logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रति प्रदेशवासियों की उठने लगी उंगलियां और ये बयान आ रहे हैं सामने #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu

6 hrs ago
user_Dev Raj  Thakur
Dev Raj Thakur
Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
6 hrs ago

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रति प्रदेशवासियों की उठने लगी उंगलियां और ये बयान आ रहे हैं सामने #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • मां चिंतपूर्णी दर्शन
    1
    मां चिंतपूर्णी दर्शन
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू में पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जाने-माने व्यवसायी अमन सूद मुख्य अतिथि पधारे उन्होंने पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह को एक सराहनीय पहल बताया है उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की की समाज में कई तरह की चुनौतियों को पार करने के लिए युवाओं को प्रेरित करें
    1
    रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
कुल्लू में पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जाने-माने व्यवसायी अमन सूद मुख्य अतिथि पधारे उन्होंने पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह को एक सराहनीय पहल बताया है उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की की समाज में कई तरह की चुनौतियों को पार करने के लिए युवाओं को प्रेरित करें
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    1 hr ago
  • आनंद शर्मा के बयान को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का समर्थन, पश्चिम एशिया संघर्ष पर केंद्र की की थी तारीफ 2002 के मुकाबले क़रीब 5 लाख घटी एनरोलमेंट, CBSE स्कूल बनाने को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला। दिग्गज कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान को हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से समर्थन मिला है. आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों की तारीफ की थी. मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आनंद शर्मा बयान को समर्थन दिया. रोहित ठाकुर ने कहा कि आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है. आनंद शर्मा तथ्य और आंकड़ों के आधार पर अपनी बात रखते हैं. उन्होंने कहा कि विश्व परिपेक्ष में आनंद शर्मा ने अपनी बात कही है. रोहित ठाकुर ने कहा कि ये किसी सरकार का विषय नहीं है बल्कि पूरा विश्व ही दोबारा स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के चलते सबसे बड़ी चुनौती ऊर्जा संकट की है और इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव विकासशील देशों पर हो रहा है. रविवार को रोहित ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र जुब्बल कोटखाई के भट्टाड़-ढाडी क्षेत्र पहुंचे थे. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित ठाकुर ने ये बयान दिया. प्रदेश में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने के मुद्दे पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट में भारी गिरावट आई है. राज्य में पहली से आठवीं कक्षा तक 2002 में एनरोलमेंट 9 लाख 70 हज़ार हुआ करती थी, जो आज घटकर 4 लाख 2 हज़ार रह गई है. ऐसे में सरकार ने राज्य के 2000 सरकारी स्कूलों में से पहले चरण में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने का फैसला किया. इसके ज़रिए प्रदेश सरकार के स्कूलों में बेहतर फैसिलिटी देने का उद्देश्य है. इसमें पहली कक्षा से अंग्रेजी भाषा और स्मार्ट ड्रेस इंट्रोड्यूस करना जैसे पहलू शामिल हैं. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री वहीं, शिक्षा विभाग में अभी भी ट्रांसफर बंद हैं. इस पर मुख्य शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रदेश में व्यक्तिगत रूप से ट्रांसफर पॉलिसी के पक्षधर हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि लेकिन ट्रांसफर पॉलिसी को कंसेंसस के आधार पर ही लागू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के साथियों के साथ भी उन्होंने विषय पर समर्थन की बात कही है. देश के दूसरे राज्यों ने भी ट्रांसफर पॉलिसी को अपनाया है ऐसे में राज्य सरकार को भी इस पॉलिसी को अपनाने की जरूरत है. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री इससे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में आज कई जनहित के क्षेत्र में मिल के पत्थर स्थापित किए गए हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि 1 करोड़ 87 लाख की लागत से बनी सेकेंडरी स्कूल को आज जनता के लिए समर्पित किया गया है. क्षेत्र के सबसे बड़े गांव भट्टाड़ में सामुदायिक केंद्र और लंबे समय से सड़क मार्ग की राह देख रहे नढाल गांव के लिए सड़क मार्ग खोलने की शुरुआत की गई है. रोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों में इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप रहे अब पुनः विकास कार्यों को गति मिली है. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री
    3
    आनंद शर्मा के बयान को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का समर्थन, पश्चिम एशिया संघर्ष पर केंद्र की की थी तारीफ 
2002 के मुकाबले क़रीब 5 लाख घटी एनरोलमेंट, CBSE स्कूल बनाने को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
शिमला। दिग्गज कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान को हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से समर्थन मिला है. आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों की तारीफ की थी. मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आनंद शर्मा बयान को समर्थन दिया. रोहित ठाकुर ने कहा कि आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है. आनंद शर्मा तथ्य और आंकड़ों के आधार पर अपनी बात रखते हैं. उन्होंने कहा कि विश्व परिपेक्ष में आनंद शर्मा ने अपनी बात कही है. रोहित ठाकुर ने कहा कि ये किसी सरकार का विषय नहीं है बल्कि पूरा विश्व ही दोबारा स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के चलते सबसे बड़ी चुनौती ऊर्जा संकट की है और इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव विकासशील देशों पर हो रहा है. रविवार को रोहित ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र जुब्बल कोटखाई के भट्टाड़-ढाडी क्षेत्र पहुंचे थे. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित ठाकुर ने ये बयान दिया.
