Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुजुर्ग को मुनाफे का लालच पड़ा भारी, 5वां आरोपी गिरफ्तार पंचकूला में 81 साल के बुजुर्ग से हुए 95 लाख 21 हजार रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैथल निवासी विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम में से 15 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब साइबर फ्रॉड के पूरे नेटवर्क और रकम के लेन-देन की जांच कर रही है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को अब तक 54 लाख रुपये वापस दिलवाए हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष रकम की बरामदगी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।
Karuna mittal
बुजुर्ग को मुनाफे का लालच पड़ा भारी, 5वां आरोपी गिरफ्तार पंचकूला में 81 साल के बुजुर्ग से हुए 95 लाख 21 हजार रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैथल निवासी विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम में से 15 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब साइबर फ्रॉड के पूरे नेटवर्क और रकम के लेन-देन की जांच कर रही है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को अब तक 54 लाख रुपये वापस दिलवाए हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष रकम की बरामदगी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।
More news from हरियाणा and nearby areas
- बुजुर्ग को मुनाफे का लालच पड़ा भारी, 5वां आरोपी गिरफ्तार पंचकूला में 81 साल के बुजुर्ग से हुए 95 लाख 21 हजार रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैथल निवासी विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम में से 15 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब साइबर फ्रॉड के पूरे नेटवर्क और रकम के लेन-देन की जांच कर रही है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को अब तक 54 लाख रुपये वापस दिलवाए हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष रकम की बरामदगी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।1
- लुधियाना में बागेश्वर सरकार भावुक नजर आए और उन्होंने कहा—“दुनिया पर भरोसा मत करना।” लुधियाना में बागेश्वर सरकार भावुक नजर आए और उन्होंने कहा—“दुनिया पर भरोसा मत करना।” आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा? उनके इस भावुक संदेश का क्या मतलब है? देखिए पूरी खबर और वीडियो। ख़बरें 24 TRICITY NEWS — खबर वही, जो आपके आसपास की बात। Follow | Like | Share1
- 15 साल का नाबालिग चला रहा था Swift, ₹37,500 का चालान, गाड़ी को किया इम्पाउंड। #khabaraaj #news #Panchkula #trafficpolice1
- जिला स्तरीय कन्वेंशन में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने पर हुई चर्चा प्रैस नोट जिला स्तरीय कन्वेंशन में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने पर हुई चर्चा आज दिनांक 30/09/2026 को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकुला की जिला स्तरीय कन्वेंशन, जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह कांगड़ा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कन्वेंशन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश प्रधान श्री नरेश कुमार शास्त्री जी ने मुख्य रूप से पहुंचकर सफाई कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रधान नरेश कुमार शास्त्री जी ने 37 दिन चली राज्यव्यापी हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा मानी गई मांगों तथा सरकार द्वारा जारी किए गए पत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी पत्रों को धरातल पर लागू करवाने के लिए जिला संगठन को पूरी मजबूती के साथ कार्य करना होगा। प्रदेश प्रधान ने जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह कांगड़ा जी को सरकार द्वारा जारी पत्रों एवं मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन को एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कन्वेंशन में महासचिव मांगेराम तिगड़ा जी, जयप्रकाश ऑडिटर, सुनील कुमार चिंडालिया, राजिन्द्र सिंधु, राज्य प्रधान अग्निशमन विभाग, सोनू नागर, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कोषाध्यक्ष रमा, जिला पंचकुला प्रधान अग्निशमन विभाग, जिला सचिव विनोद कुमार सारसर, उप प्रधान मंजीत चांवरिया, जयप्रकाश, राकेश कुमार टांक, मंच संचालक अशोक कुमार, मोहनलाल, जगबीर सिंह, रामसिंह, बलराज सिंह, संगठन किशन कुमार, बजिन्द्र सिंह कांगड़ा, सोहनलाल सहित नगर परिषद कालका-पिंजौर के प्रधान लाखन, सुनील कुमार, मदनपाल, जितेन्द्र कुमार एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। निवेदक: जोगिन्द्र सिंह कांगड़ा प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकुला1
