कृषि महोत्व में शामिल किसानो को दिए भोजन पर जिला पंचायत अध्यक्ष की आपत्ति *बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में खाने की गुणवत्ता पर सवाल* *फफूंद लगे खाने को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दर सिंह सोंधिया का वीडियो वायरल* *ब्यावरा। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में वितरित किए गए खाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के बीच कथित तौर पर फफूंद लगा खाद्य पदार्थ परोसे जाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें खाने के पैकेट में रखे खाद्य पदार्थ पर सफेद रंग की परत दिखाई दे रही है* *वीडियो में एक व्यक्ति खाने के पैकेट को खोलकर उसमें मौजूद खाद्य सामग्री दिखाते हुए उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं* *सरकारी आयोजन में इस तरह की खाद्य सामग्री परोसे जाने की शिकायत सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है*
कृषि महोत्व में शामिल किसानो को दिए भोजन पर जिला पंचायत अध्यक्ष की आपत्ति *बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में खाने की गुणवत्ता पर सवाल* *फफूंद लगे खाने को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दर सिंह सोंधिया का वीडियो वायरल* *ब्यावरा। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में वितरित किए गए खाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के बीच कथित तौर पर फफूंद लगा खाद्य पदार्थ परोसे जाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें खाने के पैकेट में रखे खाद्य पदार्थ पर सफेद रंग की परत दिखाई दे रही है* *वीडियो में एक व्यक्ति खाने के पैकेट को खोलकर उसमें मौजूद खाद्य सामग्री दिखाते हुए उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं* *सरकारी आयोजन में इस तरह की खाद्य सामग्री परोसे जाने की शिकायत सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है*
- थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर अड़े हिंदू संगठन सड़क जाम शाजापुर जिले के सुंदरसी थाने के सामने हिंदू संगठनों के द्वारा थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया 7:30 घंटे तक चल धरना प्रदर्शन में सिर्फ एक ही मांग थी कि थाना प्रभारी को हटाया जाए इसके बाद मौके पर शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे और शाजापुर विधायक अरुण कुमावत मौके पर पहुंचे उनके आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ1
- ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,1
- ग्राम पंचायत कमरदीपुर, रसूलपुर, हरियाणी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर लगाए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार शाजापुर जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में शनिवार शाम 5 बजे तक ग्राम पंचायत कमरदीपुर, रसूलपुर, हरियाणी सहित विभिन्न ग्रामों में शिविर लगाकर पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।1
- सुसनेर: भाजपा की जिला बैठक शुरू: संगठन को धार देने की तैयारी, राजबाग गार्डन में जुटे भाजपा के दिग्गज आज रविवार को दोपहर 4 बजे से सुसनेर के जामुनिया रोड स्थित राजबाग गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम जिला स्तरीय बैठक शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय विशेष रूप से मौजूद हैं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में जिले भर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। नेताओं का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर पर कैसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान और जिला प्रभारी जयदीप पटेल कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं, वहीं जिलाध्यक्ष ओम मालवीय आगामी रणनीतियों का खाका पेश कर रहे हैं।1
- पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा, बढ़ी पानी की आवक मधुसूदनगढ़। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते पार्वती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी में पानी की आवक बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में लोगों की नजर नदी के जलस्तर पर बनी हुई है। बारिश से किसानों को भी राहत मिली है।1
- 🚨 नलखेड़ा में आस्था का सैलाब! मां बगलामुखी मंदिर के बाहर लगा लंबा ट्रैफिक | रविवार को उमड़ी भारी भीड़ सुसनेर विधानसभा के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ ही दोपहर करीब 1 बजे के आसपास नलखेड़ा की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ता दिखाई दिया। सामने आई तस्वीरों में काफी लंबा ट्रैफिक नजर आ रहा है। दूर-दूर से श्रद्धालु मां बगलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नलखेड़ा पहुंचे। रविवार होने के कारण मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिली। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कितनी बड़ी संख्या पहुंची है और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। यह तस्वीरें नलखेड़ा में आज रविवार की हैं, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के साथ मंदिर क्षेत्र में काफी चहल-पहल देखने को मिली।1
- कृषि महोत्सव में सीएम ने राजगढ़ के किसानों नेताओं से किया वर्चुअली संवाद किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ▶️अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष में कृषकों के कल्याण के लिए 16 विभागों के समन्वय से विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। किसान पूरी लगन और मेहनत से खेती करें, अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था की जा रही है। हमारा उद्देश्य खेती की आमदनी को दोगुना करने के साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के माध्यम से कृषकों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना है। प्रदेश में सांची ब्रांड के आधार पर दुग्ध उत्पादन को 12 प्रतिशत से 20 प्रतिशत ले जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजगढ़ में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अब राजगढ़ की पहचान औद्योगिक क्षेत्र के रूप में हो रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने राजगढ़ को कई सौगातें दी है। हाइवे के साथ अब राजगढ़ की पहचान औद्योगिक क्षेत्र के रूप में हो रही है। मोहनपुरा कुंडालिया डैम से जिले में सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ है। आने वाले समय में चंबल-कालीसिंध-पार्वती लिंक परियोजना से जिले को और भी लाभ मिलेगा। सिंचाई सुविधा के विस्तार और कृषि क्षेत्र में उपलब्ध हो रहे अवसरों से राजगढ़ जिले की छवि को बदलने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं उत्पादक किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं एमएसपी पर खरीदा गया है। हमारी सरकार ने प्रदेश में 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार किया है। किसानों को सोयाबीन के लिए भावांतर की सुविधा उपल3
- सुसनेर; जिला प्रभारी मंत्री ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, नप अध्यक्ष ने किया स्वागत सुसनेर। रविवार की शाम को साढे 6 बजे पुराना बस स्टैंड पर झंडा चोक पर आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल व पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी व नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने पँडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। पूजन की क्रिया पँडित वेदप्रकाश भट्ट ने सम्पन्न करवाई। इस दौरान नप अध्यक्ष सोनी ने जिला प्रभारी मंत्री का आतिशबाजी और ढोल से अभिनन्दन कर साफा बांधकर व खाटूश्यामजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत भी किया। यहा बड़ी सँख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी मोजूफ रहे।1
- शाजापुर में फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी का भंडाफोड़: लालघाटी पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 पुलिस रिमांड पर शाजापुर में फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी का भंडाफोड़: लालघाटी पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 पुलिस रिमांड पर शाजापुर। जिले में साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लालघाटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन तथा लालघाटी थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने काशीनगर स्थित एक कोचिंग बिल्डिंग में अवैध रूप से चलाई जा रही फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1