logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देहरादून में सेना के वाहन के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा! 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सहिया के पास ढलान पर सेना वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मौजूद महिलाओं को चपेट में ले लिया। हादसे में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि एक लड़की बाल-बाल बच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

1 day ago
user_Viral Zone
Viral Zone
Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
1 day ago

देहरादून में सेना के वाहन के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा! 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सहिया के पास ढलान पर सेना वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मौजूद महिलाओं को चपेट में ले लिया। हादसे में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि एक लड़की बाल-बाल बच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • अरब सागर में ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार; ईरानी नाव से मुंबई जा रहे थे आरोपी अरब सागर में बड़ी कार्रवाई, जहां कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने लक्षद्वीप के पास एक ईरानी नाव को पकड़कर पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से करीब 3000 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी ईरानी नाव के जरिए मुंबई की ओर जा रहे थे। संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने नाव को रोककर तलाशी ली और मादक पदार्थों की खेप बरामद की। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    अरब सागर में ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार; ईरानी नाव से मुंबई जा रहे थे आरोपी
अरब सागर में बड़ी कार्रवाई, जहां कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने लक्षद्वीप के पास एक ईरानी नाव को पकड़कर पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से करीब 3000 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद होने की खबर है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी ईरानी नाव के जरिए मुंबई की ओर जा रहे थे। संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने नाव को रोककर तलाशी ली और मादक पदार्थों की खेप बरामद की। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • सड़क है या नाला? भोग बटिवडी की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा, सोशल मीडिया के जरिए विधायक और प्रशासन तक पहुंचाई आवाज सड़क है या नाला? भोग बटिवडी की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा, सोशल मीडिया के जरिए विधायक और प्रशासन तक पहुंचाई आवाज नौराधार। सड़क के नाम पर रास्ता तो मौजूद है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति देखकर यह कहना मुश्किल हो जाता है कि यह सड़क है या बरसाती नाला। नौराधार पंचायत के भोग बटिवडी गांव में सड़क की खस्ताहालत अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। लंबे समय से समस्या का समाधान न होने के बाद अब गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचानी शुरू कर दी है। भोग बटिवडी गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सड़क की मौजूदा स्थिति को सामने रखा है। युवक के अनुसार यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आती है और इस सड़क पर करोड़ों रुपये का कार्य करवाया जा चुका है। इसके बावजूद सड़क की जमीनी स्थिति बेहद खराब है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवक ने वीडियो के माध्यम से सड़क की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए या किसी मरीज को तत्काल मुख्य सड़क तक पहुंचाने की जरूरत हो, तो ग्रामीणों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। युवक के अनुसार गांव से मुख्य सड़क की दूरी करीब 5 किलोमीटर है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण मरीज को पीठ पर उठाकर करीब दो से ढाई घंटे तक पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली को लेकर पंचायत और संबंधित विभाग से समाधान की उम्मीद लंबे समय से की जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब ग्रामीणों और युवाओं ने अपने स्तर पर सोशल मीडिया को आवाज उठाने का माध्यम बनाया है, ताकि उनकी समस्या प्रशासन, सरकार और क्षेत्रीय विधायक तक सीधे पहुंच सके। युवक ने रेणुका विधायक विनय कुमार, लोक निर्माण विभाग तथा ग्राम पंचायत नौराधार के प्रधान सहित सभी पंचायत सदस्यों से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेने, मौके का निरीक्षण करवाने और जल्द से जल्द सड़क को सुधारने की अपील की है। ग्रामीणों की यह आवाज अब सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की वास्तविक स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्य करवाया जाए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों और अन्य ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। सवाल अब यही है कि जब इस सड़क पर करोड़ों रुपये के कार्य की बात कही जा रही है, तो जमीनी स्तर पर इसकी बदहाली क्यों नजर आ रही है? और आखिर भोग बटिवडी के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा?
