logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
14 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली में महापौर के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, 21 सितंबर को होगा फैसला पाली। नगर निगम पाली में महापौर पद को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद महापौर पद के लिए भाजपा से नमिता बुबकिया, कांग्रेस से सुमित्रा जैन और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजबाला हिंगड मैदान में हैं। ऐसे में अब महापौर पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। महापौर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम सोनी, पुष्पा सोमनानी और रसीदा बानो ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। इसके बाद मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच सिमट गया है। वहीं, कांग्रेस के करीब 24 पार्षदों के निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड के बाड़ाबंदी स्थल पर होने की जानकारी सामने आई है, जबकि भाजपा के 21 पार्षदों की भी बाड़ाबंदी की गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 15 निर्दलीय पार्षद किस प्रत्याशी के पक्ष में जाते हैं। महापौर चुनाव में इन निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पाली नगर निगम के 65 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 29, भाजपा ने 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अब महापौर पद के लिए किसके पक्ष में बहुमत बनता है, इसका फैसला 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में होगा।
    1
    पाली में महापौर के लिए त्रिकोणीय मुकाबला,
 21 सितंबर को होगा फैसला
पाली। नगर निगम पाली में महापौर पद को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद महापौर पद के लिए भाजपा से नमिता बुबकिया, कांग्रेस से सुमित्रा जैन और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजबाला हिंगड मैदान में हैं। ऐसे में अब महापौर पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
महापौर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम सोनी, पुष्पा सोमनानी और रसीदा बानो ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। इसके बाद मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच सिमट गया है।
वहीं, कांग्रेस के करीब 24 पार्षदों के निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड के बाड़ाबंदी स्थल पर होने की जानकारी सामने आई है, जबकि भाजपा के 21 पार्षदों की भी बाड़ाबंदी की गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 15 निर्दलीय पार्षद किस प्रत्याशी के पक्ष में जाते हैं। महापौर चुनाव में इन निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पाली नगर निगम के 65 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 29, भाजपा ने 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अब महापौर पद के लिए किसके पक्ष में बहुमत बनता है, इसका फैसला 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में होगा।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सिरवी कंस्ट्रक्शन चांचौडी रानी पाली राजस्थान
    1
    सिरवी कंस्ट्रक्शन चांचौडी रानी पाली राजस्थान
    user_Naresh Sirvi
    Naresh Sirvi
    पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज संत-महात्माओं के सान्निध्य में शुरू हुआ दो दिवसीय सम्मेलन पाली जिले से सैकड़ों शिक्षक और संगठन पदाधिकारी पहुंचे संत श्री महेंद्रा नंद गिरी जी महाराज का रहा पावन सान्निध्य RSS के प्रांत बौद्धिक प्रमुख मुकेश कुमार वैष्णव रहे मुख्य वक्ता शिक्षक को बताया समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी संत रविदास जी के जीवन, विचार और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह राठौड़ ने संगठन की रीति-नीति से कराया अवगत जिला मंत्री ओमप्रकाश कुमावत ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन ,जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी उद्बोधन दिया, स्थानीय खंड कार्यकारिणी के अथक प्रयासों से शानदार व्यवस्था की गई, जूनी धाम ट्रस्ट की तरफ से सहयोग के लिये उनका सम्मान किया गया,सम्मेलन में शिक्षक हितों पर विचार विमर्श किया गया
    3
    श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज 
श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज
संत-महात्माओं के सान्निध्य में शुरू हुआ दो दिवसीय सम्मेलन
पाली जिले से सैकड़ों शिक्षक और संगठन पदाधिकारी पहुंचे
संत श्री महेंद्रा नंद गिरी जी महाराज का रहा पावन सान्निध्य
RSS के प्रांत बौद्धिक प्रमुख मुकेश कुमार वैष्णव रहे मुख्य वक्ता
