Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के डीडवाना थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह पालावत "कमाण्डो" को गश्त के दौरान नदीम नाम का दिव्यांग युवक मिला और उसने...
Ramkesh Nareda 🇮🇳
राजस्थान के डीडवाना थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह पालावत "कमाण्डो" को गश्त के दौरान नदीम नाम का दिव्यांग युवक मिला और उसने...
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳1
- जयपुर के बजाज नगर इलाके में चलती एक्सयूवी महिंद्रा कार अचानक बनी आग का गोला , बीच सड़क कार में आग लगने से मचा हड़कंप , कार में सवार पति, पत्नी ने समय रहते कूदकर बचाई अपनी जान , घटना के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया रात करीब 11 बजे की है घटना आग लगने कारण फिलहाल सामने नहीं आया है, गनीमत यह रही कि कार में सिर्फ पति, पत्नी ही सवार थे, बाल बाल बची पति, पत्नी की जान1
- जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में बीती रात एक चलती एक्सयूवी कार में आग लगने का मामला सामने आया है। अचानक आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गाड़ी के बोनट से निकले धुंए के बाद अचानक आग की लपटे निकलने लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में गाड़ी जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। हालांकि कार चालक ने सड़क के किनारे गाड़ी लगाई और कार में सवार पति और पत्नी ने खुद कर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और यातायात को डायवर्ट करवाया गया। घटना स्थल पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,प्रथम दृष्टिया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। फिलहाल दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग के अन्य कारणों की जांच भी की जा रही है।1
- *चंडावल में सब्जी के पौधों के बीच उगाये 94 अफीम के पौधे**** सब्जी के पौधों के बीच उगाए गए 94 अफीम के पौधे जप्त कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। राजस्थान के पाली के चंडावल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंडावल पुलिस थाना ने कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के मेहंदी के खेत में सब्जी के पौधों के बीच में उगाए गए 94 अफीम के पौधे जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस उप अधीक्षक रतनाराम देवासी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की गठित टीम ने बासना मेंअवैध खेती की कार्यवाही करते हुए 94 अफीम के पौधों को जप्त कर आरोपी चंडावल निवासी ढ़गलाराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया।2
- जयपुर। संविदा, निविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को लेकर 7 फरवरी को जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन युवा हुंकार बेरोजगार संविदा–निविदा कर्मचारी महासंघ की ओर से किया जा रहा है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मोनू चौधरी ने बताया कि वे 2 फरवरी से लगातार राजस्थान के करीब 200 विधायकों और सभी मंत्रियों से मिलकर कर्मचारियों की समस्याएं रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने बजट में संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में घोषणाएं की थीं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। मोनू चौधरी का कहना है कि हर बार कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों से बातचीत के बाद भी समाधान नहीं निकल पाया है। इसी वजह से 7 फरवरी को शहीद स्मारक पर प्रदेश के अलग-अलग विभागों के संविदा, निविदा और आउटसोर्स कर्मचारी इकट्ठा होकर अपनी मांगें रखेंगे। महासंघ ने कहा है कि जब तक कर्मचारियों को स्थायित्व, समान वेतन और भविष्य की सुरक्षा नहीं मिलेगी, आंदोलन जारी रहेगा।1
- दुकानदार ने बच्ची को टॉफी की जगह दिया बारूद, चबाते ही हुआ विस्फोट, उड़ा जबड़ा अलवर के रामगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बच्ची ने टॉफी समझकर बारूद चबा लिया. जिससे बच्ची का जबड़ा और गाल फट गया. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.1
- i2C Protocol Full Details in Android Phone full practical Chip Level Mobile Repair course in Jaipur mobile repairing course in jaipur Rajasthan call 99820554491
- जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में जयपुर दिल्ली रेल मार्ग पर एक सस्पेंड लेक्चरर के ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना देर शाम की बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेक्चरर का शव रेलवे ट्रैक पर 3 घंटे तक पढ़ा रहा और कम से कम तीन ट्रेनें वहां से गुजर गई उसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव की शिनाख्त जालौर जिलें के सांचौर निवासी मनोहर के रूप में हुई है। सस्पेंड होने के बाद वह जयपुर के महेश नगर इलाके में एक किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। देर श्याम अर्जुन नगर फाटक के पास ट्रेन के आगे चलांग लगाकर आत्महत्या कर ली,मृतक ने आत्महत्या करने से पहले ही सुसाइड नोट अपने दोस्तों को भेजा था और कुछ देर बाद ही उसके दोस्तों ने सुसाइड नोट को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं मर नहीं हूं,पुलिस ने मेरी इरादतन हत्या की है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के पास किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वायरल सुसाइड नोट की जांच पड़ताल की जा रही है।1