logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान संगठन में बड़ा फेरबदल: विद्यासागर यादव समेत धरतीपुत्र की पूरी हरदोई टीम ने क्रांति यूनियन में ली नई जिम्मेदारी किसान संगठन में बड़ा फेरबदल: विद्यासागर यादव समेत धरतीपुत्र की पूरी हरदोई टीम ने क्रांति यूनियन में ली नई जिम्मेदारी

11 hrs ago
user_Babu Bajpai
Babu Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

किसान संगठन में बड़ा फेरबदल: विद्यासागर यादव समेत धरतीपुत्र की पूरी हरदोई टीम ने क्रांति यूनियन में ली नई जिम्मेदारी किसान संगठन में बड़ा फेरबदल: विद्यासागर यादव समेत धरतीपुत्र की पूरी हरदोई टीम ने क्रांति यूनियन में ली नई जिम्मेदारी

More news from Hardoi and nearby areas
  • गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत- ट्रैक्टर चालक घायल,, *ब्रेकिंग न्यूज़ हरदोई* गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत- ट्रैक्टर चालक घायल,, हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी सराय निवासी मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर इंटरलॉकिंग ईंट लादकर गए थे शाहजहांपुर,, वापस आने के दौरान सवायजपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मार दी जोरदार टक्कर,, हादसे में ट्राली पर सवार दो मजदूरों की मौत- वहीं चालक पवन गंभीर रूप से हुआ घायल,, घायल पवन का हरदोई के मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज- वहीं मृतक मजदूरों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा,, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।
    3
    गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत- ट्रैक्टर चालक घायल,, 
*ब्रेकिंग न्यूज़ हरदोई*
गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत- ट्रैक्टर चालक घायल,, 
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी सराय निवासी मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर इंटरलॉकिंग ईंट लादकर गए थे शाहजहांपुर,, 
वापस आने के दौरान सवायजपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मार दी जोरदार टक्कर,, 
हादसे में ट्राली पर सवार दो मजदूरों की मौत- वहीं चालक पवन गंभीर रूप से हुआ घायल,, 
घायल पवन का हरदोई के मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज- वहीं मृतक मजदूरों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा,, 
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    6 hrs ago
  • किसान संगठन में बड़ा फेरबदल: विद्यासागर यादव समेत धरतीपुत्र की पूरी हरदोई टीम ने क्रांति यूनियन में ली नई जिम्मेदारी किसान संगठन में बड़ा फेरबदल: विद्यासागर यादव समेत धरतीपुत्र की पूरी हरदोई टीम ने क्रांति यूनियन में ली नई जिम्मेदारी
    1
    किसान संगठन में बड़ा फेरबदल: विद्यासागर यादव समेत धरतीपुत्र की पूरी हरदोई टीम ने क्रांति यूनियन में ली नई जिम्मेदारी
किसान संगठन में बड़ा फेरबदल: विद्यासागर यादव समेत धरतीपुत्र की पूरी हरदोई टीम ने क्रांति यूनियन में ली नई जिम्मेदारी
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खबर का दिखा असर, बाढ़ प्रभावित शर्मा गांव पहुंचे तहसीलदार हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के शर्मा गांव में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई खबर का दिखा असर, बाढ़ प्रभावित शर्मा गांव पहुंचे तहसीलदार हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के शर्मा गांव में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सुखेता नदी पर बना पुल करीब चार फीट पानी में डूबने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गांव की गलियों और घरों के दरवाजों तक बाढ़ का पानी पहुंचने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ी। करीब तीन दर्जन से अधिक घरों के आसपास पानी पहुंचने से लोग और मवेशी प्रभावित हैं। समाचार पत्रो में खबर प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। शाहाबाद तहसीलदार कुलवंत सिंह टीम के साथ शर्मा गांव पहुंचे और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार ने ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। जलस्तर बढ़ने पर नाव की व्यवस्था और जरूरत पड़ने पर सरकारी विद्यालय खुलवाने की बात कही गई। बाढ़ प्रभावित आसपास के गांवों में भी पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। निरीक्षण के दौरान कानूनगो, लेखपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन के मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई। अब देखना होगा कि बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन राहत और बचाव कार्य कितनी तेजी से करता है।
    2
    खबर का दिखा असर, बाढ़ प्रभावित शर्मा गांव पहुंचे तहसीलदार

हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के शर्मा गांव में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई
खबर का दिखा असर, बाढ़ प्रभावित शर्मा गांव पहुंचे तहसीलदार
हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के शर्मा गांव में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है।
सुखेता नदी पर बना पुल करीब चार फीट पानी में डूबने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
गांव की गलियों और घरों के दरवाजों तक बाढ़ का पानी पहुंचने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ी।
करीब तीन दर्जन से अधिक घरों के आसपास पानी पहुंचने से लोग और मवेशी प्रभावित हैं।
समाचार पत्रो में खबर प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया।
शाहाबाद तहसीलदार कुलवंत सिंह टीम के साथ शर्मा गांव पहुंचे और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
तहसीलदार ने ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
जलस्तर बढ़ने पर नाव की व्यवस्था और जरूरत पड़ने पर सरकारी विद्यालय खुलवाने की बात कही गई।
बाढ़ प्रभावित आसपास के गांवों में भी पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
निरीक्षण के दौरान कानूनगो, लेखपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रशासन के मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई।
अब देखना होगा कि बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन राहत और बचाव कार्य कितनी तेजी से करता है।
    user_Vishal
    Vishal
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मानसिक तनाव को न छिपाएं, समय पर मदद लें शाहजहांपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग किया गया। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, भोर फाउंडेशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने तनाव के लक्षण पहचानने और कठिन परिस्थितियों में अपनों से संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने कहा कि पढ़ाई, करियर और भविष्य को लेकर विद्यार्थियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी गंभीर परिणाम दे सकती है। उन्होंने कहा कि जीवन किसी भी संघर्ष से अधिक मूल्यवान है और कठिन समय में स्वस्थ संवाद समाधान का रास्ता खोल सकता है। भोर फाउंडेशन की संस्थापक स्वाति सिंह ने कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। गहरी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे व्यक्ति को समय पर सहयोग, प्रेम और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। कार्यक्रम में ‘एक कहानी... शायद किसी अपने की’ नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों को भावनात्मक समस्याओं को समझने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने का संदेश दिया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव रस्तोगी ने तनाव के लक्षणों को पहचानकर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। डॉ. रोहतास और नंदिनी ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि युवाओं का मानसिक रूप से स्वस्थ रहना राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी है। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
    1
    मानसिक तनाव को न छिपाएं, समय पर मदद लें
शाहजहांपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग किया गया। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, भोर फाउंडेशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने तनाव के लक्षण पहचानने और कठिन परिस्थितियों में अपनों से संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने कहा कि पढ़ाई, करियर और भविष्य को लेकर विद्यार्थियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी गंभीर परिणाम दे सकती है। उन्होंने कहा कि जीवन किसी भी संघर्ष से अधिक मूल्यवान है और कठिन समय में स्वस्थ संवाद समाधान का रास्ता खोल सकता है।
भोर फाउंडेशन की संस्थापक स्वाति सिंह ने कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। गहरी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे व्यक्ति को समय पर सहयोग, प्रेम और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। कार्यक्रम में ‘एक कहानी... शायद किसी अपने की’ नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों को भावनात्मक समस्याओं को समझने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने का संदेश दिया गया।
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव रस्तोगी ने तनाव के लक्षणों को पहचानकर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। डॉ. रोहतास और नंदिनी ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि युवाओं का मानसिक रूप से स्वस्थ रहना राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी है। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • **सजेंगा ग्लैमर का मंच,क्वीन बनने उतरेंगी महिलाएं** ----5 अक्टूबर को गांधी भवन में सजेगा ग्लैमर का मंच, क्वीन ऑफ शाहजहांपुर-2 में मिलेगा प्रतिभाओं को मौका ----सिद्धार्थ डंडा समेत मेकअप विशेषज्ञ और सेलिब्रिटी एंकर होंगे शामिल शाहजहाँपुर। मंच तैयार है और अब बारी है शहर की उन प्रतिभाओं की, जो अपनी खूबसूरती के साथ हुनर का जलवा दिखाने का इंतजार कर रही हैं। पांच अक्टूबर को गांधी भवन सभागार में क्वीन ऑफ शाहजहांपुर-2 का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आयोजक श्वेता शर्मा ने प्रेसवार्ता कर आयोजन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ब्यूटी, मेकअप, स्टाइलिंग और ग्लैमर के क्षेत्र में रुचि रखने वाली महिलाएं प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकती हैं। आयोजन का मकसद स्थानीय प्रतिभाओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपने हुनर का प्रदर्शन करने के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी तलाश सकें।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों तथा कलाकारों से मिलने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। सेलिब्रिटी अभिनेता सिद्धार्थ डंडा, मेकअप आर्टिस्ट आदित्य आर्य, प्राची श्रीवास्तव और सेलिब्रिटी एंकर ऋषभ वर्मा आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। एंकर ऋषभ वर्मा अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरेंगे, जबकि मेकअप विशेषज्ञ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें उपयोगी सुझाव देंगे। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इच्छुक महिलाएं प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 9026112026, 7880947603 और 7985352087 पर संपर्क कर सकती हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि शहर की कई नई प्रतिभाएं इस मंच के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगी।
    2
    **सजेंगा ग्लैमर का मंच,क्वीन बनने उतरेंगी महिलाएं**

