logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दूध के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के अगरास–अभयपुर रोड पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक थाना शाही क्षेत्र के गांव केरा निवासी यशपाल गंगवार अपनी पत्नी भावना गंगवार (40) के साथ मंगलवार को दवा लेने के लिए घर से करीब तीन किलोमीटर दूर कस्बा सोरहा गए थे। दोपहर बाद करीब चार बजे डॉक्टर से दवा लेकर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भोजीपुरा की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित दूध के टैंकर ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक बेकाबू हो गई और पीछे बैठी भावना गंगवार सड़क किनारे गिरकर टैंकर के पहिए के नीचे आ गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि यशपाल गंगवार भी चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से खिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने भावना गंगवार को मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद भाग रहे टैंकर को पुलिस ने अगरास मोड़ के पास पकड़ लिया और थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका भावना गंगवार अपने पीछे पति यशपाल गंगवार और दो बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

1 hr ago
user_लाल सिंह
लाल सिंह
नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
f88554c8-ef18-4c7c-a6e5-4dc76a5a0570

दूध के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के अगरास–अभयपुर रोड पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक थाना शाही क्षेत्र के गांव केरा निवासी यशपाल गंगवार अपनी पत्नी भावना गंगवार (40) के साथ मंगलवार को दवा लेने के लिए घर से करीब तीन किलोमीटर दूर कस्बा सोरहा गए थे। दोपहर बाद करीब चार बजे डॉक्टर से दवा लेकर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भोजीपुरा की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित दूध के टैंकर ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक बेकाबू हो गई और पीछे बैठी भावना गंगवार सड़क किनारे गिरकर टैंकर के पहिए के नीचे आ गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि यशपाल गंगवार भी चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से खिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने भावना गंगवार को मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद भाग रहे टैंकर को पुलिस ने अगरास मोड़ के पास पकड़ लिया और थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका भावना गंगवार अपने पीछे पति यशपाल गंगवार और दो बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कृषि ट्रेड डील रद्द करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
    1
    कृषि ट्रेड डील रद्द करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
    user_इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    Association or organisation Pilibhit, Uttar Pradesh•
    21 min ago
  • Post by Atma Gandhi
    1
    Post by Atma Gandhi
    user_Atma Gandhi
    Atma Gandhi
    Court reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Arun Rana
    1
    Post by Arun Rana
    user_Arun Rana
    Arun Rana
    Artist पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पीलीभीत सूचना विभाग 10 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 हेतु फील्ड टेªनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड टेªनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड टेªनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 10,11,12 मार्च 2026 एवं द्वितीय बैच दिनांक 13,14,16 मार्च 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरों द्वारा फील्ड टेªनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी जायेगी। मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क का अभ्यास, माॅक एक्सरसाइज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फील्ड टेªनर द्वारा अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड टेªनरों को बारीकियों से सीखने हेतु कहा। जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    पीलीभीत सूचना विभाग 10 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 हेतु फील्ड टेªनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड टेªनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड टेªनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 10,11,12 मार्च 2026 एवं द्वितीय बैच दिनांक 13,14,16 मार्च 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरों द्वारा फील्ड टेªनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी जायेगी। मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क का अभ्यास, माॅक एक्सरसाइज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फील्ड टेªनर द्वारा अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड टेªनरों को बारीकियों से सीखने हेतु कहा। जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *किसानों का हक, अब होगा अधिकार!* पूरनपुर,,भारतीय किसान यूनियन (चडू नी) के आह्वान पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी मांगें रखीं। यह मार्च घुँचीयाई चौराहे से तहसील पूरनपुर तक निकाला गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। किसानों की प्रमुख मांगें हैं: - अमेरिका के साथ कृषि ट्रेड डील रद्द हो, जिससे देश के किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होने की आशंका है। - गेहूं खरीद केंद्र अधिक संख्या में खोले जाएं और उन्हें गांवों के बाहर मुख्य मार्गों पर स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की अनुविधा न हो। - माबारा पशुओं और गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान हो, जो किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। - सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए और MSP को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए। - किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए नया बिजली बिल और पानी का मीटर तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। किसानों का कहना है कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। भारतीय किसान यूनियन (चहूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरसराम सिंह बहूती जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम शासन और प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करेंगे। इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे।
    1
    *किसानों का हक, अब होगा अधिकार!*
पूरनपुर,,भारतीय किसान यूनियन (चडू नी) के आह्वान पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी मांगें रखीं। यह मार्च घुँचीयाई चौराहे से तहसील पूरनपुर तक निकाला गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
किसानों की प्रमुख मांगें हैं:
- अमेरिका के साथ कृषि ट्रेड डील रद्द हो, जिससे देश के किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होने की आशंका है।
- गेहूं खरीद केंद्र अधिक संख्या में खोले जाएं और उन्हें गांवों के बाहर मुख्य मार्गों पर स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की अनुविधा न हो।
- माबारा पशुओं और गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान हो, जो किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
- सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए और MSP को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए।
- किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए नया बिजली बिल और पानी का मीटर तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
किसानों का कहना है कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। भारतीय किसान यूनियन (चहूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरसराम सिंह बहूती जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम शासन और प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करेंगे।
इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • हम बेटियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैं...
    1
    हम बेटियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैं...
    user_HTAUBR SQ NEWS
    HTAUBR SQ NEWS
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पीलीभीत,कलीनगर- तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए चौथी बार डोला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया।
    1
    पीलीभीत,कलीनगर- तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए चौथी बार डोला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया।
    user_इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    Association or organisation Pilibhit, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.