logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आनंद शर्मा के बयान को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का समर्थन, पश्चिम एशिया संघर्ष पर केंद्र की की थी तारीफ 2002 के मुकाबले क़रीब 5 लाख घटी एनरोलमेंट, CBSE स्कूल बनाने को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला। दिग्गज कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान को हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से समर्थन मिला है. आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों की तारीफ की थी. मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आनंद शर्मा बयान को समर्थन दिया. रोहित ठाकुर ने कहा कि आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है. आनंद शर्मा तथ्य और आंकड़ों के आधार पर अपनी बात रखते हैं. उन्होंने कहा कि विश्व परिपेक्ष में आनंद शर्मा ने अपनी बात कही है. रोहित ठाकुर ने कहा कि ये किसी सरकार का विषय नहीं है बल्कि पूरा विश्व ही दोबारा स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के चलते सबसे बड़ी चुनौती ऊर्जा संकट की है और इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव विकासशील देशों पर हो रहा है. रविवार को रोहित ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र जुब्बल कोटखाई के भट्टाड़-ढाडी क्षेत्र पहुंचे थे. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित ठाकुर ने ये बयान दिया. प्रदेश में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने के मुद्दे पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट में भारी गिरावट आई है. राज्य में पहली से आठवीं कक्षा तक 2002 में एनरोलमेंट 9 लाख 70 हज़ार हुआ करती थी, जो आज घटकर 4 लाख 2 हज़ार रह गई है. ऐसे में सरकार ने राज्य के 2000 सरकारी स्कूलों में से पहले चरण में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने का फैसला किया. इसके ज़रिए प्रदेश सरकार के स्कूलों में बेहतर फैसिलिटी देने का उद्देश्य है. इसमें पहली कक्षा से अंग्रेजी भाषा और स्मार्ट ड्रेस इंट्रोड्यूस करना जैसे पहलू शामिल हैं. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री वहीं, शिक्षा विभाग में अभी भी ट्रांसफर बंद हैं. इस पर मुख्य शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रदेश में व्यक्तिगत रूप से ट्रांसफर पॉलिसी के पक्षधर हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि लेकिन ट्रांसफर पॉलिसी को कंसेंसस के आधार पर ही लागू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के साथियों के साथ भी उन्होंने विषय पर समर्थन की बात कही है. देश के दूसरे राज्यों ने भी ट्रांसफर पॉलिसी को अपनाया है ऐसे में राज्य सरकार को भी इस पॉलिसी को अपनाने की जरूरत है. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री इससे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में आज कई जनहित के क्षेत्र में मिल के पत्थर स्थापित किए गए हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि 1 करोड़ 87 लाख की लागत से बनी सेकेंडरी स्कूल को आज जनता के लिए समर्पित किया गया है. क्षेत्र के सबसे बड़े गांव भट्टाड़ में सामुदायिक केंद्र और लंबे समय से सड़क मार्ग की राह देख रहे नढाल गांव के लिए सड़क मार्ग खोलने की शुरुआत की गई है. रोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों में इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप रहे अब पुनः विकास कार्यों को गति मिली है. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री

8 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
8 hrs ago

आनंद शर्मा के बयान को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का समर्थन, पश्चिम एशिया संघर्ष पर केंद्र की की थी तारीफ 2002 के मुकाबले क़रीब 5 लाख घटी एनरोलमेंट, CBSE स्कूल बनाने को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला। दिग्गज कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान को हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से समर्थन मिला है. आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों की तारीफ की थी. मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आनंद शर्मा बयान को समर्थन दिया. रोहित ठाकुर ने कहा कि आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है. आनंद शर्मा तथ्य और आंकड़ों के आधार पर अपनी बात रखते हैं. उन्होंने कहा कि विश्व परिपेक्ष में आनंद शर्मा ने अपनी बात कही है. रोहित ठाकुर ने कहा कि ये किसी सरकार का विषय नहीं है बल्कि पूरा विश्व ही दोबारा स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के चलते सबसे बड़ी चुनौती ऊर्जा संकट की है और इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव विकासशील देशों पर

हो रहा है. रविवार को रोहित ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र जुब्बल कोटखाई के भट्टाड़-ढाडी क्षेत्र पहुंचे थे. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित ठाकुर ने ये बयान दिया. प्रदेश में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने के मुद्दे पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट में भारी गिरावट आई है. राज्य में पहली से आठवीं कक्षा तक 2002 में एनरोलमेंट 9 लाख 70 हज़ार हुआ करती थी, जो आज घटकर 4 लाख 2 हज़ार रह गई है. ऐसे में सरकार ने राज्य के 2000 सरकारी स्कूलों में से पहले चरण में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने का फैसला किया. इसके ज़रिए प्रदेश सरकार के स्कूलों में बेहतर फैसिलिटी देने का उद्देश्य है. इसमें पहली कक्षा से अंग्रेजी भाषा और स्मार्ट ड्रेस इंट्रोड्यूस करना जैसे पहलू शामिल हैं. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री वहीं, शिक्षा विभाग में अभी भी ट्रांसफर बंद हैं. इस पर मुख्य शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रदेश में व्यक्तिगत रूप से ट्रांसफर पॉलिसी के पक्षधर हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि लेकिन ट्रांसफर पॉलिसी