----5 अक्टूबर को गांधी भवन में सजेगा ग्लैमर का मंच, क्वीन ऑफ शाहजहांपुर-2 में मिलेगा प्रतिभाओं को मौका

----सिद्धार्थ डंडा समेत मेकअप विशेषज्ञ और सेलिब्रिटी एंकर होंगे शामिल

शाहजहाँपुर। मंच तैयार है और अब बारी है शहर की उन प्रतिभाओं की, जो अपनी खूबसूरती के साथ हुनर का जलवा दिखाने का इंतजार कर रही हैं। पांच अक्टूबर को गांधी भवन सभागार में क्वीन ऑफ शाहजहांपुर-2 का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आयोजक श्वेता शर्मा ने प्रेसवार्ता कर आयोजन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ब्यूटी, मेकअप, स्टाइलिंग और ग्लैमर के क्षेत्र में रुचि रखने वाली महिलाएं प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकती हैं। आयोजन का मकसद स्थानीय प्रतिभाओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपने हुनर का प्रदर्शन करने के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी तलाश सकें।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों तथा कलाकारों से मिलने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। सेलिब्रिटी अभिनेता सिद्धार्थ डंडा, मेकअप आर्टिस्ट आदित्य आर्य, प्राची श्रीवास्तव और सेलिब्रिटी एंकर ऋषभ वर्मा आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। एंकर ऋषभ वर्मा अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरेंगे, जबकि मेकअप विशेषज्ञ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें उपयोगी सुझाव देंगे। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इच्छुक महिलाएं प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 9026112026, 7880947603 और 7985352087 पर संपर्क कर सकती हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि शहर की कई नई प्रतिभाएं इस मंच के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगी।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिश्वत मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा*** शाहजहांपुर। परशुरामपुरी पुलिस ने युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित रिश्वत मांगने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अनमोल पुत्र रामकिशन, आयुष पांडेय पुत्र राकेश पांडेय और सचिन कुमार राठौर पुत्र राजवीर राठौर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों की आपराधिक षड्यंत्र में भूमिका सामने आई थी। पुलिस ने अनमोल से 4,600 रुपये व की-पैड मोबाइल, सचिन से 5,000 रुपये व एंड्रायड मोबाइल तथा आयुष से 4,400 रुपये व एंड्रायड मोबाइल बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल आशीष, कांस्टेबल संजय भाटी और कांस्टेबल रोहन तोमर शामिल रहे। तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    रिश्वत मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा***