प्रदेश में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने के मुद्दे पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट में भारी गिरावट आई है. राज्य में पहली से आठवीं कक्षा तक 2002 में एनरोलमेंट 9 लाख 70 हज़ार हुआ करती थी, जो आज घटकर 4 लाख 2 हज़ार रह गई है. ऐसे में सरकार ने राज्य के 2000 सरकारी स्कूलों में से पहले चरण में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने का फैसला किया. इसके ज़रिए प्रदेश सरकार के स्कूलों में बेहतर फैसिलिटी देने का उद्देश्य है. इसमें पहली कक्षा से अंग्रेजी भाषा और स्मार्ट ड्रेस इंट्रोड्यूस करना जैसे पहलू शामिल हैं.
बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री 
वहीं, शिक्षा विभाग में अभी भी ट्रांसफर बंद हैं. इस पर मुख्य शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रदेश में व्यक्तिगत रूप से ट्रांसफर पॉलिसी के पक्षधर हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि लेकिन ट्रांसफर पॉलिसी को कंसेंसस के आधार पर ही लागू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के साथियों के साथ भी उन्होंने विषय पर समर्थन की बात कही है. देश के दूसरे राज्यों ने भी ट्रांसफर पॉलिसी को अपनाया है ऐसे में राज्य सरकार को भी इस पॉलिसी को अपनाने की जरूरत है.
बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री 
इससे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में आज कई जनहित के क्षेत्र में मिल के पत्थर स्थापित किए गए हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि 1 करोड़ 87 लाख की लागत से बनी सेकेंडरी स्कूल को आज जनता के लिए समर्पित किया गया है. क्षेत्र के सबसे बड़े गांव भट्टाड़ में सामुदायिक केंद्र और लंबे समय से सड़क मार्ग की राह देख रहे नढाल गांव के लिए सड़क मार्ग खोलने की शुरुआत की गई है. रोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों में इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप रहे अब पुनः विकास कार्यों को गति मिली है.
बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    10 hrs ago
  • नेरचौक में SC मोर्चा की बड़ी बैठक | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला
    1
    नेरचौक में SC मोर्चा की बड़ी बैठक | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश विषय: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं ऐतिहासिक गौरव के साथ मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के टिक्कर बूथ पर बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल चंदेल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, वैचारिक आधार और संगठनात्मक यात्रा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, जिसकी वैचारिक जड़ें श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं। जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक एकता और अखंड भारत की भावना पार्टी की मूल पहचान रही है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” के दर्शन को पार्टी की आत्मा बताते हुए कहा कि यह विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। “अंत्योदय” के सिद्धांत के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने निरंतर किया है। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौर और उसके पश्चात लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के संघर्ष में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और निरंतर जनसमर्थन प्राप्त किया। उन्होंने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश में सुशासन, आधारभूत संरचना (स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना), परमाणु शक्ति के रूप में भारत की पहचान (पोखरण परीक्षण) तथा कूटनीतिक मजबूती जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए। वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मिष्ठान वितरण किया तथा पार्टी की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे मण्डल सचिव श्री रूप लाल ठाकुर, जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष श्री रोशन लाल, बूथ पालक श्री रोशन लाल, श्री चेत राम, संत राम महिला मोर्चा मण्डल सचिव श्री मति चरणजीत कौर, श्रीबिरवल,देव राज रत्न लाल , श्री सुनील ठाकुर आदि उपस्थित रहे कृष्ण लाल चंदेल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर
    1
    भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश
विषय: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं ऐतिहासिक गौरव के साथ मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के टिक्कर बूथ पर बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल चंदेल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, वैचारिक आधार और संगठनात्मक यात्रा का विस्तृत वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, जिसकी वैचारिक जड़ें श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं। जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक एकता और अखंड भारत की भावना पार्टी की मूल पहचान रही है।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” के दर्शन को पार्टी की आत्मा बताते हुए कहा कि यह विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। “अंत्योदय” के सिद्धांत के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने निरंतर किया है।
उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौर और उसके पश्चात लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के संघर्ष में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और निरंतर जनसमर्थन प्राप्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश में सुशासन, आधारभूत संरचना (स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना), परमाणु शक्ति के रूप में भारत की पहचान (पोखरण परीक्षण) तथा कूटनीतिक मजबूती जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए।
वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मिष्ठान वितरण किया तथा पार्टी की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम मे मण्डल सचिव श्री रूप लाल ठाकुर, जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष श्री रोशन  लाल, बूथ पालक श्री रोशन लाल, श्री चेत राम, संत राम महिला मोर्चा मण्डल सचिव श्री मति चरणजीत कौर, श्रीबिरवल,देव राज रत्न लाल , श्री सुनील ठाकुर आदि उपस्थित रहे 
कृष्ण लाल चंदेल
जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी, 
जिला बिलासपुर
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है लेकिन लोगों में इसकी शंका को लेकर विभाग को इसमें लक्ष्य पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है इसके चलते एक ही किशोरी का यह वीडियो संदेश काफी वायरल है
    1
    रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है लेकिन लोगों में इसकी शंका को लेकर विभाग को इसमें लक्ष्य पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है इसके चलते एक ही किशोरी का यह वीडियो संदेश काफी वायरल है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    2 hrs ago
  • कुठेड़ा में मुफ्त कैंसर जांच शिविर 🏥 | 618 लोगों ने करवाया चेकअप | चेतना संस्था व Humanity First की बड़ी पहल
    1
    कुठेड़ा में मुफ्त कैंसर जांच शिविर 🏥 | 618 लोगों ने करवाया चेकअप | चेतना संस्था व Humanity First की बड़ी पहल
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.