Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुसनेर; जिला प्रभारी मंत्री ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, नप अध्यक्ष ने किया स्वागत सुसनेर। रविवार की शाम को साढे 6 बजे पुराना बस स्टैंड पर झंडा चोक पर आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल व पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी व नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने पँडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। पूजन की क्रिया पँडित वेदप्रकाश भट्ट ने सम्पन्न करवाई। इस दौरान नप अध्यक्ष सोनी ने जिला प्रभारी मंत्री का आतिशबाजी और ढोल से अभिनन्दन कर साफा बांधकर व खाटूश्यामजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत भी किया। यहा बड़ी सँख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी मोजूफ रहे।
राकेश बिकुन्दीया
सुसनेर; जिला प्रभारी मंत्री ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, नप अध्यक्ष ने किया स्वागत सुसनेर। रविवार की शाम को साढे 6 बजे पुराना बस स्टैंड पर झंडा चोक पर आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल व पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी व नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने पँडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। पूजन की क्रिया पँडित वेदप्रकाश भट्ट ने सम्पन्न करवाई। इस दौरान नप अध्यक्ष सोनी ने जिला प्रभारी मंत्री का आतिशबाजी और ढोल से अभिनन्दन कर साफा बांधकर व खाटूश्यामजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत भी किया। यहा बड़ी सँख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी मोजूफ रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुसनेर: भाजपा की जिला बैठक शुरू: संगठन को धार देने की तैयारी, राजबाग गार्डन में जुटे भाजपा के दिग्गज आज रविवार को दोपहर 4 बजे से सुसनेर के जामुनिया रोड स्थित राजबाग गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम जिला स्तरीय बैठक शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय विशेष रूप से मौजूद हैं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में जिले भर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। नेताओं का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर पर कैसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान और जिला प्रभारी जयदीप पटेल कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं, वहीं जिलाध्यक्ष ओम मालवीय आगामी रणनीतियों का खाका पेश कर रहे हैं।1
- 🚨 नलखेड़ा में आस्था का सैलाब! मां बगलामुखी मंदिर के बाहर लगा लंबा ट्रैफिक | रविवार को उमड़ी भारी भीड़ सुसनेर विधानसभा के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ ही दोपहर करीब 1 बजे के आसपास नलखेड़ा की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ता दिखाई दिया। सामने आई तस्वीरों में काफी लंबा ट्रैफिक नजर आ रहा है। दूर-दूर से श्रद्धालु मां बगलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नलखेड़ा पहुंचे। रविवार होने के कारण मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिली। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कितनी बड़ी संख्या पहुंची है और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। यह तस्वीरें नलखेड़ा में आज रविवार की हैं, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के साथ मंदिर क्षेत्र में काफी चहल-पहल देखने को मिली।1
- सुसनेर से शिव शक्ति कांवड़ यात्रा आज हुई ओमकलेश्वर के लिए रवाना* पत्रकार मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते सुसनेर नगर में भक्ति का एक अनोखा संगम देखने को मिला गिरते हुए पानी में निकले कांवरिया1
- Post by Khabar 24 gadrwara1
- विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 51हजार कलश से होगा बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक आगर मालवा में श्रावण माह के अवसर पर सोमवार को विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर रविवार को मधुवन गार्डन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें विधायक मधु गहलोत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान और जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा मौजूद रहे। कलश यात्रा सोमवार सुबह पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू होगी। यह यात्रा हाटपुरा, सर्राफा, नाना बाजार, झंडा चौक और छावनी नाका होते हुए प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु भगवान बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीणजन उत्साह से शामिल होंगे। विधायक मधु गहलोत ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी विधानसभा में ग्यारह हजार कलश यात्रा निकाली गई थी। इसके अलावा उन्होंने अब तक सैकड़ों कन्याओं के विवाह संपन्न कराए हैं। गरीबों का निःशुल्क इलाज और ऑपरेशन कराना, जरूरतमंदों के लिए घर बनवाना और निर्धन कन्याओं के विवाह में दहेज की व्यवस्था करना जैसे सामाजिक कार्य भी वे लगातार कर रही हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस भव्य कलश यात्रा में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाएं।1
- हाथों में तिरंगा, जुबां पर जय हिन्द और वंदे मातरम् के जयघोष से देशभक्ति का बना उत्साहपूर्ण माहौल झालावाड़ । हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में ग्राम पंचायत मुख्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक निकाली गई प्रभात फेरियों में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, महिला समूहों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरियों के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और “जय हिन्द”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचा। विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों से निकली प्रभात फेरियों ने नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक मजबूत किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। प्रभात फेरियों के आयोजन के पश्चात जिलेभर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। नागरिकों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पण और सम्मान का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति व्यापक जागरूकता का संचार हुआ तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाने का वातावरण तैयार हुआ। 10 अगस्त को “हम एक साथ हैं” संदेश के साथ निकलेगी तिरंगा रैली हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 10 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में “हम एक साथ हैं” की भावना के साथ तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा। रैलियों में ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। रैली में प्रतिभागियों से हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रैली को आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे पूरे जिले में देशभक्ति का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में तिरंगा रैली में भाग लेकर राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाएं।2
- सुसनेर; जिला प्रभारी मंत्री ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, नप अध्यक्ष ने किया स्वागत सुसनेर। रविवार की शाम को साढे 6 बजे पुराना बस स्टैंड पर झंडा चोक पर आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल व पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी व नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने पँडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। पूजन की क्रिया पँडित वेदप्रकाश भट्ट ने सम्पन्न करवाई। इस दौरान नप अध्यक्ष सोनी ने जिला प्रभारी मंत्री का आतिशबाजी और ढोल से अभिनन्दन कर साफा बांधकर व खाटूश्यामजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत भी किया। यहा बड़ी सँख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी मोजूफ रहे।1
- शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर से बोल बम की 22 वी़ कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर रावण मेला ग्राउंड के नीलकंठेश्वर मंदिर से बोल बम की 22वीं कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर रवाना, 300 किमी पैदल तय करेंगे 50 कावड़िये सावन मास के पवित्र रविवार को दोपहर 12 बजे, रिमझिम बारिश के सुंदर मौसम के बीच 22वीं कावड़ यात्रा का भव्य आगाज हुआ। मेला ग्राउंड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से 'बोल बम कावड़ यात्रा संघ' के तत्वावधान में 50 कावड़िये ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना हुए। कंधों पर आकर्षक और भव्य कावड़ उठाए ये शिवभक्त पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बने रहे। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया, वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। यह यात्रा लगभग 300 किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय कर बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेगी और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेगी।2