विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 62 लोगों ने किया रक्तदान सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर/मसूदा, 18 सितंबर 2026। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को उप जिला चिकित्सालय, मसूदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला ब्यावर, डॉ. संजय गहलोत , प्रमुख चिकित्साधिकारी, उप जिला चिकित्सालय मसूदा, डॉ. लखेंद्र सिंह चौहान तथा उपखंड अधिकारी मसूदा, दीपशिखा राठौड़ उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में लगभग 62 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन को नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 62 लोगों ने किया रक्तदान सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर/मसूदा, 18 सितंबर 2026। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को उप जिला चिकित्सालय, मसूदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला ब्यावर, डॉ. संजय गहलोत , प्रमुख चिकित्साधिकारी, उप जिला चिकित्सालय मसूदा, डॉ. लखेंद्र सिंह चौहान तथा उपखंड अधिकारी मसूदा, दीपशिखा राठौड़ उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में लगभग 62 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन को नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
- रायपुर (राजस्थान) नगरपालिका में बड़ी खबर - मदनलाल बागड़ी निर्विरोध अध्यक्ष बने। वार्ड-8 से भाजपा पार्षद बने बागड़ी को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।1
- विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 62 लोगों ने किया रक्तदान सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर/मसूदा, 18 सितंबर 2026। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को उप जिला चिकित्सालय, मसूदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला ब्यावर, डॉ. संजय गहलोत , प्रमुख चिकित्साधिकारी, उप जिला चिकित्सालय मसूदा, डॉ. लखेंद्र सिंह चौहान तथा उपखंड अधिकारी मसूदा, दीपशिखा राठौड़ उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में लगभग 62 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन को नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।1
- सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़। शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पारीक मोहल्ले में जर्जर मकानों को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जगत शिरोमणि मंदिर के पास बरसों पुरानी हवेलियां अब इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि कब भरभराकर गिर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को पूर्व में भी इस मामले से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को बारिश के दौरान अचानक एक जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जगत शिरोमणि मंदिर के पास कक्कड़ परिवार, लड्डा परिवार सहित अन्य मकानों की हालत भी जगह-जगह से जर्जर है। यह प्रमुख रास्ता होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और आसपास बच्चे भी खेलते हैं। अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? जब शिकायत पहले ही की जा चुकी है, तो फिर जर्जर मकानों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर मकानों का तत्काल निरीक्षण करवाकर खतरे वाले हिस्सों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ख़बर तक का सवाल—आखिर मकान मालिक और पालिका प्रशासन कब जागेगा?1
- भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया अधिक से अधिक संख्या में दाधीच समाज छात्रावास जैतारण में पहुंचे भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया जल्दी से पधारे जैतारण दाधीच छात्रावास में महर्षि दधीचि जयंती को लेकर शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या मंगल पाठ कार्यक्रम शुरू हो चुका है शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा अधिक से अधिक दाधीच समाज के समस्त समाज बंधु पहुंचे अपने परिवारजनों सहित जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट1
- सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत: परिजन बोले सीनियर ने जूनियर से करवाई थी डिलीवरी, सोनोग्राफी में माँ बच्चा स्वस्थ थे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत की बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि महिला का काफी समय से एमबी अस्पताल के डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था और नियमित जांच में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। सोनोग्राफी में भी माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। एमजी अस्पताल के डॉक्टरों ने खुद चेकअप करने की जगह जूनियर स्टाफ को भेज कर डिलीवरी करने की बात कही। सही डिलीवरी नहीं करने के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद सत्यवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी किरण कंवर उम्र 30 वर्ष पत्नी चंदन सिंह को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।1
- अटबड़ा गांव में डीजे के धूमधाम के साथ निकाला विशाल जुलूस मेघवाल समाज में उत्साह के साथ मनाया छठ पर्व 🚩1
- तीन दिवसीय सवाई भोज मेला पूरे परवान पर नगर पालिका आसींद द्वारा किया जाता है तीन दिवसीय पशु मेले का आयोजित गुर्जर समाज का अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज भगवान देवनारायण मंदिर आसींद भगवान देवनारायण के नील घर घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस भादवी छठ पर गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भक्तों का आना जारी है वही पालिका प्रशासन द्वारा यहां पर तीन दिवसीय पशु मेले का आयोजन किया जाता है जिसके चलते आज दूसरे दिन मेले में हजारों की संख्या में लोगों की आवक जारी है साथ ही मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले चकरी एवं डोलरों में झूल कर लोग मेले का आनंद ले रहे हैं वही सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं तथा कल इस मेले का समापन हो जाएगा आसींद मंजूर 94138895964
- जैतारण उप जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रह *उप जिला चिकित्सालय जैतारण में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रहित* *जैतारण (ब्यावर) राधे श्याम दाधीच, 17 सितंबर।* विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जैतारण द्वारा सहायक संस्थाओं मानव सेवा संस्थान जैतारण, AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब तथा एक पहल फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उप जिला चिकित्सालय, जैतारण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल *59 यूनिट रक्त* संग्रहित किया गया। इस अवसर पर अविनाश गहलोत, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार* ने भी शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं उनकी पूरी टीम ने भी इस सेवा कार्य में भाग लिया। इस दौरान मनोज कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट जैतारण, डॉ. प्रदीप कुमार मुलेवा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पुरुषोत्तम व्यास, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, कमलेश चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, मनान, जितेंद्र जोशी, प्रकाश सोलंकी (मानव सेवा संस्थान), AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब की टीम एवं चिकित्सालय स्टाफ* उपस्थित रहे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुलेवा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के शिविर जनसेवा का सच्चा उदाहरण हैं। अंत में चिकित्सा विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।1