आसींद में भाजपा एवं कांग्रेस की अध्यक्ष पद को लेकर सीधी टक्कर पांच निर्दलीय भी है मैदान में पूर्व पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने लिया नामांकन वापस आसींद/नगर निकाय चुनाव 2026 अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन उठाने का आज अंतिम दिन था वही आसींद पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष देवीलाल साहू ने भी निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया जिसके चलते लोगों में चर्चा का विषय हो गया, वही आज पार्टी के आला कमान के निर्देश पर देवीलाल साहू ने अपना नामांकन वापस लिया देखा जाए तो आसींद पालिका में कुल वार्डों की संख्या 25 है जिसमें भाजपा ने 12 सीटों पर विजय हासिल की कांग्रेस के 8 तथा निर्दलीय 5 जीते है मौजूदा समय में भाजपा ने सत्येंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याक्षी बनाया वही कांग्रेस ने जैन समाज के दिनेश कुमार गोखरू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया अब देखना है की जो 5 निर्दलीय चुनाव जीत कर आए हैं वह किस पार्टी को अपना समर्थन देंगे वही आसींद पालिका में अपना बोर्ड बना पाएगा आसींद मंजूर 9413889596
आसींद में भाजपा एवं कांग्रेस की अध्यक्ष पद को लेकर सीधी टक्कर पांच निर्दलीय भी है मैदान में पूर्व पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने लिया नामांकन वापस आसींद/नगर निकाय चुनाव 2026 अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन उठाने का आज अंतिम दिन था वही आसींद पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष देवीलाल साहू ने भी निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल
किया जिसके चलते लोगों में चर्चा का विषय हो गया, वही आज पार्टी के आला कमान के निर्देश पर देवीलाल साहू ने अपना नामांकन वापस लिया देखा जाए तो आसींद पालिका में कुल वार्डों की संख्या 25 है जिसमें भाजपा ने 12 सीटों पर विजय हासिल की कांग्रेस के 8 तथा निर्दलीय 5 जीते है मौजूदा समय में भाजपा
ने सत्येंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याक्षी बनाया वही कांग्रेस ने जैन समाज के दिनेश कुमार गोखरू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया अब देखना है की जो 5 निर्दलीय चुनाव जीत कर आए हैं वह किस पार्टी को अपना समर्थन देंगे वही आसींद पालिका में अपना बोर्ड बना पाएगा आसींद मंजूर 9413889596
- तीन दिवसीय सवाई भोज मेला पूरे परवान पर नगर पालिका आसींद द्वारा किया जाता है तीन दिवसीय पशु मेले का आयोजित गुर्जर समाज का अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज भगवान देवनारायण मंदिर आसींद भगवान देवनारायण के नील घर घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस भादवी छठ पर गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भक्तों का आना जारी है वही पालिका प्रशासन द्वारा यहां पर तीन दिवसीय पशु मेले का आयोजन किया जाता है जिसके चलते आज दूसरे दिन मेले में हजारों की संख्या में लोगों की आवक जारी है साथ ही मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले चकरी एवं डोलरों में झूल कर लोग मेले का आनंद ले रहे हैं वही सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं तथा कल इस मेले का समापन हो जाएगा आसींद मंजूर 94138895964
- सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत: परिजन बोले सीनियर ने जूनियर से करवाई थी डिलीवरी, सोनोग्राफी में माँ बच्चा स्वस्थ थे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत की बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि महिला का काफी समय से एमबी अस्पताल के डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था और नियमित जांच में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। सोनोग्राफी में भी माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। एमजी अस्पताल के डॉक्टरों ने खुद चेकअप करने की जगह जूनियर स्टाफ को भेज कर डिलीवरी करने की बात कही। सही डिलीवरी नहीं करने के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद सत्यवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी किरण कंवर उम्र 30 वर्ष पत्नी चंदन सिंह को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।1
- रायपुर (राजस्थान) नगरपालिका में बड़ी खबर - मदनलाल बागड़ी निर्विरोध अध्यक्ष बने। वार्ड-8 से भाजपा पार्षद बने बागड़ी को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।1
- विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 62 लोगों ने किया रक्तदान सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर/मसूदा, 18 सितंबर 2026। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को उप जिला चिकित्सालय, मसूदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला ब्यावर, डॉ. संजय गहलोत , प्रमुख चिकित्साधिकारी, उप जिला चिकित्सालय मसूदा, डॉ. लखेंद्र सिंह चौहान तथा उपखंड अधिकारी मसूदा, दीपशिखा राठौड़ उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में लगभग 62 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन को नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।1
- सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़। शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पारीक मोहल्ले में जर्जर मकानों को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जगत शिरोमणि मंदिर के पास बरसों पुरानी हवेलियां अब इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि कब भरभराकर गिर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को पूर्व में भी इस मामले से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को बारिश के दौरान अचानक एक जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जगत शिरोमणि मंदिर के पास कक्कड़ परिवार, लड्डा परिवार सहित अन्य मकानों की हालत भी जगह-जगह से जर्जर है। यह प्रमुख रास्ता होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और आसपास बच्चे भी खेलते हैं। अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? जब शिकायत पहले ही की जा चुकी है, तो फिर जर्जर मकानों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर मकानों का तत्काल निरीक्षण करवाकर खतरे वाले हिस्सों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ख़बर तक का सवाल—आखिर मकान मालिक और पालिका प्रशासन कब जागेगा?1
- अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया में गणेश उत्सव खेल प्रतियोगिता अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया, भीलवाड़ा आवरी माता चौक के पास कालोनी में गणेश उत्सव बड़े ही जोश उल्लास से मनाया जा रहा हे ,गुरुवार 17.09.2026 को आरती ,नित्य भजन के बाद खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई , बच्चो ओर सभी सदस्यों के लिए मनोरंजन गेम करवाए गए, कपल ओर पार्टनर गेम बड़े ही रोचक थे ,पत्नी की आवाज पहचानो ,माला पहनाओं ,इत्यादि हुए ।4
- RTI से मिली कॉपियों में मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों ने जताई आपत्ति, रिवैल्यूएशन में बदले अंक लोकेशन भीलवाड़ा राजस्थान राजाराम जैन MDSU की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पर उठे गंभीर सवाल RTI से मिली कॉपियों में मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों ने जताई आपत्ति, रिवैल्यूएशन में बदले अंक भीलवाड़ा। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर की परीक्षा मूल्यांकन व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों के बीच असंतोष सामने आया है। विद्यार्थियों का आरोप है कि कई मामलों में उत्तरपुस्तिकाओं का समुचित मूल्यांकन नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें अपेक्षा से कम अंक मिले और कई विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब कुछ विद्यार्थियों ने सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से अपनी परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं की प्रतियां प्राप्त कीं। विद्यार्थियों के अनुसार, इन उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों और दिए गए अंकों के बीच कथित रूप से कई विसंगतियां सामने आई हैं। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि उत्तर लिखे होने के बावजूद संबंधित प्रश्नों में अंक नहीं दिए गए या अपेक्षाकृत कम अंक प्रदान किए गए। वहीं, रिवैल्यूएशन के बाद कुछ विद्यार्थियों के अंकों में बदलाव होने की बात भी सामने आई है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि पहली बार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया था, तो पुनर्मूल्यांकन के दौरान अंकों में अंतर कैसे सामने आया। विश्वविद्यालय से उठाए सवाल इसी संदर्भ में माणिक्यलाल वर्मा महाविद्यालय (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) भीलवाड़ा के इकाई सचिव विठ्ठल शर्मा ने विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है और RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं में यदि मूल्यांकन संबंधी विसंगतियां सामने आ रही हैं, तो विश्वविद्यालय को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए। विठ्ठल शर्मा ने विश्वविद्यालय से सवाल किया कि यदि विद्यार्थियों द्वारा RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों के अनुरूप अंक नहीं दिए गए हैं और रिवैल्यूएशन में अंकों में बदलाव हुआ है, तो ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है और मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी किस प्रकार की जाती है। निष्पक्ष जांच की मांग विद्यार्थियों की ओर से मांग की गई है कि RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं और रिवैल्यूएशन के परिणामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और प्रभावित विद्यार्थियों को उचित राहत दी जाए। परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के आगे के अध्ययन, प्रवेश और करियर को सीधे प्रभावित करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का कहना है कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुसार होना चाहिए। मामले में MDSU प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना भी महत्वपूर्ण है, ताकि RTI में प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं और रिवैल्यूएशन में सामने आए अंकों के अंतर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।1
- देव सेना द्वारा निकाली विशाल शोभायात्रा हजारों की संख्या में देव सेना कार्यकर्ता रहे मौजूद सवाई भोज मंदिर पर हुआ शोभायात्रा का समापन आसींद/ आसींद कस्बे में श्री भगवान देवनारायण जी महाराज के नीलाधार घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस पर आज देव सेना द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ वही इस शोभायात्रा के शुभारंभ के मौके पर श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं कांग्रेस के जिले के कद्दावर नेता धीरज गुर्जर भी मौजूद रहे वही शोभायात्रा आसींद कस्बे से होती हुई गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर पर पहुंची और शोभायात्रा का समापन हुआ शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे आसींद मंजूर 94138895964