को कंसेंसस के आधार पर ही लागू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के साथियों के साथ भी उन्होंने विषय पर समर्थन की बात कही है. देश के दूसरे राज्यों ने भी ट्रांसफर पॉलिसी को अपनाया है ऐसे में राज्य सरकार को भी इस पॉलिसी को अपनाने की जरूरत है. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री इससे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में आज कई जनहित के क्षेत्र में मिल के पत्थर स्थापित किए गए हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि 1 करोड़ 87 लाख की लागत से बनी सेकेंडरी स्कूल को आज जनता के लिए समर्पित किया गया है. क्षेत्र के सबसे बड़े गांव भट्टाड़ में सामुदायिक केंद्र और लंबे समय से सड़क मार्ग की राह देख रहे नढाल गांव के लिए सड़क मार्ग खोलने की शुरुआत की गई है. रोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों में इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप रहे अब पुनः विकास कार्यों को गति मिली है. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मां चिंतपूर्णी दर्शन
    1
    मां चिंतपूर्णी दर्शन
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • घुमारवीं, 5 अप्रैल 2026, घुमारवीं में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला-2026 का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक उल्लास और जनसहभागिता के साथ अत्यंत भव्य रूप में शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ संजय कुमार, परमवीर चक्र विजेता द्वारा किया गया, जबकि प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्वतंत्रता सेनानी शैहज राम शर्मा और शंकर दास वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की ने शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत घुमारवीं के ऐतिहासिक शिव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें स्थानीय परंपराओं, आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। शोभायात्रा के मेला मैदान पहुंचने पर खूंटा गाड़ने और विधिवत पूजा अर्चना बैलों का पूजन और ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया गया, जो क्षेत्रीय आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना। इस अवसर पर संबोधित करते हुए परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त प्रतीक होते हैं, जो समाज को एकजुट रखने और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत की जीवंत झलक होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे तथा आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्रियां प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश के अनेक युवाओं ने उद्यमिता को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। धर्माणी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों के हित में कच्ची हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त मछुआरों के हित में रॉयल्टी दर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया गया है तथा मछली पर 100 रूपए प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर सृजित करना है, ताकि युवाओं को पलायन न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही समृद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गुणवत्ता आधारित शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से योग, खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। शुभारंभ समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शानवी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि महिला मंडल कोठीपुरा ने लोक नृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पारंपरिक कहलुरी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी, वहीं मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने नागरिया नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ जनसहभागिता को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि 6 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 6 अप्रैल को गौरव कौंडल, 7 अप्रैल को इशांत भारद्वाज, 8 अप्रैल को कुमार साहिल, 9 अप्रैल को अनुज शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैडमिंटन और फुटबाल के साथ इस बार हैंडबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें इस बार बच्चों के लिए बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, एसडीएम गौरव चौधरी, तहसीलदार बबीता धीमान, बार एसोसिएशन अध्यक्ष लेख राम नड्डा, उद्योगपति गौरव सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज तथा पूर्व पार्षद कपिल और सतीश सहित ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य सोम प्रकाश संख्या अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    4
    घुमारवीं, 5 अप्रैल 2026, 