- पिंजौर,ट्रांसफार्मर के पास बिजली के बॉक्स को छूने से बच्ची को लगा क*रंट, मेन फ्यूज उड़ने से टला बड़ा हा*दसा #pinjore #electricity #transformers #current पिंजौर,ट्रांसफार्मर के पास बिजली के बॉक्स को छूने से बच्ची को लगा क*रंट, मेन फ्यूज उड़ने से टला बड़ा हा*दसा #pinjore #electricity #transformers #current1
- 48 घंटे बाद एसपी की प्रेस वार्ता, ग्रेनेड बरामदगी ने पुलिस चौकसी पर उठाए सवाल बरुणा-देयोली में दो पक्षों के विवाद के बाद दो ग्रेनेड मिलने के मामले में करीब 48 घंटे बाद एसपी बद्दी विनोद धीमान ने नालागढ़ थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पुलिस ने मामले में अब तक राशिद, उसकी पत्नी किरना और भाई सलीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ग्रेनेड डिफंक्ट थे, जिन्हें बम डिस्पोजल टीम ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। अगले दिन शिकायत मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान राशिद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर दूसरा ग्रेनेड भी बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि ग्रेनेड कहां से आए और आरोपियों तक कैसे पहुंचे, इसकी जांच जारी है। ट्रक चालक राशिद की विभिन्न राज्यों में आवाजाही के पहलू को भी खंगाला जा रहा है। राशिद और सलीम के खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज होने की जानकारी भी दी गई। सवाल यहां भी उठना है कि नाकों के बावजूद घर तक कैसे पहुंचे ग्रेनेड? सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकों और नियमित चेकिंग के दावों के बीच ग्रेनेड बरामदगी ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े किए हैं। एसपी के अनुसार, बघेरी, तेरोवाल, बोधला घाट और पटेड़ सहित कई स्थानों पर नाके लगाए गए हैं तथा गश्त जारी है। वहीं, प्रेस वार्ता में देरी और क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों व उद्योगपतियों में चर्चा है। लोगों ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और सीमा पर चेकिंग मजबूत करने की मांग उठाई है।1
- 🚨 नासिक जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल! ड्रग तस्कर सनी पगारे का जेल के अंदर से वीडियो वायरल। जेल परिसर के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा? नासिक के कुख्यात ड्रग तस्कर सनी पगारे का जेल परिसर के अंदर से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रशासन और उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल जैसी संवेदनशील जगह के अंदर एंड्रॉइड/स्मार्टफोन का पहुंचना, वीडियो रिकॉर्ड होना और बातचीत का बाहर लीक होना प्रशासनिक चूक को दर्शाता है। वीडियो में कैदी जेल के खुले परिसर और बैरकों की तरफ बेखौफ टहलते, हंसते-बोलते और आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद नासिक जेल प्रशासन की ओर से आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल के भीतर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और इसमें जेल कर्मचारियों या सुरक्षाकर्मियों की क्या भूमिका रही।1
- स्कूल ड्रेस में 15 साल का छात्र चला रहा था स्विफ्ट, पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा स्कूल ड्रेस में 15 साल का छात्र चला रहा था स्विफ्ट, पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा पंचकूला के सेक्टर-12ए में ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल ड्रेस में स्विफ्ट कार चला रहे 15 वर्षीय 10वीं कक्षा के छात्र को पकड़ा। कार पर रेड-ब्लू लाइट लगी थी और शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी। कार में दो अन्य नाबालिग भी मौजूद थे। पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद कार नहीं रोकने पर पीछा कर वाहन को रोका गया। पुलिस ने ₹37,500 का चालान कर कार इंपाउंड कर दी। देखिए पूरी खबर और जुड़े रहिए ख़बरें 24 tricity News1