    1
    सड़क है या नाला? भोग बटिवडी की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा, सोशल मीडिया के जरिए विधायक और प्रशासन तक पहुंचाई आवाज
सड़क है या नाला? भोग बटिवडी की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा, सोशल मीडिया के जरिए विधायक और प्रशासन तक पहुंचाई आवाज
नौराधार। सड़क के नाम पर रास्ता तो मौजूद है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति देखकर यह कहना मुश्किल हो जाता है कि यह सड़क है या बरसाती नाला। नौराधार पंचायत के भोग बटिवडी गांव में सड़क की खस्ताहालत अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। लंबे समय से समस्या का समाधान न होने के बाद अब गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचानी शुरू कर दी है।
भोग बटिवडी गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सड़क की मौजूदा स्थिति को सामने रखा है। युवक के अनुसार यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आती है और इस सड़क पर करोड़ों रुपये का कार्य करवाया जा चुका है। इसके बावजूद सड़क की जमीनी स्थिति बेहद खराब है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
युवक ने वीडियो के माध्यम से सड़क की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए या किसी मरीज को तत्काल मुख्य सड़क तक पहुंचाने की जरूरत हो, तो ग्रामीणों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। युवक के अनुसार गांव से मुख्य सड़क की दूरी करीब 5 किलोमीटर है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण मरीज को पीठ पर उठाकर करीब दो से ढाई घंटे तक पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली को लेकर पंचायत और संबंधित विभाग से समाधान की उम्मीद लंबे समय से की जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब ग्रामीणों और युवाओं ने अपने स्तर पर सोशल मीडिया को आवाज उठाने का माध्यम बनाया है, ताकि उनकी समस्या प्रशासन, सरकार और क्षेत्रीय विधायक तक सीधे पहुंच सके।
युवक ने रेणुका विधायक विनय कुमार, लोक निर्माण विभाग तथा ग्राम पंचायत नौराधार के प्रधान सहित सभी पंचायत सदस्यों से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेने, मौके का निरीक्षण करवाने और जल्द से जल्द सड़क को सुधारने की अपील की है।
ग्रामीणों की यह आवाज अब सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की वास्तविक स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्य करवाया जाए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों और अन्य ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
सवाल अब यही है कि जब इस सड़क पर करोड़ों रुपये के कार्य की बात कही जा रही है, तो जमीनी स्तर पर इसकी बदहाली क्यों नजर आ रही है? और आखिर भोग बटिवडी के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा?
    user_Kapil sharma
    Kapil sharma
    Photographer रेणुका, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पानी की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय के तीन स्कूलों के पानी के सैंपल लिए गए। सभी सैंपल सही पाए गए। ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल पीएम श्री डॉक्टर वाई एस परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू में वीरवार को पेयजल की जांच की गई। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय के तीन स्कूलों के पानी के सैंपल लिए गए। प्राइमरी स्कूल, गर्ल्स स्कूल, डिग्री कॉलेज ददाहू व सीबीएसई स्कूल ददाहू के पानी के सैंपल लिए गए। स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह परीक्षण हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई वॉटर टेस्टिंग किट के माध्यम से किया गया। इस किट से पानी के कई प्रकार के मानक टेस्ट किए गए। इस दौरान Ph, floride, iron, nitrate, residual chlorine, total hardness, Alkalinity व choride के मानक टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि आईपीएच द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी सेफ ड्रिंकिंग वॉटर है। उन्होंने बताया कि सभी टेस्ट permissible Limits पेरमिसिबले लिमिट्स के भीतर पाए गए हैं। पानी में हल्की हार्डनेस जरूर है लेकिन पानी को उबालने के बाद वह हार्डनेस समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि मैं आईपीएच विभाग का हृदय से धन्यवाद करता हूं जो हमारे बच्चों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जय सिंह ठाकुर हमारे विद्यालय को बेहतर बनाने में और हमारे बच्चों को करियर के प्रति सही दिशा देने में हमारा निरंतर सहयोग कर रहे हैं।
    1
    पानी की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय के तीन स्कूलों के पानी के सैंपल लिए गए। सभी सैंपल सही पाए गए।
ददाहू सिरमौर
अमित अग्रवाल
