Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरिया के भटवलिया चौराहे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाल बाल बचे कार सवार देवरिया के भटवालिया चौराहे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाल बाल बचे कार सवार, वही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई
Rajesh Ji Public News
देवरिया के भटवलिया चौराहे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाल बाल बचे कार सवार देवरिया के भटवालिया चौराहे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाल बाल बचे कार सवार, वही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- -चैत्र नवरात्रि पर में भव्य ‘भक्ति संध्या’ व लेजर शो का आयोजन 23 मार्च को : जिलाधिकारी देवरिया । चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु 23 मार्च (सोमवार) को भव्य ‘भक्ति संध्या’ एवं ‘लेजर शो’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 06:30 बजे से माँ देवरही माता मंदिर परिसर में आयोजित होगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने समस्त जनपदवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस विशेष आयोजन में सपरिवार सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के अंतर्गत सुप्रसिद्ध गायिका अंजलि शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा भक्ति संध्या व देवी जागरण प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें माता के भजनों से वातावरण भक्तिमय होगा। इसके साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विशेष रूप से आयोजित ‘लेजर शो’ में देवरिया के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं सभ्यता की झलक आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी, जिससे दर्शकों को जनपद की विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया की मिट्टी में संस्कृति और इतिहास की गहरी जड़ें हैं, जिन्हें संरक्षित एवं प्रसारित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया ।1
- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी देवरिया, श्रीमती दिव्या मित्तल जी द्वारा जनपदवासियों के लिए एक विशेष 'भक्ति संध्या' और भव्य 'लेजर शो' का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी महोदया का विशेष वीडियो संदेश एवं आमंत्रण संलग्न है। कृपया इसे जनहित में अपने सम्मानित समाचार माध्यमों में स्थान देने का कष्ट करें। कार्यक्रम विवरण: 🗓 दिनांक: 23 मार्च (सोमवार) ⏰ समय: सायं 06:30 बजे से 📍 स्थान: माँ देवरही मंदिर परिसर, देवरिया"1
- बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गई लड़की, किया हाई वोल्टेज ड्रामा देवरिया में एक लड़की गांव के लड़के से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गई और जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। यूपी के देवरिया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच काफी समय से संबंध था, लेकिन जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज़ होकर युवती गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वहीं से शादी की मांग करने लगी।1
- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मनोकनापूर्ण देवरही माता मंदिर में आयोजित होने वाले विशेष जागरण कार्यक्रम में आने की अपील करते हुए ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।1
- *देवरिया बैतालपुर में शहीदों की स्मृति में पदयात्रा का आयोजन* , 23 मार्च 2026 को भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर बैतालपुर में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम में इन महान क्रांतिकारियों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने हेतु आयोजित किया जा रहा है। यह पदयात्रा 23 मार्च को प्रातः 9:00 बजे Star International School से प्रारंभ होगी। इसके पश्चात यह यात्रा ब्लॉक गेट होते हुए पुनः स्कूल परिसर में आकर समाप्त होगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस पदयात्रा में भाग लेकर शहीदों को नमन करने की अपील की है।1
- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 प्रेमशंकर दूबे, आरक्षी विकास यादव व महिला आरक्षी पूनम यादव द्वारा ग्रामीण बैंक, पचलड़ी में महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया । इसी क्रम में थाना खामपार की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 विवेक सिंह व महिला आरक्षी स्वीटी प्रजापति द्वारा ग्राम जयपुर टोला में महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया । इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया । आज देवरिया जिले के देवरिया नगर में वर्ष प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रांगण से प्रारंभ होकर जलकल रोड, नई बाजार, पेड़ा गली, स्टेशन रोड, तहसील रोड, कोआपरेटिव चौक एवं अस्पताल मार्ग होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य वक्ता के रूप में गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष प्रतिपदा का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। यह दिन भारतीय नववर्ष का प्रारंभ भी है, इसलिए इसका विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। उन्होंने आगे कहा कि आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी तथा सिंधी समाज के पूज्य झूलेलाल जी का जन्म भी इसी दिन माना जाता है। वर्तमान समय में हिंदू समाज में जागरण हो रहा है और समाज एकत्रित हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों का कर्तव्य है कि ‘पंच परिवर्तन’ के विचार को समाज के बीच ले जाकर जनजागरण करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध दंत चिकित्सक आर पी शाही ने किया। देवरिया विभाग के विभाग संघचालक राजधारी जी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला संघचालक मकसुदान जी, सह जिला संघचालक अवनीश जी, जिला कार्यवाह कृष्ण प्रताप जी, विभाग कार्यवाह राम प्रवेश जी, सह जिला कार्यवाह विकाश जीएवं बौद्धिक प्रमुख राजेश जी, जिला प्रचार प्रमुख पुष्पराज जी, शारीरिक प्रमुख उपेंद्र जी, राधा रमण, राज विजय जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही देवरिया सदर विधानसभा के विधायक श्री सलभ मणि त्रिपाठी जी, श्री अरविंद जी, श्री सत्येंद्र जी, श्री अमृत जी, श्री मुकुंद मोहन जी, श्री अमित मोदनवाल जी, श्री सौरभ भानु जी, नगर प्रचारक श्री सौरभ जी, श्री रवीशंकर जी ,मनीष वर्मा,रणधीर डाक्टर,सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।4