Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवारी भरने को लेकर अनुबंधित बस चालक और टेंपो चालक मैं हुआ विवाद वीडियो हुआ वायरल ब्रेकिंग देवरिया... सवारी भरने को लेकर टेंपो चालक और अनुबंधित बस कंडक्टर से हुआ विवाद, टेंपो चालक ने कई साथियों के साथ मिलकर अनुबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस,कई लोगों को लिया हिरासत में, खुखुंदू थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला, अनुबंधित बस चालक की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस की कई टीम में पिटाई करने वाले अभियुक्त को पकड़ने में जुटी,
Sandeep Tiwari
सवारी भरने को लेकर अनुबंधित बस चालक और टेंपो चालक मैं हुआ विवाद वीडियो हुआ वायरल ब्रेकिंग देवरिया... सवारी भरने को लेकर टेंपो चालक और अनुबंधित बस कंडक्टर से हुआ विवाद, टेंपो चालक ने कई साथियों के साथ मिलकर अनुबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस,कई लोगों को लिया हिरासत में, खुखुंदू थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला, अनुबंधित बस चालक की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस की कई टीम में पिटाई करने वाले अभियुक्त को पकड़ने में जुटी,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवरिया जिले के पुलिस लाइन से भारी संख्या में महिला आरक्षी स्कूटी दल रवाना हुआ जो विभिन्न चौराहों से गुजरा । इस रैली को एडिशनल एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान जिले के तीन दर्जन से अधिक महिला आरक्षी ने स्कूटी चला कर महिलाओं के प्रति सुरक्षा आत्मनिर्भर, सजागता और संवेदनशीलता का संदेश दिया।1
- देवरिया जिले में महिला आयोग की पदाधिकारी ने अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं की समस्या सुनी और निस्तारण किया।2
- -चैत्र नवरात्रि पर में भव्य ‘भक्ति संध्या’ व लेजर शो का आयोजन 23 मार्च को : जिलाधिकारी देवरिया । चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु 23 मार्च (सोमवार) को भव्य ‘भक्ति संध्या’ एवं ‘लेजर शो’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 06:30 बजे से माँ देवरही माता मंदिर परिसर में आयोजित होगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने समस्त जनपदवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस विशेष आयोजन में सपरिवार सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के अंतर्गत सुप्रसिद्ध गायिका अंजलि शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा भक्ति संध्या व देवी जागरण प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें माता के भजनों से वातावरण भक्तिमय होगा। इसके साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विशेष रूप से आयोजित ‘लेजर शो’ में देवरिया के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं सभ्यता की झलक आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी, जिससे दर्शकों को जनपद की विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया की मिट्टी में संस्कृति और इतिहास की गहरी जड़ें हैं, जिन्हें संरक्षित एवं प्रसारित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया ।1
- यूपी: बनारस के UP कॉलेज में गोलीकांड का Video सामने आया है... घटना के समय कुछ छात्राएं वहां मौजूद थी, छात्राओं ने घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया यूपी कालेज में आज दोपहर छात्र सूर्य प्रताप सिंह को कई गोलियां मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।1
- कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर सुरौली स्थित सिद्धपीठ मां बंचरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री श्री 108 श्री शत्चंडी महायज्ञ के नौ दिवसीय आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह लगभग 11 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र की आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान एवं जय प्रकाश शाही द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में कन्याएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते रहे। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, बाजा और डीजे भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव में तब्दील हो गया। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर जैन विक्रम सिंह, जयप्रकाश साह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मन्नू चौहान, सुनील यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने यज्ञ के सफल आयोजन की कामना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर के महंत दीपक नाथ ने बताया कि इस सिद्धपीठ की प्राचीन परंपरा रही है और प्रत्येक नवरात्र के पावन अवसर पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी महायज्ञ को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार नौ दिवसीय शत्चंडी महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन-पूजन, कथा-प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ गई है। कुल मिलाकर, कलश यात्रा के साथ शत्चंडी महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।1
- Post by Namrata Shukla4
- देवरिया । आज देवरिया जिले के देवरिया नगर में वर्ष प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रांगण से प्रारंभ होकर जलकल रोड, नई बाजार, पेड़ा गली, स्टेशन रोड, तहसील रोड, कोआपरेटिव चौक एवं अस्पताल मार्ग होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य वक्ता के रूप में गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष प्रतिपदा का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। यह दिन भारतीय नववर्ष का प्रारंभ भी है, इसलिए इसका विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। उन्होंने आगे कहा कि आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी तथा सिंधी समाज के पूज्य झूलेलाल जी का जन्म भी इसी दिन माना जाता है। वर्तमान समय में हिंदू समाज में जागरण हो रहा है और समाज एकत्रित हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों का कर्तव्य है कि ‘पंच परिवर्तन’ के विचार को समाज के बीच ले जाकर जनजागरण करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध दंत चिकित्सक आर पी शाही ने किया। देवरिया विभाग के विभाग संघचालक राजधारी जी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला संघचालक मकसुदान जी, सह जिला संघचालक अवनीश जी, जिला कार्यवाह कृष्ण प्रताप जी, विभाग कार्यवाह राम प्रवेश जी, सह जिला कार्यवाह विकाश जीएवं बौद्धिक प्रमुख राजेश जी, जिला प्रचार प्रमुख पुष्पराज जी, शारीरिक प्रमुख उपेंद्र जी, राधा रमण, राज विजय जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही देवरिया सदर विधानसभा के विधायक श्री सलभ मणि त्रिपाठी जी, श्री अरविंद जी, श्री सत्येंद्र जी, श्री अमृत जी, श्री मुकुंद मोहन जी, श्री अमित मोदनवाल जी, श्री सौरभ भानु जी, नगर प्रचारक श्री सौरभ जी, श्री रवीशंकर जी ,मनीष वर्मा,रणधीर डाक्टर,सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।4
- यूपी | अलीगढ़ में 12 मार्च को BJP युवा मोर्चा के 2 गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग की Live Video अब सामने आई है। दोनों गुट खुलेआम सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। इसमें कुल 3 लोगों को गोली लगी थी। मामले में 8 आरोपी जेल जा चुके हैं।3
- कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में मनोनीत सभासद के प्रकरण को लेकर नाराज चल रहे इस व्यक्ति ने अचानक विधायक के सामने काला झंडा लहरा दिया… जिससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे जनता की नाराजगी बता रहा है, तो कोई इसे सियासी विरोध का नया तरीका कह रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला काफी दिनों से सुलग रहा था… और आखिरकार यह नाराजगी खुले विरोध के रूप में सामने आ गई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है…1