शिक्षक को बताया समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी
संत रविदास जी के जीवन, विचार और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन
प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह राठौड़ ने संगठन की रीति-नीति से कराया अवगत
जिला मंत्री ओमप्रकाश कुमावत ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन ,जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी उद्बोधन दिया, स्थानीय खंड कार्यकारिणी के अथक प्रयासों से शानदार व्यवस्था की गई, जूनी धाम ट्रस्ट की तरफ से सहयोग के लिये उनका सम्मान किया गया,सम्मेलन में शिक्षक हितों पर विचार विमर्श किया गया
    user_Munesh kumar bhati
    Munesh kumar bhati
    देसूरी, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • नाडोल आंगनवाड़ी पाठशाला पर नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस मनाया गया नाडोल आंगनवाड़ी पाठशाला पर नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस मनाया गया नाडोल आंगनवाडी पाठशाला नं.2 नाडोल पर सभी कार्यकर्ताओ ने नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस ब्लॉक समन्वयक गुमानसिह देसूरी के र्निदेशन मे सामुहिक मनाया गया। जिसमें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चो के स्वास्थ्य ओर पोषण के प्रति जागरूकता बढाने के बारे में जानकारी दी कि बच्चे के जन्मते ही मां का दुध पिलाया जावे, माँ का दुध शिशु के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है इसमें पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते है जन्म के तुरन्त बाद जितनी जल्दी हो सके मां अपने बच्चे को पहला पीला गाढा कॉलेस्टम दुध अवश्य पिलाये जन्म से 6 माह तक के बच्चो को स्तनपान कराये एक बुंद पानी भी ना पिलाऐ मां का दुध पीने वाला बच्चा का मानसिक विकास, अधिक बुद्धिमान तथा उसका बौद्धिक स्तर मां का दुध उतम है। इस मौके पर कार्यकर्ता आंगनवाडी पाठशाला न.1 से कमला मेघवाल, 2 से जशोदा सोलंकी, 3 से संतोष वैष्णव, 4 से ममता चौहान, 5 से कमला मेवाडा, आशा तारा मिणा सहायिका छोगी बाई व लक्ष्मी, सुगना ग्राम की महिलाए उपस्थित थी। किस्तुर राठौड नाडोल
    2
    नाडोल आंगनवाड़ी पाठशाला पर नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस मनाया गया
नाडोल आंगनवाड़ी पाठशाला पर नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस मनाया गया
नाडोल आंगनवाडी पाठशाला नं.2 नाडोल पर सभी कार्यकर्ताओ ने नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस ब्लॉक समन्वयक गुमानसिह देसूरी के र्निदेशन मे सामुहिक मनाया गया। जिसमें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चो के स्वास्थ्य ओर पोषण के प्रति जागरूकता बढाने के बारे में जानकारी दी कि बच्चे के जन्मते ही मां का दुध पिलाया जावे, माँ का दुध शिशु के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है इसमें पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते है जन्म के तुरन्त बाद जितनी जल्दी हो सके मां अपने बच्चे को पहला पीला गाढा कॉलेस्टम दुध अवश्य पिलाये जन्म से 6 माह तक के बच्चो को स्तनपान कराये एक बुंद पानी भी ना पिलाऐ मां का दुध पीने वाला बच्चा का मानसिक विकास, अधिक बुद्धिमान तथा उसका बौद्धिक स्तर मां का दुध उतम है। इस मौके पर कार्यकर्ता आंगनवाडी पाठशाला न.1 से कमला मेघवाल, 2 से जशोदा सोलंकी, 3 से संतोष वैष्णव, 4 से ममता चौहान, 5 से कमला मेवाडा, आशा तारा मिणा सहायिका छोगी बाई व लक्ष्मी, सुगना ग्राम की महिलाए उपस्थित थी।
किस्तुर राठौड नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान है सीनियर सिटीजन कार्ड: स्वास्थ्य, यात्रा और बैंक में मिलती हैं खास सुविधाएं बाली ( पाली ) : 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए राज्य सरकारों द्वारा जारी 'सीनियर सिटीजन कार्ड' एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। यह पहचान पत्र रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के साथ कई आर्थिक और सामाजिक रियायतें दिलाता है। ​स्वास्थ्य में प्राथमिकता: सरकारी अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन व ओपीडी (OPD) के लिए अलग कतार की सुविधा मिलती है। निजी पैथोलॉजी लैब्स और अस्पतालों में टेस्ट व दवाओं पर विशेष छूट का लाभ मिलता है। ​बैंकिंग और टैक्स छूट: बैंक व पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 0.50% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज देते हैं। साथ ही, आयकर की धारा 80D और 80TTB के तहत ₹50,000 तक की कर छूट लेने में यह कार्ड वैध प्रमाण बनता है। ​सफर में राहत: राज्य परिवहन की सरकारी बसों में 30% से 50% तक किराए में छूट, एयरलाइंस में बेस फेयर पर डिस्काउंट और ट्रेनों में लोअर बर्थ व व्हीलचेयर की प्राथमिकता मिलती है। प्रशासनिक प्राथमिकता: बैंक, बिल भुगतान केंद्र और पासपोर्ट कार्यालयों में अलग कतार का प्रावधान रहता है। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन और कानूनी मामलों में त्वरित सुनवाई में भी मदद मिलती है।
