भोर की पहली किरण संग गूंजा “जय माता दी”: रामनवमी पर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र अंतर्गत ढाढा, वार्ड नंबर 13 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर का दुर्गा मंदिर आज चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। सुबह भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां धूप-दीप और घंटियों की मधुर ध्वनि ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। स्थानीय सभासद रणजीत सिंह राकेश समेत अजीत, शिवशंकर और विनय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।
भोर की पहली किरण संग गूंजा “जय माता दी”: रामनवमी पर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र अंतर्गत ढाढा, वार्ड नंबर 13 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर का दुर्गा मंदिर आज चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। सुबह भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां धूप-दीप और घंटियों की मधुर ध्वनि ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। स्थानीय सभासद रणजीत सिंह राकेश समेत अजीत, शिवशंकर और विनय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।
- कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र अंतर्गत ढाढा, वार्ड नंबर 13 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर का दुर्गा मंदिर आज चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। सुबह भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां धूप-दीप और घंटियों की मधुर ध्वनि ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। स्थानीय सभासद रणजीत सिंह राकेश समेत अजीत, शिवशंकर और विनय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।1
- सुबास सागर व रंजन राय निराला जोरदार मुकाबला।1
- -चैत्र नवरात्रि पर में भव्य ‘भक्ति संध्या’ व लेजर शो का आयोजन 23 मार्च को : जिलाधिकारी देवरिया । चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु 23 मार्च (सोमवार) को भव्य ‘भक्ति संध्या’ एवं ‘लेजर शो’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 06:30 बजे से माँ देवरही माता मंदिर परिसर में आयोजित होगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने समस्त जनपदवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस विशेष आयोजन में सपरिवार सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के अंतर्गत सुप्रसिद्ध गायिका अंजलि शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा भक्ति संध्या व देवी जागरण प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें माता के भजनों से वातावरण भक्तिमय होगा। इसके साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विशेष रूप से आयोजित ‘लेजर शो’ में देवरिया के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं सभ्यता की झलक आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी, जिससे दर्शकों को जनपद की विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया की मिट्टी में संस्कृति और इतिहास की गहरी जड़ें हैं, जिन्हें संरक्षित एवं प्रसारित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया ।1
- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी देवरिया, श्रीमती दिव्या मित्तल जी द्वारा जनपदवासियों के लिए एक विशेष 'भक्ति संध्या' और भव्य 'लेजर शो' का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी महोदया का विशेष वीडियो संदेश एवं आमंत्रण संलग्न है। कृपया इसे जनहित में अपने सम्मानित समाचार माध्यमों में स्थान देने का कष्ट करें। कार्यक्रम विवरण: 🗓 दिनांक: 23 मार्च (सोमवार) ⏰ समय: सायं 06:30 बजे से 📍 स्थान: माँ देवरही मंदिर परिसर, देवरिया"1
- बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गई लड़की, किया हाई वोल्टेज ड्रामा देवरिया में एक लड़की गांव के लड़के से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गई और जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। यूपी के देवरिया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच काफी समय से संबंध था, लेकिन जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज़ होकर युवती गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वहीं से शादी की मांग करने लगी।1
- कुशीनगर पडरौना कोतवाली के गंभीरिया के पास हुआ हादसा ,तेज रफ्तार बस से मासूम को रौंदा, मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत1
- कुशीनगर - आस्था के केंद्र धर्मसमदा मंदिर में अब श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं! पुलिस की भारी तैनाती के दावों के बीच, शातिर चोरों ने पुलिस की नाक के नीचे एक वृद्ध महिला के गले से सोने का चैन पार कर दिया। क्या है पूरा मामला? महिला सुबह मंदिर में माथा टेकने आई थीं। सुबह 9:00 से 9:30 बजे के बीच, जब मंदिर में भीड़ थी, तभी शातिर उचक्कों ने वारदात को अंजाम दिया। माथा टेकते ही महिला के गले से कीमती सोने का चैन गायब था। सीसीटीवी में कैद हुई 'लाल साड़ी' वाली चोरनी घटना के बाद खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटेज में एक लाल साड़ी पहनी संदिग्ध महिला अपनी दो सहेलियों के साथ पीड़ित महिला के पास चिपकी दिखी और वारदात के तुरंत बाद आराम से मंदिर से बाहर निकल गई। जब मंदिर परिसर में पुलिस मुस्तैद थी, तो इन संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों पर नज़र क्यों नहीं रखी गई? क्या श्रद्धालुओं की सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित है? पीड़ित परिवार ने रामकोला थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। अब देखना यह है कि पुलिस केवल सीसीटीवी खंगालती है या आरोपी महिलाओं को सलाखों के पीछे भेजकर चैन की बरामदगी भी करती है।1
- सुकरौली विकासखंड के रामपुर सोहरौना गांव में आज आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां मां मंझरिया देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचे श्रद्धालु—दिलीप, रामप्रवेश, राजेश, विवेक, अनीता, कमलावती और ममता ने बताया कि वे हर साल यहां दर्शन के लिए आते हैं और मां की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं, मंदिर परिसर के बाहर सजी दुकानों ने माहौल को मेले में बदल दिया। बच्चे खिलौनों की खरीदारी में मग्न दिखे, तो जलेबियों की मिठास ने भी लोगों का मन मोह लिया। पूजा और उत्सव के इस अनोखे संगम ने यह साबित कर दिया कि गांव की संस्कृति में आस्था सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि खुशियों का भी एक बड़ा जरिया है। फिलहाल, मां मंझरिया धाम में श्रद्धा, विश्वास और उल्लास का यह संगम लोगों के दिलों में खास छाप छोड़ रहा है।1