पीएम श्री डॉक्टर वाई एस परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू में वीरवार को पेयजल की जांच की गई। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय के तीन स्कूलों के पानी के सैंपल लिए गए। प्राइमरी स्कूल, गर्ल्स स्कूल, डिग्री कॉलेज ददाहू व सीबीएसई स्कूल ददाहू के पानी के सैंपल लिए गए। स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह परीक्षण हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई वॉटर टेस्टिंग किट के माध्यम से किया गया। इस किट से पानी के कई प्रकार के मानक टेस्ट किए गए। इस दौरान Ph, floride, iron, nitrate, residual chlorine, total hardness, Alkalinity व choride के मानक टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि आईपीएच द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी सेफ ड्रिंकिंग वॉटर है। उन्होंने बताया कि सभी टेस्ट permissible Limits पेरमिसिबले लिमिट्स के भीतर पाए गए हैं। पानी में हल्की हार्डनेस जरूर है लेकिन पानी को उबालने के बाद वह हार्डनेस समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि मैं आईपीएच विभाग का हृदय से धन्यवाद करता हूं जो हमारे बच्चों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जय सिंह ठाकुर हमारे विद्यालय को बेहतर बनाने में और हमारे बच्चों को करियर के प्रति सही दिशा देने में हमारा निरंतर सहयोग कर रहे हैं।
    user_अमित अग्रवाल ईटीवी रैणुका
    अमित अग्रवाल ईटीवी रैणुका
    दादहू, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चंद्रमणि चौक) स्थित B M हुंडई के शोरूम और सर्विस सेंटर में आज सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई! आग इतनी भीषण थी कि आंग की लपटे ऊपर की ओर उठने लगी और आसमान में काला धुंआ छाने लगा! आग‌ की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया! आग लगने के कारणों और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    1
    चंद्रमणि चौक) स्थित B M हुंडई के शोरूम और सर्विस सेंटर में आज सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई!
आग इतनी भीषण थी कि आंग की लपटे ऊपर की ओर उठने लगी और आसमान में काला धुंआ छाने लगा!
आग‌ की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया!
आग लगने के कारणों और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • देहरादून में शराब दुकानों पर DM की देर रात बड़ी रेड, ओवररेटिंग से लेकर स्टॉक रजिस्टर और रेट लिस्ट तक कई गड़बड़ियां मिलीं देहरादून, 30 सितंबर 2026। शराब खरीदते समय ग्राहक के लिए सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि उससे निर्धारित कीमत से ज्यादा तो नहीं वसूली जा रही। देहरादून में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने देर रात बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर की कई शराब दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान प्रशासन की टीमों को ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होने, अनधिकृत सेल्समैन, रेट लिस्ट चस्पा न होने और शिकायत नंबर प्रदर्शित नहीं होने जैसी कई अनियमितताएं मिलीं। आईएसबीटी की दुकान पर ओवररेटिंग की पुष्टि सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी और एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में माजरा, पटेलनगर और आसपास के क्षेत्रों में दुकानों की जांच की गई। आईएसबीटी स्थित शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत की पुष्टि हुई। जांच के दौरान दुकान में रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध अभिलेखों से मिलान नहीं हो पाए। इसके अलावा दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन पाए गए और निर्धारित रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं मिली। टीम ने स्टॉक और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की। प्रेमनगर में भी मिली अनियमितता उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में प्रेमनगर और आसपास की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। यहां एक दुकान का स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन भी पाए गए। टीम ने स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की। जाखन-राजपुर रोड पर भी जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद और हर्षिता सिंह के नेतृत्व में जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र की शराब दुकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। कई दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी, अनधिकृत सेल्समैन पाए गए और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर भी प्रदर्शित नहीं मिला। इस दौरान ओवररेटिंग के मामले भी सामने आए। टीम को विक्रेताओं की ओर से भी ओवररेटिंग से संबंधित शिकायतें मिलीं, जिनका मौके पर संज्ञान लिया गया। किन बिंदुओं की हुई जांच? जिला प्रशासन की टीमों ने दुकानों पर स्टॉक, बिक्री अभिलेख, बोतलों के बैच नंबर, निर्धारित बिक्री दर, रेट लिस्ट, सेल्समैन की वैधता और शिकायत नंबर समेत कई बिंदुओं की जांच की। डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा बिक्री और अभिलेखों में अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों पर आगे भी आकस्मिक और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। अब देखना ये है कि छापेमारी में सामने आई इन तमाम गड़बड़ियों पर जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है।
    1
    देहरादून में शराब दुकानों पर DM की देर रात बड़ी रेड, ओवररेटिंग से लेकर स्टॉक रजिस्टर और रेट लिस्ट तक कई गड़बड़ियां मिलीं
