्चा का विषय हो गया, वही आज पार्टी के आला कमान के निर्देश पर देवीलाल साहू ने अपना नामांकन वापस लिया देखा जाए तो आसींद पालिका में कुल वार्डों की संख्या 25 है जिसमें भाजपा ने 12 सीटों पर विजय हासिल की कांग्रेस के 8 तथा निर्दलीय 5 जीते है मौजूदा समय में भाजपा ने सत्येंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष पद पर  अपना प्रत्याक्षी बनाया वही कांग्रेस ने जैन समाज के दिनेश कुमार गोखरू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया अब देखना है की जो 5 निर्दलीय चुनाव जीत कर आए हैं वह किस पार्टी  को अपना समर्थन देंगे वही आसींद पालिका में अपना बोर्ड बना पाएगा
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    15 hrs ago
  • रोहिसा गांव में शुक्रवार को तेजाजी महाराज के प्रति आस्था का एक खास नजारा दिखा। सुरसुरा स्थित तेजाजी महाराज मंदिर से जोत लेने के लिए रोहिसा से सैकड़ों श्रद्धालुओं का एक दल निकला। इस यात्रा में 51 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कई दूसरे वाहन भी थे। डीजे पर तेजाजी महाराज के भजन बज रहे थे और श्रद्धालु उत्साह के साथ सुरसुरा के लिए रवाना हुए। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में साफा और धोती पहनकर आए थे। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में यात्रा को लेकर काफी उत्साह था। डीजे पर बज रहे तेजाजी महाराज के गीतों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम रहे थे। रास्तेभर तेजाजी महाराज के जयकारों से माहौल भक्ति से भर गया। वाहनों के इस काफिले को देखने के लिए ग्रामीण भी जमा थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि रोहिसा से निकला यह दल सुरसुरा पहुंचकर तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन करेगा। इसके बाद मंदिर से जोत लेकर वापस रोहिसा के लिए निकलेगा। सुबह जल्दी श्रद्धालु जोत लेकर रोहिसा पहुंचेंगे। यहां तेजाजी महाराज मंदिर में पूजा-पाठ के साथ जोत स्थापित की जाएगी। जोत यात्रा को लेकर गांव में दिनभर भक्ति का माहौल था। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और 51 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित वाहनों के काफिले ने पूरे इलाके में उत्साह भर दिया। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। रोहिसा गांव में शुक्रवार को तेजाजी महाराज के प्रति आस्था का एक खास नजारा दिखा। सुरसुरा स्थित तेजाजी महाराज मंदिर से जोत लेने के लिए रोहिसा से सैकड़ों श्रद्धालुओं का एक दल निकला। इस यात्रा में 51 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कई दूसरे वाहन भी थे। डीजे पर तेजाजी महाराज के भजन बज रहे थे और श्रद्धालु उत्साह के साथ सुरसुरा के लिए रवाना हुए। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में साफा और धोती पहनकर आए थे। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में यात्रा को लेकर काफी उत्साह था। डीजे पर बज रहे तेजाजी महाराज के गीतों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम रहे थे। रास्तेभर तेजाजी महाराज के जयकारों से माहौल भक्ति से भर गया। वाहनों के इस काफिले को देखने के लिए ग्रामीण भी जमा थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि रोहिसा से निकला यह दल सुरसुरा पहुंचकर तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन करेगा। इसके बाद मंदिर से जोत लेकर वापस रोहिसा के लिए निकलेगा। सुबह जल्दी श्रद्धालु जोत लेकर रोहिसा पहुंचेंगे। यहां तेजाजी महाराज मंदिर में पूजा-पाठ के साथ जोत स्थापित की जाएगी। जोत यात्रा को लेकर गांव में दिनभर भक्ति का माहौल था। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और 51 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित वाहनों के काफिले ने पूरे इलाके में उत्साह भर दिया। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
    1
    रोहिसा गांव में शुक्रवार को तेजाजी महाराज के प्रति आस्था का एक खास नजारा दिखा। सुरसुरा स्थित तेजाजी महाराज मंदिर से जोत लेने के लिए रोहिसा से सैकड़ों श्रद्धालुओं का एक दल निकला। इस यात्रा में 51 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कई दूसरे वाहन भी थे। डीजे पर तेजाजी महाराज के भजन बज रहे थे और श्रद्धालु उत्साह के साथ सुरसुरा के लिए रवाना हुए।

यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में साफा और धोती पहनकर आए थे। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में यात्रा को लेकर काफी उत्साह था। डीजे पर बज रहे तेजाजी महाराज के गीतों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम रहे थे। रास्तेभर तेजाजी महाराज के जयकारों से माहौल भक्ति से भर गया। वाहनों के इस काफिले को देखने के लिए ग्रामीण भी जमा थे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि रोहिसा से निकला यह दल सुरसुरा पहुंचकर तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन करेगा। इसके बाद मंदिर से जोत लेकर वापस रोहिसा के लिए निकलेगा। सुबह जल्दी श्रद्धालु जोत लेकर रोहिसा पहुंचेंगे। यहां तेजाजी महाराज मंदिर में पूजा-पाठ के साथ जोत स्थापित की जाएगी।

जोत यात्रा को लेकर गांव में दिनभर भक्ति का माहौल था। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और 51 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित वाहनों के काफिले ने पूरे इलाके में उत्साह भर दिया। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

    14 hrs ago
  • फायसागर रोड पर हेयर सैलून में चोरी, ताले तोड़कर 22 हजार रुपये की नकदी ले गए चोर अजमेर। फायसागर रोड स्थित कीर्ति नगर में एक हेयर सैलून की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक योगेश सेन रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए मिले। शटर ऊपर करने पर मुख्य गेट के कांच भी टूटे हुए दिखाई दिए। दुकान के अंदर जांच करने पर एक बड़ा पत्थर पड़ा मिला। इसके बाद योगेश सेन ने दुकान के गल्ले की जांच की तो उसमें रखी करीब 22 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। पीड़ित के अनुसार यह राशि मकान की किस्त जमा करवाने के लिए रखी गई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने गंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित योगेश सेन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    फायसागर रोड पर हेयर सैलून में चोरी, ताले तोड़कर 22 हजार रुपये की नकदी ले गए चोर
अजमेर। फायसागर रोड स्थित कीर्ति नगर में एक हेयर सैलून की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक योगेश सेन रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए मिले। शटर ऊपर करने पर मुख्य गेट के कांच भी टूटे हुए दिखाई दिए।
दुकान के अंदर जांच करने पर एक बड़ा पत्थर पड़ा मिला। इसके बाद योगेश सेन ने दुकान के गल्ले की जांच की तो उसमें रखी करीब 22 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। पीड़ित के अनुसार यह राशि मकान की किस्त जमा करवाने के लिए रखी गई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने गंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित योगेश सेन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.