शाहजहांपुर। परशुरामपुरी पुलिस ने युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित रिश्वत मांगने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अनमोल पुत्र रामकिशन, आयुष पांडेय पुत्र राकेश पांडेय और सचिन कुमार राठौर पुत्र राजवीर राठौर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों की आपराधिक षड्यंत्र में भूमिका सामने आई थी।
पुलिस ने अनमोल से 4,600 रुपये व की-पैड मोबाइल, सचिन से 5,000 रुपये व एंड्रायड मोबाइल तथा आयुष से 4,400 रुपये व एंड्रायड मोबाइल बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल आशीष, कांस्टेबल संजय भाटी और कांस्टेबल रोहन तोमर शामिल रहे। तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 5 अक्टूबर को गांधी भवन में सजेगा ग्लैमर का मंच ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन 5 अक्टूबर को गांधी भवन में सजेगा ग्लैमर का मंच ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2’ में ब्यूटी एवं मेकअप क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका शाहजहांपुर। ब्यूटी एवं मेकअप के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को बेहतर मंच और नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आगामी 5 अक्टूबर को गांधी भवन में ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर शहर के एक होटल में आयोजक श्वेता शर्मा ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों और उद्देश्य की जानकारी दी। श्वेता शर्मा ने बताया कि ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2’ के माध्यम से ब्यूटीशियन और मेकअप के क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं को अपनी कला, हुनर और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों और कलाकारों से रूबरू कराना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सेलिब्रिटी एक्टर सिद्धार्थ डंडा, मेकअप आर्टिस्ट आदित्य आर्य, मेकअप आर्टिस्ट प्राची श्रीवास्तव और सेलिब्रिटी एंकर ऋषभ वर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे। ऋषभ वर्मा अपनी एंकरिंग से कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरेंगे, वहीं फिल्म और मेकअप क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजक ने कहा कि ब्यूटीशियन और मेकअप के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं अपनी पहचान बनाने के लिए बेहतर अवसर की तलाश में रहती हैं। ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन’ जैसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा सामने लाने और नए अवसर हासिल करने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कार्यक्रम का विवरण: नाम: क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2 दिनांक: 5 अक्टूबर स्थान: गांधी भवन, शाहजहांपुर आयोजक: श्वेता शर्मा संपर्क: 7880947603, 9198832700, 7985352087, 9026112026
    2
    5 अक्टूबर को गांधी भवन में सजेगा ग्लैमर का मंच

‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन
5 अक्टूबर को गांधी भवन में सजेगा ग्लैमर का मंच
‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2’ में ब्यूटी एवं मेकअप क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका
शाहजहांपुर। ब्यूटी एवं मेकअप के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को बेहतर मंच और नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आगामी 5 अक्टूबर को गांधी भवन में ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर शहर के एक होटल में आयोजक श्वेता शर्मा ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों और उद्देश्य की जानकारी दी।
श्वेता शर्मा ने बताया कि ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2’ के माध्यम से ब्यूटीशियन और मेकअप के क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं को अपनी कला, हुनर और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों और कलाकारों से रूबरू कराना है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सेलिब्रिटी एक्टर सिद्धार्थ डंडा, मेकअप आर्टिस्ट आदित्य आर्य, मेकअप आर्टिस्ट प्राची श्रीवास्तव और सेलिब्रिटी एंकर ऋषभ वर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे। ऋषभ वर्मा अपनी एंकरिंग से कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरेंगे, वहीं फिल्म और मेकअप क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
आयोजक ने कहा कि ब्यूटीशियन और मेकअप के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं अपनी पहचान बनाने के लिए बेहतर अवसर की तलाश में रहती हैं। ‘क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन’ जैसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा सामने लाने और नए अवसर हासिल करने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
कार्यक्रम का विवरण:
नाम: क्वीन ऑफ ब्यूटीशियन सीजन-2
दिनांक: 5 अक्टूबर
स्थान: गांधी भवन, शाहजहांपुर
आयोजक: श्वेता शर्मा
संपर्क: 7880947603, 9198832700, 7985352087, 9026112026
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • बेटी की मौत के बाद न्याय की आस में दर-दर भटक रहे माता-पिता, आरोपितों की गिरफ्तारी पर उठे सवाल ‘बेटी ने मौत से पहले बताए थे राज’—मां का दावा, फिर भी गिरफ्तारी नहीं! हरदोई से शाहजहांपुर तक अधिकारियों के चक्कर काट रहा बेबस परिवार #शाहजहांपुर #थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के #फिरोजपुर गांव में विवाहिता #शीलू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में #झुलसने के बाद हुई #मौत का मामला अब #पुलिस कार्रवाई को लेकर #सवालों के घेरे में है। #बेटी को खो चुके #माता-पिता का आरोप है कि #ससुराल पक्ष द्वारा #दहेज की मांग को लेकर उनकी #बेटी को #प्रताड़ित किया जाता था और 19 जुलाई 2026 को #कथित रूप से #डीजल डालकर #आग लगा दी गई। इलाज के दौरान #शीलू ने #ससुराल पक्ष के लोगों पर #गंभीर आरोप लगाए थे। इसके #बावजूद नामजद आरोपितों की #गिरफ्तारी न होने से परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। #हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के बहादुरनगर निवासी निर्मला देवी और सर्वेश कुमार ने अपनी बेटी शीलू की शादी सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी सचिन पुत्र सुखपाल से की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन और अंगूठी की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर शीलू को कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता था। 19 जुलाई की घटना ने उजाड़ दिया परिवार #परिजनों के मुताबिक 19 जुलाई की शाम शीलू गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिली। आरोप है कि उसे कथित रूप से डीजल डालकर आग लगाई गई। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां निर्मला देवी का दावा है कि उपचार के दौरान शीलू ने उन्हें ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने और घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ‘#बेटी चली गई, अब न्याय के लिए भटक रहे हैं’ #बेटी की मौत के बाद माता-पिता का आरोप है कि वे हरदोई से शाहजहांपुर तक थाने और पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। परिवार का कहना है कि बेटी की मौत का सदमा अलग है और न्याय के लिए लगातार दर-दर भटकना उनकी पीड़ा को और बढ़ा रहा है। #परिजनों का सवाल है कि यदि उनकी बेटी ने मृत्यु से पहले ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ बयान दिया था और मामले में साक्ष्य मौजूद हैं, तो अब तक नामजद आरोपितों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? #माता-पिता की गुहार—आश्वासन नहीं, चाहिए न्याय #निर्मला देवी और सर्वेश कुमार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, उपलब्ध साक्ष्यों की गंभीरता से पड़ताल और दोष सिद्ध होने पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बेटी को खोने के बाद अब उन्हें केवल कार्रवाई का आश्वासन नहीं, बल्कि न्याय चाहिए। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। AVP NEWS Channel
    3
    बेटी की मौत के बाद न्याय की आस में दर-दर भटक रहे माता-पिता, आरोपितों की गिरफ्तारी पर उठे सवाल