घुमारवीं में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला-2026 का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक उल्लास और जनसहभागिता के साथ अत्यंत भव्य रूप में शुभारंभ हुआ। 
मेले का शुभारंभ संजय कुमार, परमवीर चक्र विजेता द्वारा किया गया, जबकि प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्वतंत्रता सेनानी शैहज राम शर्मा और शंकर दास वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की  ने शिरकत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत घुमारवीं के ऐतिहासिक शिव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें स्थानीय  परंपराओं, आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।
शोभायात्रा के मेला मैदान पहुंचने पर खूंटा गाड़ने और विधिवत पूजा अर्चना बैलों का पूजन और ध्वजारोहण कर मेले का  शुभारंभ किया गया, जो क्षेत्रीय आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त प्रतीक होते हैं, जो समाज को एकजुट रखने और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत की जीवंत झलक होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे तथा आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्रियां प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश के अनेक युवाओं ने उद्यमिता को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए हैं।
धर्माणी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों के हित में कच्ची हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त मछुआरों के हित में रॉयल्टी दर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया गया है तथा मछली पर 100 रूपए प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर सृजित करना है, ताकि युवाओं को पलायन न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही समृद्धि सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गुणवत्ता आधारित शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से योग, खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
शुभारंभ समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शानवी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम की  शुरुआत की, जबकि महिला मंडल कोठीपुरा ने लोक नृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पारंपरिक कहलुरी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी, वहीं मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने नागरिया नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ जनसहभागिता को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि 6 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 6 अप्रैल को गौरव कौंडल, 7 अप्रैल को इशांत भारद्वाज, 8 अप्रैल को कुमार साहिल, 9 अप्रैल को अनुज शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैडमिंटन और फुटबाल के साथ इस बार हैंडबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें इस बार बच्चों के लिए बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, एसडीएम गौरव चौधरी, तहसीलदार बबीता धीमान, बार एसोसिएशन अध्यक्ष लेख राम नड्डा, उद्योगपति गौरव सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज तथा पूर्व पार्षद कपिल और सतीश सहित ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य सोम प्रकाश संख्या अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर साइंस आनी क्षेत्र के टकरासी में रविवार दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि के कारण किसान वागबानों को भारी नुकसान हुआ है।
    1
    रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर साइंस 
आनी क्षेत्र के टकरासी में रविवार दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि के कारण किसान वागबानों को भारी नुकसान हुआ है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    21 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नेरचौक में SC मोर्चा की बड़ी बैठक | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला
    1
    नेरचौक में SC मोर्चा की बड़ी बैठक | बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुठेडा में कैंसर चेकअप कैंप का आयोजन आज किया गया था जिसमें पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग हुआ सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल पहुंचे। सुनिए क्या कहा उन्होंने इस मौके पर
    1
    सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुठेडा में कैंसर चेकअप कैंप का आयोजन आज किया गया था जिसमें पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग हुआ सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल पहुंचे। सुनिए क्या कहा उन्होंने इस मौके पर
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। नशे के कारोबार पर चोट करते हुए पुलिस थाना और की टीम ने थाना क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से उगाई गई अफीम को नष्ट कर दिया है तथा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ व मामला दर्ज कर दिया है
    1
    रिपोर्ट 5 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
नशे के कारोबार पर चोट करते हुए पुलिस थाना और की टीम ने थाना क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से उगाई गई अफीम को नष्ट कर दिया है तथा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ व मामला दर्ज कर दिया है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.