logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रसेवा की भावना के साथ रोवर्स–रेंजर्स शिविर का भव्य समापन बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स–रेंजर्स प्रवेश / निपुण प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, सेवा एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती एवं बाबा राघवदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के द्वारा हुआ। वर्षा पाण्डेय ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।अदिति राजभर ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात सोहर, माता गीत, संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. विनोद मोहन मिश्र (प्राचार्य, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर) ने अपने संबोधन में कहा कि रोवर्स–रेंजर्स युवाओं में सेवा, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे शिविर जीवन में अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव जागृत करते हैं।समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास है। रोवर्स–रेंजर्स जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यवहारिक जीवन के लिए तैयार करते हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विशिष्ट अतिथियों प्रो. दर्शना श्रीवास्तव एवं प्रो. आरती पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में डॉ. गायत्री गिरीश मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल संचालन में प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार एवं सेजल शाह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह, डॉ. मंजू यादव, डॉ. अरविन्द पाण्डेय, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. धनन्जय तिवारी, डॉ.सुनील श्रीवास्तव तथा कुमारी कंचन सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_Namrata Shukla
Namrata Shukla
बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
cf05ca20-28b8-4d8e-b382-74924aa0669d

राष्ट्रसेवा की भावना के साथ रोवर्स–रेंजर्स शिविर का भव्य समापन बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स–रेंजर्स प्रवेश / निपुण प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, सेवा एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती एवं बाबा राघवदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के द्वारा हुआ। वर्षा पाण्डेय ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।अदिति राजभर ने मधुर स्वागत

3876b8de-893b-4bab-8104-6919ad1fa2dd

गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात सोहर, माता गीत, संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. विनोद मोहन मिश्र (प्राचार्य, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर) ने अपने संबोधन में कहा कि रोवर्स–रेंजर्स युवाओं में सेवा, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि

955a76b5-33f6-41a2-ae6e-0ae61b56386f

ऐसे शिविर जीवन में अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव जागृत करते हैं।समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास है। रोवर्स–रेंजर्स जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यवहारिक जीवन के लिए तैयार करते हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विशिष्ट अतिथियों प्रो. दर्शना श्रीवास्तव एवं प्रो. आरती पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के प्रदर्शन

