23 मार्च को देवरी मंदिर के लिए जिलाधिकारी ने क्या कहा -चैत्र नवरात्रि पर में भव्य ‘भक्ति संध्या’ व लेजर शो का आयोजन 23 मार्च को : जिलाधिकारी देवरिया । चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु 23 मार्च (सोमवार) को भव्य ‘भक्ति संध्या’ एवं ‘लेजर शो’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 06:30 बजे से माँ देवरही माता मंदिर परिसर में आयोजित होगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने समस्त जनपदवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस विशेष आयोजन में सपरिवार सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के अंतर्गत सुप्रसिद्ध गायिका अंजलि शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा भक्ति संध्या व देवी जागरण प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें माता के भजनों से वातावरण भक्तिमय होगा। इसके साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विशेष रूप से आयोजित ‘लेजर शो’ में देवरिया के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं सभ्यता की झलक आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी, जिससे दर्शकों को जनपद की विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया की मिट्टी में संस्कृति और इतिहास की गहरी जड़ें हैं, जिन्हें संरक्षित एवं प्रसारित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया ।

- देवरिया के भटवालिया चौराहे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाल बाल बचे कार सवार, वही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई1
- Post by Pradeep srivastv4
- देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन लागत के कारण LPG सिलेंडर के दाम अलग-अलग तय किए जाते हैं। सरकार ने साफ किया है कि तय कीमत से ज्यादा वसूली करना गैरकानूनी है। अगर कोई दुकानदार या एजेंसी ज्यादा पैसे मांगती है, तो उपभोक्ता तुरंत शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर या ऑनलाइन पोर्टल का सहारा लिया जा सकता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जागरूक रहें और किसी भी तरह की कालाबाजारी को नजरअंदाज न करें।1
- देवरिया: चैत्र नवरात्रि पर भक्ति संध्या व लेजर शो का भव्य आयोजन चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद देवरिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी देवरिया, श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा जनपदवासियों के लिए ‘भक्ति संध्या’ एवं भव्य ‘लेजर शो’ का आयोजन कराया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदया ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर जनपदवासियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया है। 📅 कार्यक्रम विवरण: ➡️ दिनांक: 23 मार्च (सोमवार) ➡️ समय: सायं 06:30 बजे से ➡️ स्थान: माँ देवरही मंदिर परिसर, देवरिया जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।1
- तरकुलवा ब्लॉक में बन रही सड़क निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है, जहां 2 सेंटीमीटर की जगह सिर्फ 1 सेंटीमीटर गिट्टी इस्तेमाल करने की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- बिलगेट्स ने दुनिया पर ऐसा क्यों एक्सपेरिमेंट कर रहा है ?1
- देवरिया । आज देवरिया जिले के देवरिया नगर में वर्ष प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रांगण से प्रारंभ होकर जलकल रोड, नई बाजार, पेड़ा गली, स्टेशन रोड, तहसील रोड, कोआपरेटिव चौक एवं अस्पताल मार्ग होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य वक्ता के रूप में गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष प्रतिपदा का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। यह दिन भारतीय नववर्ष का प्रारंभ भी है, इसलिए इसका विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। उन्होंने आगे कहा कि आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी तथा सिंधी समाज के पूज्य झूलेलाल जी का जन्म भी इसी दिन माना जाता है। वर्तमान समय में हिंदू समाज में जागरण हो रहा है और समाज एकत्रित हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों का कर्तव्य है कि ‘पंच परिवर्तन’ के विचार को समाज के बीच ले जाकर जनजागरण करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध दंत चिकित्सक आर पी शाही ने किया। देवरिया विभाग के विभाग संघचालक राजधारी जी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला संघचालक मकसुदान जी, सह जिला संघचालक अवनीश जी, जिला कार्यवाह कृष्ण प्रताप जी, विभाग कार्यवाह राम प्रवेश जी, सह जिला कार्यवाह विकाश जीएवं बौद्धिक प्रमुख राजेश जी, जिला प्रचार प्रमुख पुष्पराज जी, शारीरिक प्रमुख उपेंद्र जी, राधा रमण, राज विजय जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही देवरिया सदर विधानसभा के विधायक श्री सलभ मणि त्रिपाठी जी, श्री अरविंद जी, श्री सत्येंद्र जी, श्री अमृत जी, श्री मुकुंद मोहन जी, श्री अमित मोदनवाल जी, श्री सौरभ भानु जी, नगर प्रचारक श्री सौरभ जी, श्री रवीशंकर जी ,मनीष वर्मा,रणधीर डाक्टर,सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।4
- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी देवरिया, श्रीमती दिव्या मित्तल जी द्वारा जनपदवासियों के लिए एक विशेष 'भक्ति संध्या' और भव्य 'लेजर शो' का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी महोदया का विशेष वीडियो संदेश एवं आमंत्रण संलग्न है। कृपया इसे जनहित में अपने सम्मानित समाचार माध्यमों में स्थान देने का कष्ट करें। कार्यक्रम विवरण: 🗓 दिनांक: 23 मार्च (सोमवार) ⏰ समय: सायं 06:30 बजे से 📍 स्थान: माँ देवरही मंदिर परिसर, देवरिया"1
- देवरिया: भाजपा महिला पदाधिकारी ने संपत्ति विवाद में धमकी व कब्जे की कोशिश का लगाया आरोप, वीडियो वायरल देवरिया: जनपद में एक भाजपा महिला पदाधिकारी ने संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा से जुड़ी मधु जायसवाल का कहना है कि कुछ लोगों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर उन्हें धमकाया और अभद्र व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मधु जायसवाल के अनुसार, घटना 14 मार्च की सुबह की है, जब वह शहर के मालवीय रोड स्थित अपनी दुकान पर मौजूद थीं। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर दुकान जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ बदसलूकी भी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।1