logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक को काला झंडा! फाजिलनगर में विरोध का वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में हलचल” कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में मनोनीत सभासद के प्रकरण को लेकर नाराज चल रहे इस व्यक्ति ने अचानक विधायक के सामने काला झंडा लहरा दिया… जिससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे जनता की नाराजगी बता रहा है, तो कोई इसे सियासी विरोध का नया तरीका कह रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला काफी दिनों से सुलग रहा था… और आखिरकार यह नाराजगी खुले विरोध के रूप में सामने आ गई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है…

3 hrs ago
user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
श्रवण कुमार मद्धेशिया
Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
3 hrs ago

विधायक को काला झंडा! फाजिलनगर में विरोध का वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में हलचल” कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में मनोनीत सभासद के प्रकरण को लेकर नाराज चल रहे इस व्यक्ति ने अचानक विधायक के सामने काला झंडा लहरा दिया… जिससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे जनता की नाराजगी बता रहा है, तो कोई इसे सियासी विरोध का नया तरीका कह रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला काफी दिनों से सुलग रहा था… और आखिरकार यह नाराजगी खुले विरोध के रूप में सामने आ गई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है…

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर सुरौली स्थित सिद्धपीठ मां बंचरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री श्री 108 श्री शत्चंडी महायज्ञ के नौ दिवसीय आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह लगभग 11 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र की आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान एवं जय प्रकाश शाही द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में कन्याएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते रहे। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, बाजा और डीजे भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव में तब्दील हो गया। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर जैन विक्रम सिंह, जयप्रकाश साह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मन्नू चौहान, सुनील यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने यज्ञ के सफल आयोजन की कामना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर के महंत दीपक नाथ ने बताया कि इस सिद्धपीठ की प्राचीन परंपरा रही है और प्रत्येक नवरात्र के पावन अवसर पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी महायज्ञ को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार नौ दिवसीय शत्चंडी महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन-पूजन, कथा-प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ गई है। कुल मिलाकर, कलश यात्रा के साथ शत्चंडी महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।
    1
    कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर सुरौली स्थित सिद्धपीठ मां बंचरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री श्री 108 श्री शत्चंडी महायज्ञ के नौ दिवसीय आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह लगभग 11 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र की आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान एवं जय प्रकाश शाही द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में कन्याएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते रहे।
कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, बाजा और डीजे भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव में तब्दील हो गया। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर जैन विक्रम सिंह, जयप्रकाश साह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मन्नू चौहान, सुनील यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने यज्ञ के सफल आयोजन की कामना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मंदिर के महंत दीपक नाथ ने बताया कि इस सिद्धपीठ की प्राचीन परंपरा रही है और प्रत्येक नवरात्र के पावन अवसर पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी महायज्ञ को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार नौ दिवसीय शत्चंडी महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन-पूजन, कथा-प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ गई है। कुल मिलाकर, कलश यात्रा के साथ शत्चंडी महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में मनोनीत सभासद के प्रकरण को लेकर नाराज चल रहे इस व्यक्ति ने अचानक विधायक के सामने काला झंडा लहरा दिया… जिससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे जनता की नाराजगी बता रहा है, तो कोई इसे सियासी विरोध का नया तरीका कह रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला काफी दिनों से सुलग रहा था… और आखिरकार यह नाराजगी खुले विरोध के रूप में सामने आ गई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है…
    1
    कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में मनोनीत सभासद के प्रकरण को लेकर नाराज चल रहे इस व्यक्ति ने अचानक विधायक के सामने काला झंडा लहरा दिया… जिससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कोई इसे जनता की नाराजगी बता रहा है, तो कोई इसे सियासी विरोध का नया तरीका कह रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला काफी दिनों से सुलग रहा था… और आखिरकार यह नाराजगी खुले विरोध के रूप में सामने आ गई।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है…
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    3 hrs ago
  • बिलगेट्स ने दुनिया पर ऐसा क्यों एक्सपेरिमेंट कर रहा है ?
    1
    बिलगेट्स ने दुनिया पर ऐसा क्यों एक्सपेरिमेंट कर रहा है ?
    user_Snews33
    Snews33
    हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • श्री सतेंद्र सिंह यादव, दरोगा जी ने आज मथुरा में 38 बच्चों की जान उस समय बचाई जब बस में आग लग गई थी और बस के नीचे से आग के गोले गिर रहे थे। दरोगा जी ने तेजी से जा रही बस को अपनी गाड़ी को दौड़ाकर रोक दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित उतार लिया।।
    1