देहरादून, 30 सितंबर 2026। शराब खरीदते समय ग्राहक के लिए सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि उससे निर्धारित कीमत से ज्यादा तो नहीं वसूली जा रही। देहरादून में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने देर रात बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर की कई शराब दुकानों पर एक साथ छापेमारी की।
इस दौरान प्रशासन की टीमों को ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होने, अनधिकृत सेल्समैन, रेट लिस्ट चस्पा न होने और शिकायत नंबर प्रदर्शित नहीं होने जैसी कई अनियमितताएं मिलीं।
आईएसबीटी की दुकान पर ओवररेटिंग की पुष्टि
सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी और एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में माजरा, पटेलनगर और आसपास के क्षेत्रों में दुकानों की जांच की गई। आईएसबीटी स्थित शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान दुकान में रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध अभिलेखों से मिलान नहीं हो पाए। इसके अलावा दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन पाए गए और निर्धारित रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं मिली। टीम ने स्टॉक और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की।
प्रेमनगर में भी मिली अनियमितता
उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में प्रेमनगर और आसपास की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। यहां एक दुकान का स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन भी पाए गए।
टीम ने स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की।
जाखन-राजपुर रोड पर भी जांच
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद और हर्षिता सिंह के नेतृत्व में जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र की शराब दुकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला।
कई दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी, अनधिकृत सेल्समैन पाए गए और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर भी प्रदर्शित नहीं मिला। इस दौरान ओवररेटिंग के मामले भी सामने आए।
टीम को विक्रेताओं की ओर से भी ओवररेटिंग से संबंधित शिकायतें मिलीं, जिनका मौके पर संज्ञान लिया गया।
किन बिंदुओं की हुई जांच?
जिला प्रशासन की टीमों ने दुकानों पर स्टॉक, बिक्री अभिलेख, बोतलों के बैच नंबर, निर्धारित बिक्री दर, रेट लिस्ट, सेल्समैन की वैधता और शिकायत नंबर समेत कई बिंदुओं की जांच की।
डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा बिक्री और अभिलेखों में अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों पर आगे भी आकस्मिक और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
अब देखना ये है कि छापेमारी में सामने आई इन तमाम गड़बड़ियों पर जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • बोहलियो में सड़क पर पलटा ट्राला, कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा टला, नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर वीरवार सुबह बोहलियो के समीप एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटे ट्राले के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर भारी वाहनों और ट्रालों की आवाजाही के चलते आए दिन हादसों की स्थिति बनती रहती है। कई बार सड़क पर ट्राले खराब होने या दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात बाधित होता है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रालों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सड़क जाम की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    1
    बोहलियो में सड़क पर पलटा ट्राला, कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा टला, 
नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर वीरवार सुबह बोहलियो के समीप एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटे ट्राले के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर भारी वाहनों और ट्रालों की आवाजाही के चलते आए दिन हादसों की स्थिति बनती रहती है। कई बार सड़क पर ट्राले खराब होने या दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात बाधित होता है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ट्रालों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सड़क जाम की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_सिरमौरी न्यूज
    सिरमौरी न्यूज
    नाहन, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उप्र की राजधानी लखनऊ की ये बदहाली देखकर भी भाजपाई पानी-पानी नहीं होंगे क्योंकि उनकी आँख का पानी मर चुका है।
    1
    उप्र की राजधानी लखनऊ की ये बदहाली देखकर भी भाजपाई पानी-पानी नहीं होंगे क्योंकि उनकी आँख का पानी मर चुका है।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • देहरादून के सुभाषनगर BM Hyundai showroom में लगी आग.... प्रातः करीब 5:30 बजे चंद्रमणि चौक स्थित BM Hyundai के शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन फिलहाल किया जा रहा है।
    1
    देहरादून के सुभाषनगर BM Hyundai showroom  में लगी आग....
प्रातः करीब 5:30 बजे चंद्रमणि चौक स्थित BM Hyundai के शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन फिलहाल किया जा रहा है।
    user_Exclusive Report Uttarakh
    Exclusive Report Uttarakh
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.