Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुल्लू में पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह को,मुख्य अतिथि अमन सूद ने बताया सराहनीय पहल। देखें वीडियो। रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू में पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जाने-माने व्यवसायी अमन सूद मुख्य अतिथि पधारे उन्होंने पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह को एक सराहनीय पहल बताया है उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की की समाज में कई तरह की चुनौतियों को पार करने के लिए युवाओं को प्रेरित करें
Budhi Singh Thakur
कुल्लू में पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह को,मुख्य अतिथि अमन सूद ने बताया सराहनीय पहल। देखें वीडियो। रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू में पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जाने-माने व्यवसायी अमन सूद मुख्य अतिथि पधारे उन्होंने पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह को एक सराहनीय पहल बताया है उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की की समाज में कई तरह की चुनौतियों को पार करने के लिए युवाओं को प्रेरित करें
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- नेरचौक में SC मोर्चा की बड़ी बैठक | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला1
- Post by Dev Raj Thakur1
- मां चिंतपूर्णी दर्शन1
- घुमारवीं, 5 अप्रैल 2026, घुमारवीं में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला-2026 का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक उल्लास और जनसहभागिता के साथ अत्यंत भव्य रूप में शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ संजय कुमार, परमवीर चक्र विजेता द्वारा किया गया, जबकि प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्वतंत्रता सेनानी शैहज राम शर्मा और शंकर दास वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की ने शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत घुमारवीं के ऐतिहासिक शिव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें स्थानीय परंपराओं, आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। शोभायात्रा के मेला मैदान पहुंचने पर खूंटा गाड़ने और विधिवत पूजा अर्चना बैलों का पूजन और ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया गया, जो क्षेत्रीय आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना। इस अवसर पर संबोधित करते हुए परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त प्रतीक होते हैं, जो समाज को एकजुट रखने और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत की जीवंत झलक होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे तथा आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्रियां प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश के अनेक युवाओं ने उद्यमिता को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। धर्माणी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों के हित में कच्ची हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त मछुआरों के हित में रॉयल्टी दर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया गया है तथा मछली पर 100 रूपए प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर सृजित करना है, ताकि युवाओं को पलायन न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही समृद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गुणवत्ता आधारित शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से योग, खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। शुभारंभ समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शानवी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि महिला मंडल कोठीपुरा ने लोक नृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पारंपरिक कहलुरी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी, वहीं मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने नागरिया नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ जनसहभागिता को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि 6 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 6 अप्रैल को गौरव कौंडल, 7 अप्रैल को इशांत भारद्वाज, 8 अप्रैल को कुमार साहिल, 9 अप्रैल को अनुज शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैडमिंटन और फुटबाल के साथ इस बार हैंडबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें इस बार बच्चों के लिए बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, एसडीएम गौरव चौधरी, तहसीलदार बबीता धीमान, बार एसोसिएशन अध्यक्ष लेख राम नड्डा, उद्योगपति गौरव सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज तथा पूर्व पार्षद कपिल और सतीश सहित ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य सोम प्रकाश संख्या अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।4
- विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन और राष्ट्रवादी विचारधारा की अग्रदूत भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा झण्डूता परिवार द्वारा भाजपा कार्यालय झण्डूता में ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण के साथ अत्यंत हर्षोल्लास और संगठनात्मक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झण्डूता के विधायक जीतराम कटवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरव, प्रेरणा और संकल्प का दिन है। यह केवल एक स्थापना दिवस नहीं, बल्कि उस विचारधारा का उत्सव है जिसने भारतीय राजनीति को राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय की दिशा दी। भारतीय जनता पार्टी एक संगठन मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसकी नींव राष्ट्रवाद, संगठनात्मक अनुशासन, सेवा भाव और समर्पण पर टिकी है। भाजपा ने सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखा है और यही भावना हमें समाज के प्रत्येक वर्ग तक जोड़ती है। आज जब हम देश की दिशा और दशा को देखते हैं तो स्पष्ट दिखाई देता है कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और वैश्विक सम्मान के नए आयाम स्थापित किए हैं। मोदी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास केवल एक नारा नहीं, बल्कि शासन की कार्यशैली बन चुका है। इस संकल्प का परिणाम है कि गरीबों को पक्के घर, गैस कनेक्शन, शौचालय और बिजली मिली, किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता मिली, महिलाओं को उज्ज्वला, मातृत्व वंदना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सशक्त किया गया, युवाओं को स्टार्टअप, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत का अवसर मिला और देश की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को नई मजबूती मिली। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही इस विशाल संगठन की वास्तविक शक्ति है। स्थापना दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि संगठन की मजबूती हमारे समर्पण, अनुशासन और निरंतर सक्रियता से आती है। आज हमें यह संकल्प लेना है कि हम पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएँगे, समाज के हर वर्ग से संवाद करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएँगे। इस स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और सुदृढ़ करेंगे, समाज की सेवा को अपना कर्तव्य मानेंगे और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।1
- हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर मंडल के बगवाड़ा बूथ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से सुसज्जित भाजपा रूपी विपुल वाटिका के स्थापना दिवस की असंख्य राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं व देशवासियों को असीम शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी को अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने वाले सभी श्रद्धेय महापुरुषों को नमन-वंदन तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने उद्गम के उद्देश्यों और संकल्पों पर न केवल अडिग रही है, बल्कि उन्हें सिद्ध करके भी दिखाया है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और कर्मठता के कारण ही आज भारत निरंतर प्रगति के अभूतपूर्व पथ पर अग्रसर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की अखंडता, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, राष्ट्रीय चेतना और प्रतीकों की रक्षा, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण जैसे अनेक संकल्पों को पार्टी ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा के बल पर साकार किया है। उन्होंने कहा कि गर्व है कि जिन मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर पार्टी ने अपनी यात्रा शुरू की थी, उन्हें साकार करने में सफलता प्राप्त हुई है।1
- रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है लेकिन लोगों में इसकी शंका को लेकर विभाग को इसमें लक्ष्य पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है इसके चलते एक ही किशोरी का यह वीडियो संदेश काफी वायरल है1
- सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुठेडा में कैंसर चेकअप कैंप का आयोजन आज किया गया था जिसमें पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग हुआ सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल पहुंचे। सुनिए क्या कहा उन्होंने इस मौके पर1
- हमीरपुर शिमला-मटौर नेशनल हाईवे के साथ लगते जिला हमीरपुर के अंतर्गत टियाले दा घट्ट क्षेत्र में स्थित निजी होटल में पुलिस थाना सदर की टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। थाना प्रभारी कुलबन्त सिंह राणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तीन महिलाओं को मौके से बरामद कर उन्हें संरक्षण में लिया गया और और आगामी कार्यवाही करते हुए, पुलिस ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा है जहां पर मेडिकल अन्य टेस्ट किए जाएंगे। पुलिस को लंबे समय से इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं। स्थानीय स्तर पर भी इस स्थान को लेकर चर्चाएं थीं और पुलिस लगातार इस पर नजर बनाए हुए थी। जिसके चलते पुलिस ने निगरानी और सख्त कर दी थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पंजाब की तीन महिलाओं को मौके से बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अनैतिक गतिविधियों से जुड़े होने के संकेत मिलने पर पुलिस ने तीनों को अपने संरक्षण में लिया।इसके बाद तीनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण करवाया गया और उन्हें उपमंडलाधिकारी हमीरपुर के समक्ष पेश कर बयान दर्ज किए गए। आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को वन स्टॉप सेंटर हमीरपुर में रखा गया है, जहां उनकी सुरक्षा और काउंसलिंग सुनिश्चित की जा रही है।मामले में होटल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार होटल का उपयोग लंबे समय से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं डीएसपी हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि पंजाब की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है वह पहले भी इस होटल में आ चुकी है। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं और संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 4,5,6 के तहत मामला दर्ज किया है। राजेश उपाध्याय ने बताया कि जिला हमीरपुर में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।2