logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर मे देर रात चलती एक्सयूवी कार बनी आग का गोला,पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में बीती रात एक चलती एक्सयूवी कार में आग लगने का मामला सामने आया है। अचानक आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गाड़ी के बोनट से निकले धुंए के बाद अचानक आग की लपटे निकलने लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में गाड़ी जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। हालांकि कार चालक ने सड़क के किनारे गाड़ी लगाई और कार में सवार पति और पत्नी ने खुद कर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और यातायात को डायवर्ट करवाया गया। घटना स्थल पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,प्रथम दृष्टिया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। फिलहाल दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग के अन्य कारणों की जांच भी की जा रही है।

3 hrs ago
user_Vijender Singh Singh
Vijender Singh Singh
Jaipur, Rajasthan•
3 hrs ago

जयपुर मे देर रात चलती एक्सयूवी कार बनी आग का गोला,पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में बीती रात एक चलती एक्सयूवी कार में आग लगने का मामला सामने आया है। अचानक आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गाड़ी के बोनट से निकले धुंए के बाद अचानक आग की लपटे निकलने लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में गाड़ी जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। हालांकि कार चालक ने सड़क के किनारे गाड़ी लगाई और कार में सवार पति और पत्नी ने खुद कर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और यातायात को डायवर्ट करवाया गया। घटना स्थल पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,प्रथम दृष्टिया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। फिलहाल दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग के अन्य कारणों की जांच भी की जा रही है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में जयपुर दिल्ली रेल मार्ग पर एक सस्पेंड लेक्चरर के ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना देर शाम की बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेक्चरर का शव रेलवे ट्रैक पर 3 घंटे तक पढ़ा रहा और कम से कम तीन ट्रेनें वहां से गुजर गई उसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव की शिनाख्त जालौर जिलें के सांचौर निवासी मनोहर के रूप में हुई है। सस्पेंड होने के बाद वह जयपुर के महेश नगर इलाके में एक किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। देर श्याम अर्जुन नगर फाटक के पास ट्रेन के आगे चलांग लगाकर आत्महत्या कर ली,मृतक ने आत्महत्या करने से पहले ही सुसाइड नोट अपने दोस्तों को भेजा था और कुछ देर बाद ही उसके दोस्तों ने सुसाइड नोट को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं मर नहीं हूं,पुलिस ने मेरी इरादतन हत्या की है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के पास किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वायरल सुसाइड नोट की जांच पड़ताल की जा रही है।
    1
    जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में जयपुर दिल्ली रेल मार्ग पर एक सस्पेंड लेक्चरर के ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना देर शाम की बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेक्चरर का शव रेलवे ट्रैक पर 3 घंटे तक पढ़ा रहा और कम से कम तीन ट्रेनें वहां से गुजर गई उसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव की शिनाख्त जालौर जिलें के सांचौर निवासी मनोहर के रूप में हुई है। सस्पेंड होने के बाद वह जयपुर के महेश नगर इलाके में एक किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। देर श्याम अर्जुन नगर फाटक के पास ट्रेन के आगे चलांग लगाकर आत्महत्या कर ली,मृतक ने आत्महत्या करने से पहले ही सुसाइड नोट अपने दोस्तों को भेजा था और कुछ देर बाद ही उसके दोस्तों ने सुसाइड नोट को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं मर नहीं हूं,पुलिस ने मेरी इरादतन हत्या की है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के पास किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वायरल सुसाइड नोट की जांच पड़ताल की जा रही है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • जयपुर स्थित विधानसभा में मंत्री जवाहर सिंह बैडम से गुहार लगाते दिखे दौसा विधायक डीसी बैरवा, पिछले दिनों दौसा MLA डीसी बैरवा और दौसा तहसीलदार के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई थी जुबानी जंग
