Shuru
Apke Nagar Ki App…
अटबड़ा गांव में डीजे के धूमधाम के साथ निकाला विशाल जुलूस मेघवाल समाज में उत्साह के साथ मनाया छठ पर्व 🚩
Kailash Jaipal
अटबड़ा गांव में डीजे के धूमधाम के साथ निकाला विशाल जुलूस मेघवाल समाज में उत्साह के साथ मनाया छठ पर्व 🚩
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली में महापौर के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, 21 सितंबर को होगा फैसला पाली। नगर निगम पाली में महापौर पद को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद महापौर पद के लिए भाजपा से नमिता बुबकिया, कांग्रेस से सुमित्रा जैन और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजबाला हिंगड मैदान में हैं। ऐसे में अब महापौर पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। महापौर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम सोनी, पुष्पा सोमनानी और रसीदा बानो ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। इसके बाद मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच सिमट गया है। वहीं, कांग्रेस के करीब 24 पार्षदों के निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड के बाड़ाबंदी स्थल पर होने की जानकारी सामने आई है, जबकि भाजपा के 21 पार्षदों की भी बाड़ाबंदी की गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 15 निर्दलीय पार्षद किस प्रत्याशी के पक्ष में जाते हैं। महापौर चुनाव में इन निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पाली नगर निगम के 65 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 29, भाजपा ने 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अब महापौर पद के लिए किसके पक्ष में बहुमत बनता है, इसका फैसला 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में होगा।1
- सिरवी कंस्ट्रक्शन चांचौडी रानी पाली राजस्थान1
- सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़ के पारीक मोहल्ले में मौत का साया! जर्जर मकान दे रहा हादसे को न्योता, शिकायतों के बाद भी पालिका बेखबर सरवाड़। शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पारीक मोहल्ले में जर्जर मकानों को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जगत शिरोमणि मंदिर के पास बरसों पुरानी हवेलियां अब इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि कब भरभराकर गिर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को पूर्व में भी इस मामले से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को बारिश के दौरान अचानक एक जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जगत शिरोमणि मंदिर के पास कक्कड़ परिवार, लड्डा परिवार सहित अन्य मकानों की हालत भी जगह-जगह से जर्जर है। यह प्रमुख रास्ता होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और आसपास बच्चे भी खेलते हैं। अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? जब शिकायत पहले ही की जा चुकी है, तो फिर जर्जर मकानों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर मकानों का तत्काल निरीक्षण करवाकर खतरे वाले हिस्सों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ख़बर तक का सवाल—आखिर मकान मालिक और पालिका प्रशासन कब जागेगा?1
- सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत: परिजन बोले सीनियर ने जूनियर से करवाई थी डिलीवरी, सोनोग्राफी में माँ बच्चा स्वस्थ थे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत की बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि महिला का काफी समय से एमबी अस्पताल के डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था और नियमित जांच में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। सोनोग्राफी में भी माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। एमजी अस्पताल के डॉक्टरों ने खुद चेकअप करने की जगह जूनियर स्टाफ को भेज कर डिलीवरी करने की बात कही। सही डिलीवरी नहीं करने के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद सत्यवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी किरण कंवर उम्र 30 वर्ष पत्नी चंदन सिंह को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।1
- भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया अधिक से अधिक संख्या में दाधीच समाज छात्रावास जैतारण में पहुंचे भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया जल्दी से पधारे जैतारण दाधीच छात्रावास में महर्षि दधीचि जयंती को लेकर शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या मंगल पाठ कार्यक्रम शुरू हो चुका है शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा अधिक से अधिक दाधीच समाज के समस्त समाज बंधु पहुंचे अपने परिवारजनों सहित जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट1
- तीन दिवसीय सवाई भोज मेला पूरे परवान पर नगर पालिका आसींद द्वारा किया जाता है तीन दिवसीय पशु मेले का आयोजित गुर्जर समाज का अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज भगवान देवनारायण मंदिर आसींद भगवान देवनारायण के नील घर घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस भादवी छठ पर गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भक्तों का आना जारी है वही पालिका प्रशासन द्वारा यहां पर तीन दिवसीय पशु मेले का आयोजन किया जाता है जिसके चलते आज दूसरे दिन मेले में हजारों की संख्या में लोगों की आवक जारी है साथ ही मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले चकरी एवं डोलरों में झूल कर लोग मेले का आनंद ले रहे हैं वही सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं तथा कल इस मेले का समापन हो जाएगा आसींद मंजूर 94138895964
- जैतारण उप जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रह *उप जिला चिकित्सालय जैतारण में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रहित* *जैतारण (ब्यावर) राधे श्याम दाधीच, 17 सितंबर।* विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जैतारण द्वारा सहायक संस्थाओं मानव सेवा संस्थान जैतारण, AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब तथा एक पहल फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उप जिला चिकित्सालय, जैतारण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल *59 यूनिट रक्त* संग्रहित किया गया। इस अवसर पर अविनाश गहलोत, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार* ने भी शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं उनकी पूरी टीम ने भी इस सेवा कार्य में भाग लिया। इस दौरान मनोज कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट जैतारण, डॉ. प्रदीप कुमार मुलेवा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पुरुषोत्तम व्यास, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, कमलेश चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, मनान, जितेंद्र जोशी, प्रकाश सोलंकी (मानव सेवा संस्थान), AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब की टीम एवं चिकित्सालय स्टाफ* उपस्थित रहे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुलेवा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के शिविर जनसेवा का सच्चा उदाहरण हैं। अंत में चिकित्सा विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।1
- देव सेना द्वारा निकाली विशाल शोभायात्रा हजारों की संख्या में देव सेना कार्यकर्ता रहे मौजूद सवाई भोज मंदिर पर हुआ शोभायात्रा का समापन आसींद/ आसींद कस्बे में श्री भगवान देवनारायण जी महाराज के नीलाधार घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस पर आज देव सेना द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ वही इस शोभायात्रा के शुभारंभ के मौके पर श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं कांग्रेस के जिले के कद्दावर नेता धीरज गुर्जर भी मौजूद रहे वही शोभायात्रा आसींद कस्बे से होती हुई गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर पर पहुंची और शोभायात्रा का समापन हुआ शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे आसींद मंजूर 94138895964
- गणेश महोत्सव पर महिला मंडल ने गरबे की धुन पर थिरकते पाव घेनड़ी में हर वर्ष की भांति गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्ग मुलाराम मालवीय लोहार के नेतृत्व प्रविण मालवीय लोहार ने घेनड़ी ढाणी पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है1