Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेश महोत्सव पर महिला मंडल ने गरबे की धुन पर थिरकते पाव घेनड़ी में हर वर्ष की भांति गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्ग मुलाराम मालवीय लोहार के नेतृत्व प्रविण मालवीय लोहार ने घेनड़ी ढाणी पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है
Raju Prajapati
गणेश महोत्सव पर महिला मंडल ने गरबे की धुन पर थिरकते पाव घेनड़ी में हर वर्ष की भांति गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्ग मुलाराम मालवीय लोहार के नेतृत्व प्रविण मालवीय लोहार ने घेनड़ी ढाणी पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है
More news from राजस्थान and nearby areas
- गणेश महोत्सव पर महिला मंडल ने गरबे की धुन पर थिरकते पाव घेनड़ी में हर वर्ष की भांति गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्ग मुलाराम मालवीय लोहार के नेतृत्व प्रविण मालवीय लोहार ने घेनड़ी ढाणी पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है1
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान है सीनियर सिटीजन कार्ड: स्वास्थ्य, यात्रा और बैंक में मिलती हैं खास सुविधाएं बाली ( पाली ) : 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए राज्य सरकारों द्वारा जारी 'सीनियर सिटीजन कार्ड' एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। यह पहचान पत्र रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के साथ कई आर्थिक और सामाजिक रियायतें दिलाता है। स्वास्थ्य में प्राथमिकता: सरकारी अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन व ओपीडी (OPD) के लिए अलग कतार की सुविधा मिलती है। निजी पैथोलॉजी लैब्स और अस्पतालों में टेस्ट व दवाओं पर विशेष छूट का लाभ मिलता है। बैंकिंग और टैक्स छूट: बैंक व पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 0.50% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज देते हैं। साथ ही, आयकर की धारा 80D और 80TTB के तहत ₹50,000 तक की कर छूट लेने में यह कार्ड वैध प्रमाण बनता है। सफर में राहत: राज्य परिवहन की सरकारी बसों में 30% से 50% तक किराए में छूट, एयरलाइंस में बेस फेयर पर डिस्काउंट और ट्रेनों में लोअर बर्थ व व्हीलचेयर की प्राथमिकता मिलती है। प्रशासनिक प्राथमिकता: बैंक, बिल भुगतान केंद्र और पासपोर्ट कार्यालयों में अलग कतार का प्रावधान रहता है। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन और कानूनी मामलों में त्वरित सुनवाई में भी मदद मिलती है।1
- श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज संत-महात्माओं के सान्निध्य में शुरू हुआ दो दिवसीय सम्मेलन पाली जिले से सैकड़ों शिक्षक और संगठन पदाधिकारी पहुंचे संत श्री महेंद्रा नंद गिरी जी महाराज का रहा पावन सान्निध्य RSS के प्रांत बौद्धिक प्रमुख मुकेश कुमार वैष्णव रहे मुख्य वक्ता शिक्षक को बताया समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी संत रविदास जी के जीवन, विचार और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह राठौड़ ने संगठन की रीति-नीति से कराया अवगत जिला मंत्री ओमप्रकाश कुमावत ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन ,जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी उद्बोधन दिया, स्थानीय खंड कार्यकारिणी के अथक प्रयासों से शानदार व्यवस्था की गई, जूनी धाम ट्रस्ट की तरफ से सहयोग के लिये उनका सम्मान किया गया,सम्मेलन में शिक्षक हितों पर विचार विमर्श किया गया3
- नाडोल आंगनवाड़ी पाठशाला पर नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस मनाया गया नाडोल आंगनवाड़ी पाठशाला पर नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस मनाया गया नाडोल आंगनवाडी पाठशाला नं.2 नाडोल पर सभी कार्यकर्ताओ ने नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस ब्लॉक समन्वयक गुमानसिह देसूरी के र्निदेशन मे सामुहिक मनाया गया। जिसमें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चो के स्वास्थ्य ओर पोषण के प्रति जागरूकता बढाने के बारे में जानकारी दी कि बच्चे के जन्मते ही मां का दुध पिलाया जावे, माँ का दुध शिशु के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है इसमें पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते है जन्म के तुरन्त बाद जितनी जल्दी हो सके मां अपने बच्चे को पहला पीला गाढा कॉलेस्टम दुध अवश्य पिलाये जन्म से 6 माह तक के बच्चो को स्तनपान कराये एक बुंद पानी भी ना पिलाऐ मां का दुध पीने वाला बच्चा का मानसिक विकास, अधिक बुद्धिमान तथा उसका बौद्धिक स्तर मां का दुध उतम है। इस मौके पर कार्यकर्ता आंगनवाडी पाठशाला न.1 से कमला मेघवाल, 2 से जशोदा सोलंकी, 3 से संतोष वैष्णव, 4 से ममता चौहान, 5 से कमला मेवाडा, आशा तारा मिणा सहायिका छोगी बाई व लक्ष्मी, सुगना ग्राम की महिलाए उपस्थित थी। किस्तुर राठौड नाडोल2
- अब सुमेरपुर में कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर, 21 को खुलेगा अध्यक्ष की कुर्सी का पत्ता सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर अब साफ हो गई है। चार दावेदारों से शुरू हुई कुर्सी की दौड़ अब दो प्रत्याशियों पर आकर टिक गई है। नाम वापसी के साथ ही भाजपा के बागी रमेश राखेचा और सरिता राजपुरोहित मैदान से बाहर हो गए हैं। अब भाजपा के चतुर्भुज शर्मा और कांग्रेस के सुभाष मेवाड़ा के बीच सीधा मुकाबला है। 35 वार्डों के सियासी गणित और सात निर्दलीय पार्षदों के रुख के बीच 21 सितंबर को होने वाला मतदान अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला करेगा।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- डीजीपी राजीव शर्मा से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात, कानून व्यवस्था को लेकर जताई चिंता पाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह एवं कांग्रेस पार्षद सुमित्रा जैन ने सर्किट हाउस में डीजीपी राजीव शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक भीमराज भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण भाटी के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर चर्चा की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। कांग्रेस नेताओं ने डीजीपी के समक्ष शहर की कानून व्यवस्था को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के बाद पार्टी के एक अन्य सदस्य पर भी हमले की आशंका बनी हुई है। ऐसे में संबंधित लोगों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने तथा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। डीजीपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कांग्रेस नेताओं ने मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी चर्चा की।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1