Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा से बड़ी खबर - भाजपा विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को दिखाया गया काला झंडा Breaking-कुशीनगर -- - कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा से बड़ी खबर - भाजपा विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को दिखाया गया काला झंडा - क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक का हुआ विरोध - नगर पंचायत में मनोनीत सभासद प्रकरण को लेकर नाराजगी - एक व्यक्ति ने विरोध करते हुए दिखाया काला झंडा - मौके पर मौजूद लोगों में मचा हड़कंप - घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म ।
Ajeet kumar bk Kushinagr
कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा से बड़ी खबर - भाजपा विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को दिखाया गया काला झंडा Breaking-कुशीनगर -- - कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा से बड़ी खबर - भाजपा विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को दिखाया गया काला झंडा - क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक का हुआ विरोध - नगर पंचायत में मनोनीत सभासद प्रकरण को लेकर नाराजगी - एक व्यक्ति ने विरोध करते हुए दिखाया काला झंडा - मौके पर मौजूद लोगों में मचा हड़कंप - घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Mantosh Jaiswal1
- Breaking-कुशीनगर -- - कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा से बड़ी खबर - भाजपा विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को दिखाया गया काला झंडा - क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक का हुआ विरोध - नगर पंचायत में मनोनीत सभासद प्रकरण को लेकर नाराजगी - एक व्यक्ति ने विरोध करते हुए दिखाया काला झंडा - मौके पर मौजूद लोगों में मचा हड़कंप - घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म ।1
- कुशीनगर। बीते दिन गुरुवार को कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगापट्टी गांव के सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां राज ट्रैवेल्स की तेज रफ्तार बस ने एक मासूम को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को तत्काल रविन्द्र नगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ दूर तक बस का पीछा किया और पकड़ने के बाद उस पर जमकर तोड़फोड़ की। बस में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और बस व ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से बिहार रूट पर चलने वाली तेज रफ्तार बसों की लापरवाही आए दिन हादसों का कारण बन रही है।1
- यूपी | अलीगढ़ में 12 मार्च को BJP युवा मोर्चा के 2 गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग की Live Video अब सामने आई है। दोनों गुट खुलेआम सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। इसमें कुल 3 लोगों को गोली लगी थी। मामले में 8 आरोपी जेल जा चुके हैं।3
- कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर सुरौली स्थित सिद्धपीठ मां बंचरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री श्री 108 श्री शत्चंडी महायज्ञ के नौ दिवसीय आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह लगभग 11 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र की आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान एवं जय प्रकाश शाही द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में कन्याएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते रहे। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, बाजा और डीजे भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव में तब्दील हो गया। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर जैन विक्रम सिंह, जयप्रकाश साह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मन्नू चौहान, सुनील यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने यज्ञ के सफल आयोजन की कामना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर के महंत दीपक नाथ ने बताया कि इस सिद्धपीठ की प्राचीन परंपरा रही है और प्रत्येक नवरात्र के पावन अवसर पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी महायज्ञ को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार नौ दिवसीय शत्चंडी महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन-पूजन, कथा-प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ गई है। कुल मिलाकर, कलश यात्रा के साथ शत्चंडी महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।1
- कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में मनोनीत सभासद के प्रकरण को लेकर नाराज चल रहे इस व्यक्ति ने अचानक विधायक के सामने काला झंडा लहरा दिया… जिससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे जनता की नाराजगी बता रहा है, तो कोई इसे सियासी विरोध का नया तरीका कह रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला काफी दिनों से सुलग रहा था… और आखिरकार यह नाराजगी खुले विरोध के रूप में सामने आ गई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है…1
- कुशीनगर गेट से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई थाना कोतवाली पडरौना पर समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज में जागरूकता फैलाना है।रैली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसपीओ कार्यालय, न्यायालय सुरक्षा, एएचटी थाना, महिला थाना, थाना रामकोला, थाना कसया, थाना रविन्द्रनगर धूस, थाना कोतवाली पडरौना,थाना तमकुहीराज सहित जनपद के विभिन्न थानों की महिला पुलिस कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी पुलिसकर्मी हेलमेट सहित अपने-अपने वाहनों (मुख्यतः स्कूटी/मोटरसाइकिल) पर सवार थे।रैली में कुल 04 पी.आर.सी. वाहन (दो पी.आर.सी.-02 एवं चार पी.आर.सी.-02 मय बैलून), तिरंगा एवं मिशन शक्ति फेज-5.0 के बैनर के साथ सजावट की गई थी। रैली का संयोजन एवं समन्वय क्षेत्राधिकारी लाइन/तमकुहीराज श्री जयंत यादव द्वारा किया गया।रैली के दौरान पुलिस लाइन एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर मिशन शक्ति फेज-5.0 संबंधित पोस्टर, बैनर एवं जागरूकता सामग्री का प्रदर्शन किया गया। महिला पुलिस कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से नारी सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम, महिला हेल्पलाइन (1090, 1076, 102, 112) एवं अन्य सरकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के प्रति जनमानस को जागरूक किया।1
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर नगर स्थित नौका टोला में रमजान माह के आखिरी जुम्मे के अवसर पर अलविदा की नमाज पूरे श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। सुबह से ही मस्जिदों और नमाज स्थलों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। अलविदा की नमाज के दौरान इमाम ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। साथ ही अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए भी खुदा से रहमत की गुहार लगाई। नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस मौके पर मौजूद रहे। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा की मुबारकबाद दी गई, जिससे भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।3
- *पडरौना के नौका टोला में अकीदत संग अदा हुई अलविदा नमाज* _रमजान के आखिरी जुम्मे पर उमड़ी भीड़, रोजेदारों ने अमन-चैन की मांगी दुआ_ कुशीनगर। जनपद के पडरौना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर नगर स्थित नौका टोला में रमजान माह के आखिरी जुम्मे के अवसर पर अलविदा की नमाज पूरे श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। सुबह से ही मस्जिदों और नमाज स्थलों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। अलविदा की नमाज के दौरान इमाम ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। साथ ही अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए भी खुदा से रहमत की गुहार लगाई। नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस मौके पर मौजूद रहे। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा की मुबारकबाद दी गई, जिससे भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।2