Shuru
Apke Nagar Ki App…
भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया अधिक से अधिक संख्या में दाधीच समाज छात्रावास जैतारण में पहुंचे भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया जल्दी से पधारे जैतारण दाधीच छात्रावास में महर्षि दधीचि जयंती को लेकर शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या मंगल पाठ कार्यक्रम शुरू हो चुका है शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा अधिक से अधिक दाधीच समाज के समस्त समाज बंधु पहुंचे अपने परिवारजनों सहित जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया अधिक से अधिक संख्या में दाधीच समाज छात्रावास जैतारण में पहुंचे भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया जल्दी से पधारे जैतारण दाधीच छात्रावास में महर्षि दधीचि जयंती को लेकर शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या मंगल पाठ कार्यक्रम शुरू हो चुका है शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा अधिक से अधिक दाधीच समाज के समस्त समाज बंधु पहुंचे अपने परिवारजनों सहित जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
More news from राजस्थान and nearby areas
- भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया अधिक से अधिक संख्या में दाधीच समाज छात्रावास जैतारण में पहुंचे भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया जल्दी से पधारे जैतारण दाधीच छात्रावास में महर्षि दधीचि जयंती को लेकर शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या मंगल पाठ कार्यक्रम शुरू हो चुका है शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा अधिक से अधिक दाधीच समाज के समस्त समाज बंधु पहुंचे अपने परिवारजनों सहित जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट1
- रायपुर (राजस्थान) नगरपालिका में बड़ी खबर - मदनलाल बागड़ी निर्विरोध अध्यक्ष बने। वार्ड-8 से भाजपा पार्षद बने बागड़ी को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।1
- विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 62 लोगों ने किया रक्तदान सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर/मसूदा, 18 सितंबर 2026। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को उप जिला चिकित्सालय, मसूदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला ब्यावर, डॉ. संजय गहलोत , प्रमुख चिकित्साधिकारी, उप जिला चिकित्सालय मसूदा, डॉ. लखेंद्र सिंह चौहान तथा उपखंड अधिकारी मसूदा, दीपशिखा राठौड़ उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में लगभग 62 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन को नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।1
- सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़। शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पारीक मोहल्ले में जर्जर मकानों को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जगत शिरोमणि मंदिर के पास बरसों पुरानी हवेलियां अब इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि कब भरभराकर गिर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को पूर्व में भी इस मामले से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को बारिश के दौरान अचानक एक जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जगत शिरोमणि मंदिर के पास कक्कड़ परिवार, लड्डा परिवार सहित अन्य मकानों की हालत भी जगह-जगह से जर्जर है। यह प्रमुख रास्ता होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और आसपास बच्चे भी खेलते हैं। अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? जब शिकायत पहले ही की जा चुकी है, तो फिर जर्जर मकानों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर मकानों का तत्काल निरीक्षण करवाकर खतरे वाले हिस्सों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ख़बर तक का सवाल—आखिर मकान मालिक और पालिका प्रशासन कब जागेगा?1
- झींटियां गांव से शुक्रवार को तेजाजी महाराज की ध्वजा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुरसुरा स्थित मंदिर के लिए रवाना हुए। भक्तों के निकलने के साथ ही पूरा गांव तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ सुरसुरा की ओर बढ़े। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक कपड़ों में थे। उनके हाथों में ध्वजा और धार्मिक निशान थे। रास्तेभर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुरसुरा पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु तेजाजी महाराज की ध्वजा लेकर वापस झींटियां आएंगे। इसके बाद ध्वजा को गांव के मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी जोश दिखा। सुबह से ही गांव में भक्ति का माहौल था। बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा इस यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज से गांव में सुख-शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की प्रार्थना की। इस यात्रा में महाराज डूंगाराम जी, लिखमाराम जी, सरपंच अनिल पाराशर, दीपक सेन, प्रकाश जी वाला, दुर्गा जी दरोगा, शुभकरण ककड़वा, रामपाल जी, भभूत जी सोमरवाल और राकेश जी समेत कई श्रद्धालु शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि तेजाजी महाराज की ध्वजा यात्रा को लेकर हर साल भक्तों में खास उत्साह रहता है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से यह यात्रा धार्मिक आस्था और एकजुटता का प्रतीक बनी। झींटियां गांव से शुक्रवार को तेजाजी महाराज की ध्वजा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुरसुरा स्थित मंदिर के लिए रवाना हुए। भक्तों के निकलने के साथ ही पूरा गांव तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ सुरसुरा की ओर बढ़े। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक कपड़ों में थे। उनके हाथों में ध्वजा और धार्मिक निशान थे। रास्तेभर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुरसुरा पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु तेजाजी महाराज की ध्वजा लेकर वापस झींटियां आएंगे। इसके बाद ध्वजा को गांव के मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी जोश दिखा। सुबह से ही गांव में भक्ति का माहौल था। बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा इस यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज से गांव में सुख-शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की प्रार्थना की। इस यात्रा में महाराज डूंगाराम जी, लिखमाराम जी, सरपंच अनिल पाराशर, दीपक सेन, प्रकाश जी वाला, दुर्गा जी दरोगा, शुभकरण ककड़वा, रामपाल जी, भभूत जी सोमरवाल और राकेश जी समेत कई श्रद्धालु शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि तेजाजी महाराज की ध्वजा यात्रा को लेकर हर साल भक्तों में खास उत्साह रहता है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से यह यात्रा धार्मिक आस्था और एकजुटता का प्रतीक बनी।1
- चुनावी उलटफेर: निर्दलीय बागी ईश्वर कुमावत का भाजपा प्रत्याशी लोकेश कुमावत को पूर्ण समर्थन का ऐलान.. पीसांगन नगरपालिका चुनाव के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल में निर्दलीय उम्मीदवार ईश्वर कुमावत ने भाजपा प्रत्याशी लोकेश भाई कुमावत को अपना पूरा समर्थन दे दिया है।ईश्वर कुमावत ने साफ किया कि वे और उनकी पूरी टीम लोकेश भाई के साथ मिलकर काम करेगी। नामांकन फॉर्म वापस न ले पाने पर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि वे क्षेत्र से बाहर होने के कारण तय समय पर अपना फॉर्म वापस नहीं ले सके थे। जानकारों के मुताबिक, इस समर्थन से भाजपा प्रत्याशी की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।1
- अटबड़ा गांव में डीजे के धूमधाम के साथ निकाला विशाल जुलूस मेघवाल समाज में उत्साह के साथ मनाया छठ पर्व 🚩1
- जैतारण उप जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रह *उप जिला चिकित्सालय जैतारण में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रहित* *जैतारण (ब्यावर) राधे श्याम दाधीच, 17 सितंबर।* विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जैतारण द्वारा सहायक संस्थाओं मानव सेवा संस्थान जैतारण, AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब तथा एक पहल फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उप जिला चिकित्सालय, जैतारण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल *59 यूनिट रक्त* संग्रहित किया गया। इस अवसर पर अविनाश गहलोत, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार* ने भी शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं उनकी पूरी टीम ने भी इस सेवा कार्य में भाग लिया। इस दौरान मनोज कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट जैतारण, डॉ. प्रदीप कुमार मुलेवा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पुरुषोत्तम व्यास, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, कमलेश चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, मनान, जितेंद्र जोशी, प्रकाश सोलंकी (मानव सेवा संस्थान), AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब की टीम एवं चिकित्सालय स्टाफ* उपस्थित रहे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुलेवा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के शिविर जनसेवा का सच्चा उदाहरण हैं। अंत में चिकित्सा विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।1