सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत: परिजन बोले सीनियर ने जूनियर से करवाई थी डिलीवरी, सोनोग्राफी में माँ बच्चा स्वस्थ थे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत की बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि महिला का काफी समय से एमबी अस्पताल के डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था और नियमित जांच में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। सोनोग्राफी में भी माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। एमजी अस्पताल के डॉक्टरों ने खुद चेकअप करने की जगह जूनियर स्टाफ को भेज कर डिलीवरी करने की बात कही। सही डिलीवरी नहीं करने के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद सत्यवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी किरण कंवर उम्र 30 वर्ष पत्नी चंदन सिंह को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।
सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत: परिजन बोले सीनियर ने जूनियर से करवाई थी डिलीवरी, सोनोग्राफी में माँ बच्चा स्वस्थ थे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत की बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि महिला का काफी समय से एमबी अस्पताल के डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था और नियमित जांच में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। सोनोग्राफी में भी माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। एमजी अस्पताल के डॉक्टरों ने खुद चेकअप करने की जगह जूनियर स्टाफ को भेज कर डिलीवरी करने की बात कही। सही डिलीवरी नहीं करने के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद सत्यवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी किरण कंवर उम्र 30 वर्ष पत्नी चंदन सिंह को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।
- जैतारण उप जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रह *उप जिला चिकित्सालय जैतारण में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रहित* *जैतारण (ब्यावर) राधे श्याम दाधीच, 17 सितंबर।* विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जैतारण द्वारा सहायक संस्थाओं मानव सेवा संस्थान जैतारण, AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब तथा एक पहल फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उप जिला चिकित्सालय, जैतारण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल *59 यूनिट रक्त* संग्रहित किया गया। इस अवसर पर अविनाश गहलोत, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार* ने भी शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं उनकी पूरी टीम ने भी इस सेवा कार्य में भाग लिया। इस दौरान मनोज कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट जैतारण, डॉ. प्रदीप कुमार मुलेवा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पुरुषोत्तम व्यास, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, कमलेश चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, मनान, जितेंद्र जोशी, प्रकाश सोलंकी (मानव सेवा संस्थान), AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब की टीम एवं चिकित्सालय स्टाफ* उपस्थित रहे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुलेवा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के शिविर जनसेवा का सच्चा उदाहरण हैं। अंत में चिकित्सा विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।1
- डेंगू मलेरिया उल्टी दस्त खांसी जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए करें यह उपाय अपने घरों के आसपास रखे सफाई पानी की टंकी पानी का टैंक गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र कूलर फ्रिज चो पर पड़े कबाड़ में पानी भरा हो तो रख साफ सफाई। अपने घरों के आसपास रखे सफाई बीमारी की करो जड़ से धुलाई।1
- पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 नगर परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन, 250 विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियों का एक साथ विसर्जन, राजनगर के बाजारों में निकली विशाल गणपति विसर्जन यात्रा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन और पुलिस के अधिकारी करते रहे निगरानी,1
- चुनावी उलटफेर: निर्दलीय बागी ईश्वर कुमावत का भाजपा प्रत्याशी लोकेश कुमावत को पूर्ण समर्थन का ऐलान.. पीसांगन नगरपालिका चुनाव के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल में निर्दलीय उम्मीदवार ईश्वर कुमावत ने भाजपा प्रत्याशी लोकेश भाई कुमावत को अपना पूरा समर्थन दे दिया है।ईश्वर कुमावत ने साफ किया कि वे और उनकी पूरी टीम लोकेश भाई के साथ मिलकर काम करेगी। नामांकन फॉर्म वापस न ले पाने पर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि वे क्षेत्र से बाहर होने के कारण तय समय पर अपना फॉर्म वापस नहीं ले सके थे। जानकारों के मुताबिक, इस समर्थन से भाजपा प्रत्याशी की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।1
- श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज संत-महात्माओं के सान्निध्य में शुरू हुआ दो दिवसीय सम्मेलन पाली जिले से सैकड़ों शिक्षक और संगठन पदाधिकारी पहुंचे संत श्री महेंद्रा नंद गिरी जी महाराज का रहा पावन सान्निध्य RSS के प्रांत बौद्धिक प्रमुख मुकेश कुमार वैष्णव रहे मुख्य वक्ता शिक्षक को बताया समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी संत रविदास जी के जीवन, विचार और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह राठौड़ ने संगठन की रीति-नीति से कराया अवगत जिला मंत्री ओमप्रकाश कुमावत ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन ,जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी उद्बोधन दिया, स्थानीय खंड कार्यकारिणी के अथक प्रयासों से शानदार व्यवस्था की गई, जूनी धाम ट्रस्ट की तरफ से सहयोग के लिये उनका सम्मान किया गया,सम्मेलन में शिक्षक हितों पर विचार विमर्श किया गया3
- अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया में गणेश उत्सव खेल प्रतियोगिता अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया, भीलवाड़ा आवरी माता चौक के पास कालोनी में गणेश उत्सव बड़े ही जोश उल्लास से मनाया जा रहा हे ,गुरुवार 17.09.2026 को आरती ,नित्य भजन के बाद खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई , बच्चो ओर सभी सदस्यों के लिए मनोरंजन गेम करवाए गए, कपल ओर पार्टनर गेम बड़े ही रोचक थे ,पत्नी की आवाज पहचानो ,माला पहनाओं ,इत्यादि हुए ।4
- आसींद में भाजपा एवं कांग्रेस की अध्यक्ष पद को लेकर सीधी टक्कर पांच निर्दलीय भी है मैदान में पूर्व पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने लिया नामांकन वापस आसींद/नगर निकाय चुनाव 2026 अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन उठाने का आज अंतिम दिन था वही आसींद पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष देवीलाल साहू ने भी निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया जिसके चलते लोगों में चर्चा का विषय हो गया, वही आज पार्टी के आला कमान के निर्देश पर देवीलाल साहू ने अपना नामांकन वापस लिया देखा जाए तो आसींद पालिका में कुल वार्डों की संख्या 25 है जिसमें भाजपा ने 12 सीटों पर विजय हासिल की कांग्रेस के 8 तथा निर्दलीय 5 जीते है मौजूदा समय में भाजपा ने सत्येंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याक्षी बनाया वही कांग्रेस ने जैन समाज के दिनेश कुमार गोखरू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया अब देखना है की जो 5 निर्दलीय चुनाव जीत कर आए हैं वह किस पार्टी को अपना समर्थन देंगे वही आसींद पालिका में अपना बोर्ड बना पाएगा आसींद मंजूर 94138895963
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- रेलमगरा के दो परिवारों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 रेलमगरा दो परिवारों में लाठीभाटा जंग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो, वीडियो में महिला, नाबालिक बच्चों से मारपीट और लज्जा भंग के सबूत, पुलिस पर पीड़ित परिवार और गवाहों को धमकाने का आरोप, रेलमगरा थाना क्षेत्र के ढीली का खेड़ा की घटना,1