    1
    जयपुर स्थित विधानसभा में मंत्री जवाहर सिंह बैडम से गुहार लगाते दिखे दौसा विधायक डीसी बैरवा, पिछले दिनों दौसा MLA डीसी बैरवा और दौसा तहसीलदार के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई थी जुबानी जंग
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳
    1
    Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳
    user_Ramkesh Nareda 🇮🇳
    Ramkesh Nareda 🇮🇳
    Education Department Jaipur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • i2C Protocol Full Details in Android Phone full practical Chip Level Mobile Repair course in Jaipur mobile repairing course in jaipur Rajasthan call 9982055449
    1
    i2C Protocol Full Details in Android Phone full practical Chip Level Mobile Repair course in Jaipur  mobile repairing course in jaipur Rajasthan call 9982055449
    user_Hk it jaipur Rajasthan
    Hk it jaipur Rajasthan
    Mobile phone repair shop Jaipur, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • जयपुर, 4 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। शुद्ध आहार-मिलावट पर आहार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने केसर नगर, खो नागोरियान स्थित सॉस और मेयोनीज निर्माण करने वाली फैक्ट्री मैसर्स श्री श्याम फूड पर निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल ने फैक्ट्री में गंभीर अनियमितताएं पाईं। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि मेयोनीज को स्टार्च के घोल से तैयार किया जा रहा था, जबकि लेबल के अनुसार मेयोनीज में स्टार्च का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा मेयोनीज में सफेदी लाने के लिए टिटेनियम डाइऑक्साइड का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसका लेबल पर कोई उल्लेख नहीं था। एफएसएस एक्ट के तहत मेयोनीज में टिटेनियम डाइऑक्साइड मिलाना प्रतिबंधित है। फर्म मालिक लवनीश कर्मचंदानी ने बताया कि फैक्ट्री में तैयार मेयोनीज मुख्य रूप से फूड स्टॉल्स को सप्लाई की जाती थी। कार्रवाई के दौरान लगभग 1250 किलो स्टार्च घोल, जिसमें मच्छर पाए गए, मौके पर ही नष्ट कराया गया, वहीं 100 लीटर मेयोनीज जब्त की गई।
    1
    जयपुर, 4 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है।
शुद्ध आहार-मिलावट पर आहार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने केसर नगर, खो नागोरियान स्थित सॉस और मेयोनीज निर्माण करने वाली फैक्ट्री मैसर्स श्री श्याम फूड पर निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल ने फैक्ट्री में गंभीर अनियमितताएं पाईं। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि मेयोनीज को स्टार्च के घोल से तैयार किया जा रहा था, जबकि लेबल के अनुसार मेयोनीज में स्टार्च का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
इसके अलावा मेयोनीज में सफेदी लाने के लिए टिटेनियम डाइऑक्साइड का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसका लेबल पर कोई उल्लेख नहीं था। एफएसएस एक्ट के तहत मेयोनीज में टिटेनियम डाइऑक्साइड मिलाना प्रतिबंधित है।
फर्म मालिक लवनीश कर्मचंदानी ने बताया कि फैक्ट्री में तैयार मेयोनीज मुख्य रूप से फूड स्टॉल्स को सप्लाई की जाती थी। कार्रवाई के दौरान लगभग 1250 किलो स्टार्च घोल, जिसमें मच्छर पाए गए, मौके पर ही नष्ट कराया गया, वहीं 100 लीटर मेयोनीज जब्त की गई।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • Post by Kishor Singh Rajput
    2
    Post by Kishor Singh Rajput
    user_Kishor Singh Rajput
    Kishor Singh Rajput
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by तीसरी आंख न्यूज पोर्टल हरिओम श
    1
    Post by तीसरी आंख न्यूज पोर्टल हरिओम श
    user_तीसरी आंख न्यूज पोर्टल हरिओम श
    तीसरी आंख न्यूज पोर्टल हरिओम श
    Media company आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳
    1
    Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳
    user_Ramkesh Nareda 🇮🇳
    Ramkesh Nareda 🇮🇳
    Education Department Jaipur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • विधानसभा में अंदर अंत में गाली निकल गई धारीवाल साहब की जिह्वा से ! जोगेश्वर गर्ग साहब को , वीडियो हो रहा वायरल
    1
    विधानसभा में अंदर अंत में गाली निकल गई धारीवाल साहब की जिह्वा से !
जोगेश्वर गर्ग साहब को , वीडियो हो रहा वायरल
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.