Shuru
Apke Nagar Ki App…
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी की विशेष अपील जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मनोकनापूर्ण देवरही माता मंदिर में आयोजित होने वाले विशेष जागरण कार्यक्रम में आने की अपील करते हुए ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
Sunil kumar sharma
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी की विशेष अपील जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मनोकनापूर्ण देवरही माता मंदिर में आयोजित होने वाले विशेष जागरण कार्यक्रम में आने की अपील करते हुए ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- देवरिया: चैत्र नवरात्रि पर भक्ति संध्या व लेजर शो का भव्य आयोजन चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद देवरिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी देवरिया, श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा जनपदवासियों के लिए ‘भक्ति संध्या’ एवं भव्य ‘लेजर शो’ का आयोजन कराया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदया ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर जनपदवासियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया है। 📅 कार्यक्रम विवरण: ➡️ दिनांक: 23 मार्च (सोमवार) ➡️ समय: सायं 06:30 बजे से ➡️ स्थान: माँ देवरही मंदिर परिसर, देवरिया जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।1
- तरकुलवा ब्लॉक में बन रही सड़क निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है, जहां 2 सेंटीमीटर की जगह सिर्फ 1 सेंटीमीटर गिट्टी इस्तेमाल करने की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- देवरिया जिले में चर्चा का विषय बन गया जब एक बारात के साथ दूल्हा परम्परिक रिवाज के साथ ढोली मै बैठके अपनी दुल्हनिया लाने पहुंचा।2
- कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र अंतर्गत ढाढा, वार्ड नंबर 13 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर का दुर्गा मंदिर आज चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। सुबह भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां धूप-दीप और घंटियों की मधुर ध्वनि ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। स्थानीय सभासद रणजीत सिंह राकेश समेत अजीत, शिवशंकर और विनय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।1
- "खाकी का टशन देखिए....👇 "कमर पर हाथ धरे दरोगा जी आएं..."ट्रक चालक को थपडियाये....कालर पकड़ कर खींचे...! नियम तोड़े हो या अपराध किए हो उसके हिसाब से कानूनन सजा दीजिए..यू सरेआम मारना पीटना कूटना धमकाना क्या उचित है..? काला चश्मा लगाए ये भौकाली दरोगा यूपी के उन्नाव जनपद से वायरल है...!1
- गौरीबाजार पुलिस द्वारा चोरी की 3 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार देवरिया। पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-104/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस0, मु0अ0सं0-96/2026 धारा 305,331(4) बीएऩएस व मु0अ0सं0-37/2026 धारा303(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः1. राजू उर्फ संकेश्वर पटेल पुत्र गणेश पटेल नि0 जोगम थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया, 2. बिट्टू उर्फ अखिलेश कुमार भारती पुत्र स्व0 सुभाष भारती नि0-ग्राम जोगम थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया व 3. अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू पुत्र मुन्ना उर्फ पारसनाथ सिंह नि0 ग्राम जोगम थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया को आज दिनांक 18.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी रेलवे ढाला के पास से चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शा (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के) व चोरी के 03 जूट/प्लास्टिक के बोरे में रखा हुआ कुल 65 किलो गेंहू व कुल 100 किलो चावल, 03 बड़ा भगौना व 02 भगौने का ढक्कन (एल्युमिनियम का) बरामद किया गया तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर मिल ग्राउण्ड गौरीबाजार खण्डहर के पास से चोरी का 01 सौर पैनल व उनकी तलाशी में चोरी का सामान के बिक्री के पश्चात बचे कुल 4,600/- रू0 नगद बरामद करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अवगत कराना है कि दिनांक 12.03.2026 को वादी मोहन निषाद निवासी भटौली बुजुर्ग थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया द्वारा थाना गौरीबाजार पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 12.03.2026 की रात्रि में उनकी दुकान मां दुर्गे बिल्डिंग मैटेरियल (खरोह चौराहा) के शटर ताला खोलकर सामान चोरी हो गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0-96/2026 धारा 305,331(4) बीएऩएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। अवगत कराना है कि दिनांक 17.03.2026 को वादी कृष्ण मोहन सिंह निवासी चौरिया थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया द्वारा थाना गौरीबाजार पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि उनके मकान के स्टोर रुम से अनाज तथा तथा तमाम लौह सामग्री, 03 एल्युमीनियम का बड़ा हण्डा चोरी हो गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0-104/2026 धारा 305,331(4) बीएऩएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। अवगत कराना है कि दिनांक 28.01.2026 को वादी अरविन्द यादव निवासी विक्रमपुर बांसपार थाना कोतवाली जनपद देवरिया द्वारा थाना गौरीबाजार पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 19.01.2026 की रात में जंगल सहजौली स्थित सोलर प्लांट से कुल 16 सोलर पैनल खोलकर चोरी कर लिया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।5
- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी देवरिया, श्रीमती दिव्या मित्तल जी द्वारा जनपदवासियों के लिए एक विशेष 'भक्ति संध्या' और भव्य 'लेजर शो' का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी महोदया का विशेष वीडियो संदेश एवं आमंत्रण संलग्न है। कृपया इसे जनहित में अपने सम्मानित समाचार माध्यमों में स्थान देने का कष्ट करें। कार्यक्रम विवरण: 🗓 दिनांक: 23 मार्च (सोमवार) ⏰ समय: सायं 06:30 बजे से 📍 स्थान: माँ देवरही मंदिर परिसर, देवरिया"1
- देवरिया: भाजपा महिला पदाधिकारी ने संपत्ति विवाद में धमकी व कब्जे की कोशिश का लगाया आरोप, वीडियो वायरल देवरिया: जनपद में एक भाजपा महिला पदाधिकारी ने संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा से जुड़ी मधु जायसवाल का कहना है कि कुछ लोगों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर उन्हें धमकाया और अभद्र व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मधु जायसवाल के अनुसार, घटना 14 मार्च की सुबह की है, जब वह शहर के मालवीय रोड स्थित अपनी दुकान पर मौजूद थीं। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर दुकान जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ बदसलूकी भी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।1
- सुकरौली विकासखंड के रामपुर सोहरौना गांव में आज आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां मां मंझरिया देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचे श्रद्धालु—दिलीप, रामप्रवेश, राजेश, विवेक, अनीता, कमलावती और ममता ने बताया कि वे हर साल यहां दर्शन के लिए आते हैं और मां की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं, मंदिर परिसर के बाहर सजी दुकानों ने माहौल को मेले में बदल दिया। बच्चे खिलौनों की खरीदारी में मग्न दिखे, तो जलेबियों की मिठास ने भी लोगों का मन मोह लिया। पूजा और उत्सव के इस अनोखे संगम ने यह साबित कर दिया कि गांव की संस्कृति में आस्था सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि खुशियों का भी एक बड़ा जरिया है। फिलहाल, मां मंझरिया धाम में श्रद्धा, विश्वास और उल्लास का यह संगम लोगों के दिलों में खास छाप छोड़ रहा है।1