बोहलियो में सड़क पर पलटा ट्राला, कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा टला, नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर वीरवार सुबह बोहलियो के समीप एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटे ट्राले के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर भारी वाहनों और ट्रालों की आवाजाही के चलते आए दिन हादसों की स्थिति बनती रहती है। कई बार सड़क पर ट्राले खराब होने या दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात बाधित होता है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रालों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सड़क जाम की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
बोहलियो में सड़क पर पलटा ट्राला, कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा टला, नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर वीरवार सुबह बोहलियो के समीप एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटे ट्राले के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर भारी वाहनों और ट्रालों की आवाजाही के चलते आए दिन हादसों की स्थिति बनती रहती है। कई बार सड़क पर ट्राले खराब होने या दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात बाधित होता है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रालों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सड़क जाम की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
- बोहलियो में सड़क पर पलटा ट्राला, कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा टला, नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर वीरवार सुबह बोहलियो के समीप एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटे ट्राले के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर भारी वाहनों और ट्रालों की आवाजाही के चलते आए दिन हादसों की स्थिति बनती रहती है। कई बार सड़क पर ट्राले खराब होने या दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात बाधित होता है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रालों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सड़क जाम की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।1
- पानी की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय के तीन स्कूलों के पानी के सैंपल लिए गए। सभी सैंपल सही पाए गए। ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल पीएम श्री डॉक्टर वाई एस परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू में वीरवार को पेयजल की जांच की गई। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय के तीन स्कूलों के पानी के सैंपल लिए गए। प्राइमरी स्कूल, गर्ल्स स्कूल, डिग्री कॉलेज ददाहू व सीबीएसई स्कूल ददाहू के पानी के सैंपल लिए गए। स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह परीक्षण हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई वॉटर टेस्टिंग किट के माध्यम से किया गया। इस किट से पानी के कई प्रकार के मानक टेस्ट किए गए। इस दौरान Ph, floride, iron, nitrate, residual chlorine, total hardness, Alkalinity व choride के मानक टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि आईपीएच द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी सेफ ड्रिंकिंग वॉटर है। उन्होंने बताया कि सभी टेस्ट permissible Limits पेरमिसिबले लिमिट्स के भीतर पाए गए हैं। पानी में हल्की हार्डनेस जरूर है लेकिन पानी को उबालने के बाद वह हार्डनेस समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि मैं आईपीएच विभाग का हृदय से धन्यवाद करता हूं जो हमारे बच्चों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जय सिंह ठाकुर हमारे विद्यालय को बेहतर बनाने में और हमारे बच्चों को करियर के प्रति सही दिशा देने में हमारा निरंतर सहयोग कर रहे हैं।1
- सड़क है या नाला? भोग बटिवडी की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा, सोशल मीडिया के जरिए विधायक और प्रशासन तक पहुंचाई आवाज सड़क है या नाला? भोग बटिवडी की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा, सोशल मीडिया के जरिए विधायक और प्रशासन तक पहुंचाई आवाज नौराधार। सड़क के नाम पर रास्ता तो मौजूद है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति देखकर यह कहना मुश्किल हो जाता है कि यह सड़क है या बरसाती नाला। नौराधार पंचायत के भोग बटिवडी गांव में सड़क की खस्ताहालत अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। लंबे समय से समस्या का समाधान न होने के बाद अब गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचानी शुरू कर दी है। भोग बटिवडी गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सड़क की मौजूदा स्थिति को सामने रखा है। युवक के अनुसार यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आती है और इस सड़क पर करोड़ों रुपये का कार्य करवाया जा चुका है। इसके बावजूद सड़क की जमीनी स्थिति बेहद खराब है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवक ने वीडियो के माध्यम से सड़क