    1
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान है सीनियर सिटीजन कार्ड: स्वास्थ्य, यात्रा और बैंक में मिलती हैं खास सुविधाएं
बाली ( पाली ) : 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए राज्य सरकारों द्वारा जारी 'सीनियर सिटीजन कार्ड' एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। यह पहचान पत्र रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के साथ कई आर्थिक और सामाजिक रियायतें दिलाता है।
​स्वास्थ्य में प्राथमिकता: सरकारी अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन व ओपीडी (OPD) के लिए अलग कतार की सुविधा मिलती है। निजी पैथोलॉजी लैब्स और अस्पतालों में टेस्ट व दवाओं पर विशेष छूट का लाभ मिलता है।
​बैंकिंग और टैक्स छूट: बैंक व पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 0.50% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज देते हैं। साथ ही, आयकर की धारा 80D और 80TTB के तहत ₹50,000 तक की कर छूट लेने में यह कार्ड वैध प्रमाण बनता है।
​सफर में राहत: राज्य परिवहन की सरकारी बसों में 30% से 50% तक किराए में छूट, एयरलाइंस में बेस फेयर पर डिस्काउंट और ट्रेनों में लोअर बर्थ व व्हीलचेयर की प्राथमिकता मिलती है।
प्रशासनिक प्राथमिकता: बैंक, बिल भुगतान केंद्र और पासपोर्ट कार्यालयों में अलग कतार का प्रावधान रहता है। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन और कानूनी मामलों में त्वरित सुनवाई में भी मदद मिलती है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत: परिजन बोले सीनियर ने जूनियर से करवाई थी डिलीवरी, सोनोग्राफी में माँ बच्चा स्वस्थ थे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत की बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि महिला का काफी समय से एमबी अस्पताल के डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था और नियमित जांच में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। सोनोग्राफी में भी माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। एमजी अस्पताल के डॉक्टरों ने खुद चेकअप करने की जगह जूनियर स्टाफ को भेज कर डिलीवरी करने की बात कही। सही डिलीवरी नहीं करने के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद सत्यवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी किरण कंवर उम्र 30 वर्ष पत्नी चंदन सिंह को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।
    1
    सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत: परिजन बोले सीनियर ने जूनियर से करवाई थी डिलीवरी, सोनोग्राफी में माँ बच्चा स्वस्थ थे
भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत की बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि महिला का काफी समय से एमबी अस्पताल के डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था और नियमित जांच में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। सोनोग्राफी में भी माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। एमजी अस्पताल के डॉक्टरों ने खुद चेकअप करने की जगह जूनियर स्टाफ को भेज कर डिलीवरी करने की बात कही। सही डिलीवरी नहीं करने के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद सत्यवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी किरण कंवर उम्र 30 वर्ष पत्नी चंदन सिंह को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आहोर : छह किलोमीटर के सफर में आधा किमी तक बाबा रामसा पीर के भक्तों का रैला:रोडला से मिनी रूणिचा कवराडा पैदल यात्रा संघ में दिखा उत्साह रोडला से गुरूवार को समस्त ग्रामवासियों का पैदल यात्रा संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर जन जन के आराध्य लोक देवता रामसा पीर के दर्शनों के लिए कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा। जिसमें आस्था का ज्वार ऐसा उमड़ा कि रोडला से कवराडा करीब छह किलोमीटर के सफर में आधा किलोमीटर तक रामसा पीर के भक्तों का रैला ही लगा रहा।