Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए महिला आरक्षियों ने निकाली स्कूटी रैली देवरिया जिले के पुलिस लाइन से भारी संख्या में महिला आरक्षी स्कूटी दल रवाना हुआ जो विभिन्न चौराहों से गुजरा । इस रैली को एडिशनल एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान जिले के तीन दर्जन से अधिक महिला आरक्षी ने स्कूटी चला कर महिलाओं के प्रति सुरक्षा आत्मनिर्भर, सजागता और संवेदनशीलता का संदेश दिया।
Sandeep Tiwari
महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए महिला आरक्षियों ने निकाली स्कूटी रैली देवरिया जिले के पुलिस लाइन से भारी संख्या में महिला आरक्षी स्कूटी दल रवाना हुआ जो विभिन्न चौराहों से गुजरा । इस रैली को एडिशनल एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान जिले के तीन दर्जन से अधिक महिला आरक्षी ने स्कूटी चला कर महिलाओं के प्रति सुरक्षा आत्मनिर्भर, सजागता और संवेदनशीलता का संदेश दिया।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- देवरिया में भाजपा महिला पदाधिकारी ने संपत्ति विवाद में धमकी देने का लगाया आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल देवरिया में भाजपा महिला पदाधिकारी मधु जायसवाल ने संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों पर दुकान पर चढ़कर धमकी देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मधु जायसवाल के अनुसार, यह घटना 14 मार्च की सुबह हुई जब वह शहर के मालवीय रोड स्थित अपनी दुकान पर बैठी थीं। कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर दुकान का शटर गिराकर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।1
- देवरी मंदिर के प्रांगण में रखी गई मां की नौ दिनों के लिए प्रतिमा भक्तों का उम्र जन सैलाब लोग 9 दिन कर सकेंगे पूजा अर्चना2
- ब्रेकिंग देवरिया... सवारी भरने को लेकर टेंपो चालक और अनुबंधित बस कंडक्टर से हुआ विवाद, टेंपो चालक ने कई साथियों के साथ मिलकर अनुबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस,कई लोगों को लिया हिरासत में, खुखुंदू थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला, अनुबंधित बस चालक की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस की कई टीम में पिटाई करने वाले अभियुक्त को पकड़ने में जुटी,2
- उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देवरिया के विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। नौ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस अवसर पर मा० राज्य मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास/ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रेस वार्ता कर प्रदेश और जनपद में हुए विकास कार्यों को विस्तार से साझा किया। प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री श्रीमती गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में कानून व्यवस्था, सुशासन, निवेश और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक निवेश, डिजिटल सुशासन और किसान कल्याणकारी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। महिला सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और पारदर्शी व्यवस्था ने आमजन का विश्वास मजबूत किया है। *देवरिया में दिखा विकास का प्रभाव* राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नीतियों का सीधा लाभ देवरिया जनपद में भी देखने को मिल रहा है। जनपद में सड़क, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, आवास योजनाओं के तहत गरीबों को पक्के घर, हर घर जल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। *किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण पर जोर* उन्होंने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे खातों में मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं कौशल विकास कार्यक्रमों से उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। *डिजिटल सेवाएं और सुशासन* श्रीमती गौतम ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से प्रमाणपत्र सहित विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और आमजन को सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन में राज्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्माण के ये 9 वर्ष प्रदेश के साथ-साथ देवरिया के समग्र विकास के भी साक्षी हैं और आने वाले समय में विकास की यह गति और तेज होगी।1
- सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनों को आम जनता को विस्तार से बताते हुए विभागी कर्मचारी।2
- देवरिया 19 मार्च। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु 23 मार्च (सोमवार) को भव्य ‘भक्ति संध्या’ एवं ‘लेजर शो’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 06:30 बजे से माँ देवरही माता मंदिर परिसर में आयोजित होगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने समस्त जनपदवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस विशेष आयोजन में सपरिवार सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के अंतर्गत सुप्रसिद्ध गायिका अंजलि शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा भक्ति संध्या व देवी जागरण प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें माता के भजनों से वातावरण भक्तिमय होगा। इसके साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विशेष रूप से आयोजित ‘लेजर शो’ में देवरिया के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं सभ्यता की झलक आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी, जिससे दर्शकों को जनपद की विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया की मिट्टी में संस्कृति और इतिहास की गहरी जड़ें हैं, जिन्हें संरक्षित एवं प्रसारित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की1
- आज की सच्चाई1
- “9 साल बेमिसाल: योगी सरकार में यूपी का ऐतिहासिक विकास – विजय लक्ष्मी” देवरिया, यूपी: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। इसी क्रम में देवरिया में भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी ने कहा कि पिछले 9 सालों में प्रदेश ने ऐतिहासिक विकास देखा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां उत्तर प्रदेश अपराध और अव्यवस्था के लिए जाना जाता था, वहीं आज कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। प्रदेश में निवेश बढ़ा है, उद्योग स्थापित हो रहे हैं और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। विजय लक्ष्मी ने आगे कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। गांव से लेकर शहर तक विकास की रफ्तार तेज हुई है और उत्तर प्रदेश अब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश “चमचमा” रहा है और सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे लोगों का सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है।2