की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए या किसी मरीज को तत्काल मुख्य सड़क तक पहुंचाने की जरूरत हो, तो ग्रामीणों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। युवक के अनुसार गांव से मुख्य सड़क की दूरी करीब 5 किलोमीटर है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण मरीज को पीठ पर उठाकर करीब दो से ढाई घंटे तक पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली को लेकर पंचायत और संबंधित विभाग से समाधान की उम्मीद लंबे समय से की जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब ग्रामीणों और युवाओं ने अपने स्तर पर सोशल मीडिया को आवाज उठाने का माध्यम बनाया है, ताकि उनकी समस्या प्रशासन, सरकार और क्षेत्रीय विधायक तक सीधे पहुंच सके। युवक ने रेणुका विधायक विनय कुमार, लोक निर्माण विभाग तथा ग्राम पंचायत नौराधार के प्रधान सहित सभी पंचायत सदस्यों से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेने, मौके का निरीक्षण करवाने और जल्द से जल्द सड़क को सुधारने की अपील की है। ग्रामीणों की यह आवाज अब सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की वास्तविक स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्य करवाया जाए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों और अन्य ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। सवाल अब यही है कि जब इस सड़क पर करोड़ों रुपये के कार्य की बात कही जा रही है, तो जमीनी स्तर पर इसकी बदहाली क्यों नजर आ रही है? और आखिर भोग बटिवडी के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा?1
- पिंजौर,ट्रांसफार्मर के पास बिजली के बॉक्स को छूने से बच्ची को लगा क*रंट, मेन फ्यूज उड़ने से टला बड़ा हा*दसा #pinjore #electricity #transformers #current पिंजौर,ट्रांसफार्मर के पास बिजली के बॉक्स को छूने से बच्ची को लगा क*रंट, मेन फ्यूज उड़ने से टला बड़ा हा*दसा #pinjore #electricity #transformers #current1
- बुजुर्ग को मुनाफे का लालच पड़ा भारी, 5वां आरोपी गिरफ्तार पंचकूला में 81 साल के बुजुर्ग से हुए 95 लाख 21 हजार रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैथल निवासी विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम में से 15 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब साइबर फ्रॉड के पूरे नेटवर्क और रकम के लेन-देन की जांच कर रही है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को अब तक 54 लाख रुपये वापस दिलवाए हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष रकम की बरामदगी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।1
- 48 घंटे बाद एसपी की प्रेस वार्ता, ग्रेनेड बरामदगी ने पुलिस चौकसी पर उठाए सवाल बरुणा-देयोली में दो पक्षों के विवाद के बाद दो ग्रेनेड मिलने के मामले में करीब 48 घंटे बाद एसपी बद्दी विनोद धीमान ने नालागढ़ थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पुलिस ने मामले में अब तक राशिद, उसकी पत्नी किरना और भाई सलीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ग्रेनेड डिफंक्ट थे, जिन्हें बम डिस्पोजल टीम ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। अगले दिन शिकायत मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान राशिद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर दूसरा ग्रेनेड भी बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि ग्रेनेड कहां से आए और आरोपियों तक कैसे पहुंचे, इसकी जांच जारी है। ट्रक चालक राशिद की विभिन्न राज्यों में आवाजाही के पहलू को भी खंगाला जा रहा है। राशिद और सलीम के खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज होने की जानकारी भी दी गई। सवाल यहां भी उठना है कि नाकों के बावजूद घर तक कैसे पहुंचे ग्रेनेड? सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकों और नियमित चेकिंग के दावों के बीच ग्रेनेड बरामदगी ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े किए हैं। एसपी के अनुसार, बघेरी, तेरोवाल, बोधला घाट और पटेड़ सहित कई स्थानों पर नाके लगाए गए हैं तथा गश्त जारी है। वहीं, प्रेस वार्ता में देरी और क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों व उद्योगपतियों में चर्चा है। लोगों ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और सीमा पर चेकिंग मजबूत करने की मांग उठाई है।1
- लुधियाना में बागेश्वर सरकार भावुक नजर आए और उन्होंने कहा—“दुनिया पर भरोसा मत करना।” लुधियाना में बागेश्वर सरकार भावुक नजर आए और उन्होंने कहा—“दुनिया पर भरोसा मत करना।” आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा? उनके इस भावुक संदेश का क्या मतलब है? देखिए पूरी खबर और वीडियो। ख़बरें 24 TRICITY NEWS — खबर वही, जो आपके आसपास की बात। Follow | Like | Share1
- मुख्यमंत्री की सुखाश्रय योजना से प्रेरित रोटरी क्लब की पहल, गरीब बच्चों को दिलाया आत्मसम्मान और समानता का एहसास #solan #rotery #club #Children #help #hotel #CM मुख्यमंत्री की सुखाश्रय योजना से प्रेरित रोटरी क्लब की पहल, गरीब बच्चों को दिलाया आत्मसम्मान और समानता का एहसास #solan #rotery #club #Children #help #hotel #CM1