Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजय कुमार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी देवरिया, श्रीमती दिव्या मित्तल जी द्वारा जनपदवासियों के लिए एक विशेष 'भक्ति संध्या' और भव्य 'लेजर शो' का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी महोदया का विशेष वीडियो संदेश एवं आमंत्रण संलग्न है। कृपया इसे जनहित में अपने सम्मानित समाचार माध्यमों में स्थान देने का कष्ट करें। कार्यक्रम विवरण: 🗓 दिनांक: 23 मार्च (सोमवार) ⏰ समय: सायं 06:30 बजे से 📍 स्थान: माँ देवरही मंदिर परिसर, देवरिया"1
- Post by विजय कुमार1
- देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन लागत के कारण LPG सिलेंडर के दाम अलग-अलग तय किए जाते हैं। सरकार ने साफ किया है कि तय कीमत से ज्यादा वसूली करना गैरकानूनी है। अगर कोई दुकानदार या एजेंसी ज्यादा पैसे मांगती है, तो उपभोक्ता तुरंत शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर या ऑनलाइन पोर्टल का सहारा लिया जा सकता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जागरूक रहें और किसी भी तरह की कालाबाजारी को नजरअंदाज न करें।1
- देवरिया: चैत्र नवरात्रि पर भक्ति संध्या व लेजर शो का भव्य आयोजन चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद देवरिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी देवरिया, श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा जनपदवासियों के लिए ‘भक्ति संध्या’ एवं भव्य ‘लेजर शो’ का आयोजन कराया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदया ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर जनपदवासियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया है। 📅 कार्यक्रम विवरण: ➡️ दिनांक: 23 मार्च (सोमवार) ➡️ समय: सायं 06:30 बजे से ➡️ स्थान: माँ देवरही मंदिर परिसर, देवरिया जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।1
- तरकुलवा ब्लॉक में बन रही सड़क निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है, जहां 2 सेंटीमीटर की जगह सिर्फ 1 सेंटीमीटर गिट्टी इस्तेमाल करने की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- देवरिया जिले में चर्चा का विषय बन गया जब एक बारात के साथ दूल्हा परम्परिक रिवाज के साथ ढोली मै बैठके अपनी दुल्हनिया लाने पहुंचा।2
- देवरिया जनपद के नगर पंचायत बैतालपुर स्थित थापर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आज सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक यूजीसी (UGC) से जुड़े कानूनी प्रावधानों के विरोध और आगामी रणनीति पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी। न्यायालय के निर्णय के बाद तय होगी दिशा बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि समाज की अगली रणनीति पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट के आने वाले आदेश पर निर्भर करेगी। वक्ताओं ने दो मुख्य स्थितियों पर प्रकाश डाला: सकारात्मक निर्णय: यदि माननीय न्यायालय का फैसला सवर्ण समाज के पक्ष में आता है, तो समाज द्वारा एक भव्य धन्यवाद सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिकूल निर्णय: यदि फैसला समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहता है, तो आगामी संघर्ष और कानूनी लड़ाई की रूपरेखा तैयार करने के लिए पुनः बैठक की जाएगी। "हम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन अपने हितों की रक्षा के लिए गोलबंद होना भी आवश्यक है। कल का दिन हमारी भविष्य की रणनीति तय करेगा।" — बैठक में वक्ताओं का सामूहिक स्वर मुख्य वक्ता और उपस्थित गणमान्य बैठक को मुख्य रूप से राकेश मणि, भारत मणि, सूर्यप्रकाश मणि, कपिलमुनि तिवारी, विनोद सिंह और अमूल्य मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने यूजीसी कानून के विभिन्न पहलुओं पर अपनी चिंताएं साझा कीं। उपस्थिति: इस अवसर पर नवीन मणि, राजीव मणि, विनोद श्रीवास्तव, नित्यानंद मणि, बृजेश तिवारी, मुकेश राव, अमित श्रीवास्तव, अमित सिंह, पंकज सिंह, विनोद मणि, अजय मिश्रा सहित सवर्ण समाज के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।2
- देवरिया: भाजपा महिला पदाधिकारी ने संपत्ति विवाद में धमकी व कब्जे की कोशिश का लगाया आरोप, वीडियो वायरल देवरिया: जनपद में एक भाजपा महिला पदाधिकारी ने संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा से जुड़ी मधु जायसवाल का कहना है कि कुछ लोगों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर उन्हें धमकाया और अभद्र व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मधु जायसवाल के अनुसार, घटना 14 मार्च की सुबह की है, जब वह शहर के मालवीय रोड स्थित अपनी दुकान पर मौजूद थीं। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर दुकान जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ बदसलूकी भी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।1