    श्री सतेंद्र सिंह यादव, दरोगा जी ने आज मथुरा में 38 बच्चों की जान उस समय बचाई जब बस में आग लग गई थी और बस के नीचे से आग के गोले गिर रहे थे। दरोगा जी ने तेजी से जा रही बस को अपनी गाड़ी को दौड़ाकर रोक दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित उतार लिया।।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देवरिया के विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। नौ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस अवसर पर मा० राज्य मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास/ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रेस वार्ता कर प्रदेश और जनपद में हुए विकास कार्यों को विस्तार से साझा किया। प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री श्रीमती गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में कानून व्यवस्था, सुशासन, निवेश और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक निवेश, डिजिटल सुशासन और किसान कल्याणकारी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। महिला सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और पारदर्शी व्यवस्था ने आमजन का विश्वास मजबूत किया है। *देवरिया में दिखा विकास का प्रभाव* राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नीतियों का सीधा लाभ देवरिया जनपद में भी देखने को मिल रहा है। जनपद में सड़क, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, आवास योजनाओं के तहत गरीबों को पक्के घर, हर घर जल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। *किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण पर जोर* उन्होंने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे खातों में मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं कौशल विकास कार्यक्रमों से उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। *डिजिटल सेवाएं और सुशासन* श्रीमती गौतम ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से प्रमाणपत्र सहित विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और आमजन को सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन में राज्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्माण के ये 9 वर्ष प्रदेश के साथ-साथ देवरिया के समग्र विकास के भी साक्षी हैं और आने वाले समय में विकास की यह गति और तेज होगी।
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देवरिया के विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। नौ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस अवसर पर मा० राज्य मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास/ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ०प्र०, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रेस वार्ता कर प्रदेश और जनपद में हुए विकास कार्यों को विस्तार से साझा किया।
प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री श्रीमती गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में कानून व्यवस्था, सुशासन, निवेश और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक निवेश, डिजिटल सुशासन और किसान कल्याणकारी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। महिला सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और पारदर्शी व्यवस्था ने आमजन का विश्वास मजबूत किया है।
*देवरिया में दिखा विकास का प्रभाव* 
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नीतियों का सीधा लाभ देवरिया जनपद में भी देखने को मिल रहा है। जनपद में सड़क, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, आवास योजनाओं के तहत गरीबों को पक्के घर, हर घर जल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
*किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण पर जोर* 
उन्होंने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे खातों में मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं कौशल विकास कार्यक्रमों से उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
*डिजिटल सेवाएं और सुशासन* 
श्रीमती गौतम ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से प्रमाणपत्र सहित विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और आमजन को सुविधा मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री  ने लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समापन में राज्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्माण के ये 9 वर्ष प्रदेश के साथ-साथ देवरिया के समग्र विकास के भी साक्षी हैं और आने वाले समय में विकास की यह गति और तेज होगी।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनों को आम जनता को विस्तार से बताते हुए विभागी कर्मचारी।
    2
    सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनों को आम जनता को विस्तार से बताते हुए विभागी कर्मचारी।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • Breaking-कुशीनगर -- - कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा से बड़ी खबर - भाजपा विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को दिखाया गया काला झंडा - क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक का हुआ विरोध - नगर पंचायत में मनोनीत सभासद प्रकरण को लेकर नाराजगी - एक व्यक्ति ने विरोध करते हुए दिखाया काला झंडा - मौके पर मौजूद लोगों में मचा हड़कंप - घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म ।
    1
    Breaking-कुशीनगर -- 
- कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा से बड़ी खबर
- भाजपा विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को दिखाया गया काला झंडा
- क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक का हुआ विरोध
- नगर पंचायत में मनोनीत सभासद प्रकरण को लेकर नाराजगी
- एक व्यक्ति ने विरोध करते हुए दिखाया काला झंडा
- मौके पर मौजूद लोगों में मचा हड़कंप
- घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म ।
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र अंतर्गत ढाढा, वार्ड नंबर 13 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर का दुर्गा मंदिर आज चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। सुबह भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां धूप-दीप और घंटियों की मधुर ध्वनि ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। स्थानीय सभासद रणजीत सिंह राकेश समेत अजीत, शिवशंकर और विनय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।
    1
    कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र अंतर्गत ढाढा, वार्ड नंबर 13 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर का दुर्गा मंदिर आज चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।
सुबह भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां धूप-दीप और घंटियों की मधुर ध्वनि ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।
स्थानीय सभासद रणजीत सिंह राकेश समेत अजीत, शिवशंकर और विनय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
फिलहाल, पूरे क्षेत्र में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.