‘बेटी ने मौत से पहले बताए थे राज’—मां का दावा, फिर भी गिरफ्तारी नहीं! हरदोई से शाहजहांपुर तक अधिकारियों के चक्कर काट रहा बेबस परिवार

#शाहजहांपुर #थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के #फिरोजपुर गांव में विवाहिता #शीलू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में #झुलसने के बाद हुई #मौत का मामला अब #पुलिस कार्रवाई को लेकर #सवालों के घेरे में है। #बेटी को खो चुके #माता-पिता का आरोप है कि #ससुराल पक्ष द्वारा #दहेज की मांग को लेकर उनकी #बेटी को #प्रताड़ित किया जाता था और 19 जुलाई 2026 को #कथित रूप से #डीजल डालकर #आग लगा दी गई। इलाज के दौरान #शीलू ने #ससुराल पक्ष के लोगों पर #गंभीर आरोप लगाए थे। इसके #बावजूद नामजद आरोपितों की #गिरफ्तारी न होने से परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

#हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के बहादुरनगर निवासी निर्मला देवी और सर्वेश कुमार ने अपनी बेटी शीलू की शादी सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी सचिन पुत्र सुखपाल से की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन और अंगूठी की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर शीलू को कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

19 जुलाई की घटना ने उजाड़ दिया परिवार

#परिजनों के मुताबिक 19 जुलाई की शाम शीलू गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिली। आरोप है कि उसे कथित रूप से डीजल डालकर आग लगाई गई। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां निर्मला देवी का दावा है कि उपचार के दौरान शीलू ने उन्हें ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने और घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

‘#बेटी चली गई, अब न्याय के लिए भटक रहे हैं’

#बेटी की मौत के बाद माता-पिता का आरोप है कि वे हरदोई से शाहजहांपुर तक थाने और पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। परिवार का कहना है कि बेटी की मौत का सदमा अलग है और न्याय के लिए लगातार दर-दर भटकना उनकी पीड़ा को और बढ़ा रहा है।

#परिजनों का सवाल है कि यदि उनकी बेटी ने मृत्यु से पहले ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ बयान दिया था और मामले में साक्ष्य मौजूद हैं, तो अब तक नामजद आरोपितों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

#माता-पिता की गुहार—आश्वासन नहीं, चाहिए न्याय

#निर्मला देवी और सर्वेश कुमार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, उपलब्ध साक्ष्यों की गंभीरता से पड़ताल और दोष सिद्ध होने पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बेटी को खोने के बाद अब उन्हें केवल कार्रवाई का आश्वासन नहीं, बल्कि न्याय चाहिए।

फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
AVP NEWS Channel
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.