रोडला के रामदेव मंदिर से समस्त ग्रामवासियों का पैदल जत्था कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर के लिए गाजे-बाजे व धूमधाम के साथ रवाना हुआ । रामदेव मंदिर रोडला में भक्तराज गुलाबजी वावदरा के सानिध्य में रामदेव मंदिर रोडला में विधि-विधान से पूजा अर्चना व ध्वजा चढ़ाकर नौ नेजा बाबा रामदेव ध्वजा के साथ पैदल यात्रा संघ समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में डीजे की धून पर नाचते गाते बाबा रामदेव की जयकारों के साथ रामदेव, फलां हनुमानजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर, मोमाजी मंदिर, बायोसा मंदिर, सहित विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर में पूजा आराधना कर कवराडा के लिए रवाना हुआ। जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पैदल जातरूओं का स्वागत किया।डीजे की धून पर नाचते गाते व रामसा पीर की जयकारों के साथ पैदल जत्था कवराडा।पैदल जत्था कवराडा में पहुंचने के बाद भक्तराज गुलाबचंद वावदरा की उपस्थिति में जातरूओं की ओर से कवराडा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई ।जातरूओं ने मंहत लक्ष्मणगिरी महाराज का आर्शीवाद लिया।
    4
    आहोर : छह किलोमीटर के सफर में आधा किमी तक बाबा रामसा पीर के भक्तों का रैला:रोडला से मिनी रूणिचा कवराडा पैदल यात्रा संघ में दिखा उत्साह 

रोडला से गुरूवार को समस्त ग्रामवासियों का पैदल यात्रा संघ  गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर जन जन के आराध्य लोक देवता रामसा पीर के दर्शनों के लिए कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा। जिसमें आस्था का ज्वार ऐसा उमड़ा कि रोडला से कवराडा करीब छह किलोमीटर के सफर में आधा किलोमीटर तक रामसा पीर के भक्तों का रैला ही लगा रहा।रोडला के रामदेव मंदिर से समस्त ग्रामवासियों का पैदल जत्था कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर के लिए गाजे-बाजे व धूमधाम के साथ रवाना हुआ । रामदेव मंदिर रोडला में भक्तराज गुलाबजी वावदरा के सानिध्य में रामदेव मंदिर रोडला में विधि-विधान से पूजा अर्चना व ध्वजा चढ़ाकर नौ नेजा बाबा रामदेव ध्वजा के साथ पैदल यात्रा संघ समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में डीजे की धून पर नाचते गाते बाबा रामदेव की जयकारों के साथ रामदेव, फलां हनुमानजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर, मोमाजी मंदिर, बायोसा मंदिर, सहित विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर में पूजा आराधना कर कवराडा के लिए रवाना हुआ। जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पैदल जातरूओं का स्वागत किया।डीजे की धून पर नाचते गाते व रामसा पीर की जयकारों के साथ पैदल जत्था कवराडा।पैदल जत्था कवराडा में पहुंचने के बाद भक्तराज गुलाबचंद वावदरा की उपस्थिति में जातरूओं की ओर से कवराडा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर  में पूजा-अर्चना कर खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई ।जातरूओं ने मंहत लक्ष्मणगिरी महाराज का आर्शीवाद लिया।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रायपुर (राजस्थान) नगरपालिका में बड़ी खबर - मदनलाल बागड़ी निर्विरोध अध्यक्ष बने। वार्ड-8 से भाजपा पार्षद बने बागड़ी को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।
    1
    रायपुर (राजस्थान) नगरपालिका में बड़ी खबर - मदनलाल बागड़ी निर्विरोध अध्यक्ष बने।
वार्ड-8 से भाजपा पार्षद बने बागड़ी को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 62 लोगों ने किया रक्तदान सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर/मसूदा, 18 सितंबर 2026। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को उप जिला चिकित्सालय, मसूदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला ब्यावर, डॉ. संजय गहलोत , प्रमुख चिकित्साधिकारी, उप जिला चिकित्सालय मसूदा, डॉ. लखेंद्र सिंह चौहान तथा उपखंड अधिकारी मसूदा, दीपशिखा राठौड़ उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में लगभग 62 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन को नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    1
    विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 62 लोगों ने किया रक्तदान
सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
ब्यावर/मसूदा, 18 सितंबर 2026। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को उप जिला चिकित्सालय, मसूदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला ब्यावर, डॉ. संजय गहलोत , प्रमुख चिकित्साधिकारी, उप जिला चिकित्सालय मसूदा, डॉ. लखेंद्र सिंह चौहान तथा उपखंड अधिकारी मसूदा, दीपशिखा राठौड़ उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में लगभग 62 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन को नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter Raipur, Pali•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.