जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए सख्त निर्देश आजमगढ़, । जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनगणना से जुड़े सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 06 मई 2026 के बीच संबंधित तहसीलों पर आयोजित किया जाएगा। स्वगणना का कार्य 07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित होगा, जबकि 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। उन्होंने जनपदवासियों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता करने तथा स्वगणना पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पंजीकरण कराने की अपील की। बैठक में निर्देश दिए गए कि 07 अप्रैल 2026 तक सभी संबंधित विभाग प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त किए जाने वाले कार्मिकों की सूची उपलब्ध करा दें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सूची में शामिल कार्मिक 31 मार्च 2027 से पूर्व सेवानिवृत्त न हो रहे हों और महिला कार्मिक अवकाश पर न हों। जिलाधिकारी ने मकान सूचीकरण ब्लॉकों के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्य समय से पूरा कर लिया जाए, ताकि फील्ड कार्य से पूर्व सभी कार्मिक पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हो सकें। उन्होंने प्रशिक्षण स्थलों पर एलईडी/प्रोजेक्टर, इंटरनेट, बिजली, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गम्भीर सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- आजमगढ़ (जहानागंज): जनपद के जहानागंज क्षेत्र में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। यहाँ अपनी ड्यूटी कर रहे संविदा बिजली कर्मचारियों को एक स्थानीय दबंग द्वारा सरेआम पीटने की धमकी दी गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी क्षेत्र में लाइन मरम्मत या बकाया वसूली के कार्य से गए थे। इसी दौरान क्षेत्र के एक कथित दबंग व्यक्ति से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को बुरी तरह पीटने की धमकी दे डाली। वीडियो हुआ वायरल घटना के समय मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी दबंगई का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों को डराया-धमकाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों में आक्रोश इस घटना के बाद से संविदा बिजली कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कम वेतन में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, लेकिन आए दिन उनके साथ इस तरह की बदसलूकी की जाती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पुलिस के पास मामला पहुँचने के बाद, संबंधित थाने की पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।1
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- हनुमान जयंती के अवसर पर महुली हनुमान मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत महुली ग्राम सभा में हनुमान मंदिर पर मद्धेशिया परिवार द्वारा विगत 4 वर्षों से लगातार हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम से ही श्रद्धालु भक्तगण श्री हनुमान जी का भजन कीर्तन कर रहे थे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर लोग अपने जीवन को सफल बना रहे थे। जिस अवसर पर राजकुमार शिव कुमार अजय कुमार डू राहुल कुमार राजन कुमार आकाश कुमार रवि कुमार रोहित कुमार अंशु कुमार अमरनाथ कुमार चंदन कुमार कुंदन कुमार अनिल कुमार बिजेंद्र कुमार संतोष कुमार दिलीप कुमार हनुमान मद्धेशियाऔर समस्त मद्धेशिया परिवार द्वारा इस आयोजन में बढ़कर हिस्सा लिया गया।2
- *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी वापस* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 6980 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी । घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी कन्हैया पुत्र रमेश साहनी निवासी ग्राम बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनांक 31.03.2026 को वादी के मोबाइल नम्बर(फोन पे) से गलत अकाउंट पर 6980 रुपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रूपये (शत प्रतिशत) वापस करा दिया गया । *बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला । *जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।*1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- Post by Namrata Shukla1
- Post by SONI DEVI1