की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में डॉ. गायत्री गिरीश मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल संचालन में प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार एवं सेजल शाह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह, डॉ. मंजू यादव, डॉ. अरविन्द पाण्डेय, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. धनन्जय तिवारी, डॉ.सुनील श्रीवास्तव तथा कुमारी कंचन सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Namrata Shukla
    4
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वाराणसी । यूपी कॉलेज मे बीएससी के छात्र सूर्या सिंह को गोली मार कर कि गई हत्या, ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाते वक्त रास्ते मे ही छात्र कि मौत हो चुकी थी इमरजेंसी में मृतक को पहुंचाया गया है ।जहां थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। वही यूपी कॉलेज मे पुलिस बल तैनात
    1
    वाराणसी । यूपी कॉलेज मे बीएससी के छात्र सूर्या सिंह को गोली मार कर कि गई हत्या, ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाते वक्त रास्ते मे ही छात्र कि मौत हो चुकी थी इमरजेंसी में मृतक को पहुंचाया गया है ।जहां थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। वही यूपी कॉलेज मे पुलिस बल तैनात
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग देवरिया... सवारी भरने को लेकर टेंपो चालक और अनुबंधित बस कंडक्टर से हुआ विवाद, टेंपो चालक ने कई साथियों के साथ मिलकर अनुबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस,कई लोगों को लिया हिरासत में, खुखुंदू थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला, अनुबंधित बस चालक की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस की कई टीम में पिटाई करने वाले अभियुक्त को पकड़ने में जुटी,
    2
    ब्रेकिंग देवरिया...
सवारी भरने को लेकर टेंपो चालक और अनुबंधित बस कंडक्टर से हुआ विवाद,
टेंपो चालक ने कई साथियों के साथ मिलकर अनुबंधित बस के ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर की पिटाई,
मौके पर पहुंची पुलिस,कई लोगों को लिया हिरासत में,
खुखुंदू थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला,
अनुबंधित बस चालक की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज,
पुलिस की कई टीम में पिटाई करने वाले अभियुक्त को पकड़ने में जुटी,
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Court reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देवरिया के विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। नौ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस अवसर पर मा० राज्य मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास/ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रेस वार्ता कर प्रदेश और जनपद में हुए विकास कार्यों को विस्तार से साझा किया। प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री श्रीमती गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में कानून व्यवस्था, सुशासन, निवेश और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक निवेश, डिजिटल सुशासन और किसान कल्याणकारी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। महिला सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और पारदर्शी व्यवस्था ने आमजन का विश्वास मजबूत किया है। *देवरिया में दिखा विकास का प्रभाव* राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नीतियों का सीधा लाभ देवरिया जनपद में भी देखने को मिल रहा है। जनपद में सड़क, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, आवास योजनाओं के तहत गरीबों को पक्के घर, हर घर जल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। *किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण पर जोर* उन्होंने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे खातों में मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं कौशल विकास कार्यक्रमों से उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। *डिजिटल सेवाएं और सुशासन* श्रीमती गौतम ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से प्रमाणपत्र सहित विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और आमजन को सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन में राज्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्माण के ये 9 वर्ष प्रदेश के साथ-साथ देवरिया के समग्र विकास के भी साक्षी हैं और आने वाले समय में विकास की यह गति और तेज होगी।
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देवरिया के विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। नौ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस अवसर पर मा० राज्य मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास/ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रेस वार्ता कर प्रदेश और जनपद में हुए विकास कार्यों को विस्तार से साझा किया।
प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री श्रीमती गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में कानून व्यवस्था, सुशासन, निवेश और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक निवेश, डिजिटल सुशासन और किसान कल्याणकारी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। महिला सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और पारदर्शी व्यवस्था ने आमजन का विश्वास मजबूत किया है।
*देवरिया में दिखा विकास का प्रभाव* 
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नीतियों का सीधा लाभ देवरिया जनपद में भी देखने को मिल रहा है। जनपद में सड़क, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, आवास योजनाओं के तहत गरीबों को पक्के घर, हर घर जल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
*किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण पर जोर* 
उन्होंने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे खातों में मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं कौशल विकास कार्यक्रमों से उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
*डिजिटल सेवाएं और सुशासन* 
श्रीमती गौतम ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से प्रमाणपत्र सहित विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और आमजन को सुविधा मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री  ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समापन में राज्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्माण के ये 9 वर्ष प्रदेश के साथ-साथ देवरिया के समग्र विकास के भी साक्षी हैं और आने वाले समय में विकास की यह गति और तेज होगी।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनों को आम जनता को विस्तार से बताते हुए विभागी कर्मचारी।
    2
    सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनों को आम जनता को विस्तार से बताते हुए विभागी कर्मचारी।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ से नगरा राजमार्ग पर शुक्रवार को करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैरव मंदिर के समीप गन्ने का जूस बेच रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हरनाटार, थाना सिकंदरपुर निवासी गोलू यादव (26) पुत्र सुगन यादव रोज की तरह अपनी जूस की गाड़ी लगाकर बिक्री कर रहा था। तभी नगरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही आर्टिका कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे जूस विक्रेता को टक्कर मारते हुए उसकी गाड़ी में जा घुसी। हादसे में जूस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गोलू यादव को दोनों पैरों, सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं टक्कर के बाद आर्टिका कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टायर फटने के कारण चालक वाहन सहित मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    1
    बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ से नगरा राजमार्ग पर शुक्रवार को करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैरव मंदिर के समीप गन्ने का जूस बेच रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हरनाटार, थाना सिकंदरपुर निवासी गोलू यादव (26) पुत्र सुगन यादव रोज की तरह अपनी जूस की गाड़ी लगाकर बिक्री कर रहा था। तभी नगरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही आर्टिका कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे जूस विक्रेता को टक्कर मारते हुए उसकी गाड़ी में जा घुसी। हादसे में जूस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गोलू यादव को दोनों पैरों, सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं टक्कर के बाद आर्टिका कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टायर फटने के कारण चालक वाहन सहित मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    2 hrs ago
  • कंगना रावत जो ड्रेस एक्टिंग में पहनती थी वही ड्रेस पहन कर आ कर देख ले उन्हें कौन रोक रहा है-सांसद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के हालिया बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कंगना ने राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें उनका अंदाज “टपोरी” जैसा लगता है और वह उन्हें देखकर असहज हो जाती हैं। अब इस बयान पर समाजवादी पार्टी से सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि कंगना को देख सभी लोग असहज हो जाये हैं कौन क्या पहनाकर आ रहा हैं उससे क्या करना हैं वह अपने जो ड्रेस एक्टिंग में पहनती थी वही ड्रेस पहन कर आ कर देख ले उन्हें कौन रोक रहा है।
    2
    कंगना रावत जो ड्रेस एक्टिंग में पहनती थी वही ड्रेस पहन कर आ कर देख ले उन्हें कौन रोक रहा है-सांसद
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के हालिया बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कंगना ने राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें उनका अंदाज “टपोरी” जैसा लगता है और वह उन्हें देखकर असहज हो जाती हैं। अब इस बयान पर समाजवादी पार्टी से सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कहा कि कंगना को देख सभी लोग असहज हो जाये हैं कौन क्या पहनाकर आ रहा हैं उससे क्या करना हैं वह अपने जो ड्रेस एक्टिंग में पहनती थी वही ड्रेस पहन कर आ कर देख ले उन्हें कौन रोक रहा है।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.