logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी माँ और चाचा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों ट्रक के नीचे फंस गए और शव कुछ दूर तक घिसटते चले गए। घटनास्थल पर खून और शवों का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

7 hrs ago
user_Shriyam News Network
Shriyam News Network
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत

हो गई, जिनमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी माँ और चाचा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों ट्रक के नीचे फंस गए और शव कुछ दूर तक घिसटते चले गए। घटनास्थल

पर खून और शवों का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक

घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर/अहरौरा : में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी मां और चाचा शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव ट्रक में फंसकर कुछ दूर तक घसीटते चले गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर खून और शव बिखरे पड़े मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ
    3
    मिर्जापुर/अहरौरा : में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को कुचल दिया।
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी मां और चाचा शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव ट्रक में फंसकर कुछ दूर तक घसीटते चले गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर खून और शव बिखरे पड़े मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी माँ और चाचा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों ट्रक के नीचे फंस गए और शव कुछ दूर तक घिसटते चले गए। घटनास्थल पर खून और शवों का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
    4
    मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी माँ और चाचा शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों ट्रक के नीचे फंस गए और शव कुछ दूर तक घिसटते चले गए। घटनास्थल पर खून और शवों का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rakesh Kumar jaago news
    1
    Post by Rakesh Kumar jaago news
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ज्वाला प्रसाद गौतम भावी विधायक प्रत्याशी विधानसभा 394 औराई भदोही मिशन 2027
    1
    ज्वाला प्रसाद गौतम भावी विधायक प्रत्याशी विधानसभा 394 औराई भदोही
मिशन 2027
    user_Jwala Prasad
    Jwala Prasad
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, जिला इकाई का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत गोपीगंज। भदोही जनपद में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस पर किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव सुरेशचन्द उपाध्याय ने किया, जिसमें जनपद के अनेक खेलप्रेमी और कुश्ती से जुड़े लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और अब्दुल माबूद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद कुमार मालवीय और जितेंद्र कुमार को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई। कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे
    1
    भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, जिला इकाई का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
गोपीगंज। भदोही जनपद में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस पर किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव सुरेशचन्द उपाध्याय ने किया, जिसमें जनपद के अनेक खेलप्रेमी और कुश्ती से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और अब्दुल माबूद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद कुमार मालवीय और जितेंद्र कुमार को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई।
कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    4 hrs ago
  • आज का दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरा हुआ है, क्योंकि पूज्य राजन जी महाराज जी का पावन आगमन प्रयागराज की धरती पर हुआ है। संगम नगरी में जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई अपने प्रिय गुरु के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए उत्सुक नजर आया। प्रयागराज, जो पहले से ही आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र रहा है, आज और भी अधिक दिव्यता से भर गया है। महाराज जी के आगमन से वातावरण में भक्ति रस घुल गया है। जगह-जगह भजन, कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। भक्तजन फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए खड़े हैं, और हर चेहरा खुशी और श्रद्धा से दमक रहा है। महाराज जी का जीवन और उनके उपदेश हमेशा लोगों को सच्चाई, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके वचन केवल शब्द नहीं होते, बल्कि जीवन को बदल देने वाली सीख होते हैं। आज जब वे प्रयागराज पहुंचे हैं, तो यह केवल एक आगमन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक उत्सव जैसा महसूस हो रहा है। श्रद्धालु दूर-दूर से उनके दर्शन के लिए पहुंचे हैं। कोई अपने परिवार के साथ आया है, तो कोई अकेले ही अपने गुरु के चरणों में समय बिताने की इच्छा लेकर आया है। हर किसी की यही कामना है कि महाराज जी का आशीर्वाद उन्हें जीवन में शांति, सुख और सही मार्ग प्रदान करे। आज के इस पावन अवसर पर संगम नगरी की महिमा और भी बढ़ गई है। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर जब महाराज जी के चरण पड़े, तो मानो पूरा वातावरण पवित्रता से भर उठा। भक्तों के मन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ है। महाराज जी के प्रवचन की प्रतीक्षा में सभी लोग उत्साहित हैं। उनके मुख से निकले हर शब्द को सुनने के लिए भक्तगण बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि उनके प्रवचन केवल सुनने के लिए नहीं होते, बल्कि जीवन में उतारने के लिए होते हैं। आज का दिन केवल एक साधारण दिन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जिसे हर भक्त अपने दिल में हमेशा के लिए संजो कर रखेगा। महाराज जी के दर्शन और उनके आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, और यही विश्वास हर श्रद्धालु के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। प्रयागराज की गलियों में आज भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। हर तरफ “जय हो”, “राधे-राधे” और “हर हर गंगे” की गूंज सुनाई दे रही है। ऐसा लग रहा है मानो पूरा शहर एक साथ भक्ति में डूब गया हो। महाराज जी का यह आगमन सभी के लिए एक नई शुरुआत जैसा है। उनके आशीर्वाद से लोग अपने जीवन की परेशानियों से बाहर निकलने की उम्मीद रखते हैं और एक नई दिशा पाने की चाह रखते हैं। आज का यह पावन क्षण हर भक्त के लिए अमूल्य है। जो लोग इस अवसर का हिस्सा बने हैं, वे अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। महाराज जी के चरणों में बैठकर, उनके वचनों को सुनकर और उनका आशीर्वाद पाकर हर किसी का मन संतुष्ट और आनंदित हो रहा है। इस पावन अवसर पर हम सभी यही प्रार्थना करते हैं कि महाराज जी का आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे, और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकें। जय हो राजन जी महाराज जी की 🙏 प्रयागराज की पावन धरती को कोटि-कोटि नमन 🙏
    1
    आज का दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरा हुआ है, क्योंकि पूज्य राजन जी महाराज जी का पावन आगमन प्रयागराज की धरती पर हुआ है। संगम नगरी में जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई अपने प्रिय गुरु के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए उत्सुक नजर आया।
प्रयागराज, जो पहले से ही आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र रहा है, आज और भी अधिक दिव्यता से भर गया है। महाराज जी के आगमन से वातावरण में भक्ति रस घुल गया है। जगह-जगह भजन, कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। भक्तजन फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए खड़े हैं, और हर चेहरा खुशी और श्रद्धा से दमक रहा है।
महाराज जी का जीवन और उनके उपदेश हमेशा लोगों को सच्चाई, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके वचन केवल शब्द नहीं होते, बल्कि जीवन को बदल देने वाली सीख होते हैं। आज जब वे प्रयागराज पहुंचे हैं, तो यह केवल एक आगमन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक उत्सव जैसा महसूस हो रहा है।
श्रद्धालु दूर-दूर से उनके दर्शन के लिए पहुंचे हैं। कोई अपने परिवार के साथ आया है, तो कोई अकेले ही अपने गुरु के चरणों में समय बिताने की इच्छा लेकर आया है। हर किसी की यही कामना है कि महाराज जी का आशीर्वाद उन्हें जीवन में शांति, सुख और सही मार्ग प्रदान करे।
आज के इस पावन अवसर पर संगम नगरी की महिमा और भी बढ़ गई है। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर जब महाराज जी के चरण पड़े, तो मानो पूरा वातावरण पवित्रता से भर उठा। भक्तों के मन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ है।
महाराज जी के प्रवचन की प्रतीक्षा में सभी लोग उत्साहित हैं। उनके मुख से निकले हर शब्द को सुनने के लिए भक्तगण बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि उनके प्रवचन केवल सुनने के लिए नहीं होते, बल्कि जीवन में उतारने के लिए होते हैं।
आज का दिन केवल एक साधारण दिन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जिसे हर भक्त अपने दिल में हमेशा के लिए संजो कर रखेगा। महाराज जी के दर्शन और उनके आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, और यही विश्वास हर श्रद्धालु के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।
प्रयागराज की गलियों में आज भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। हर तरफ “जय हो”, “राधे-राधे” और “हर हर गंगे” की गूंज सुनाई दे रही है। ऐसा लग रहा है मानो पूरा शहर एक साथ भक्ति में डूब गया हो।
महाराज जी का यह आगमन सभी के लिए एक नई शुरुआत जैसा है। उनके आशीर्वाद से लोग अपने जीवन की परेशानियों से बाहर निकलने की उम्मीद रखते हैं और एक नई दिशा पाने की चाह रखते हैं।
आज का यह पावन क्षण हर भक्त के लिए अमूल्य है। जो लोग इस अवसर का हिस्सा बने हैं, वे अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। महाराज जी के चरणों में बैठकर, उनके वचनों को सुनकर और उनका आशीर्वाद पाकर हर किसी का मन संतुष्ट और आनंदित हो रहा है।
इस पावन अवसर पर हम सभी यही प्रार्थना करते हैं कि महाराज जी का आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे, और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकें।
जय हो राजन जी महाराज जी की 🙏
प्रयागराज की पावन धरती को कोटि-कोटि नमन 🙏
    user_Mangla Pandey
    Mangla Pandey
    Farmer ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मिर्जापुर/चुनार। चैत्र नवरात्रि के बीच चुनार से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और पत्रकारों के बीच तनाव बढ़ा दिया है। समाचार संकलन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पर अभद्रता, थप्पड़ मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस घटना के विरोध में महिला पत्रकार ने तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया है और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के चुनार तहसील क्षेत्र स्थित सक्तेशगढ़ के परमहंस आश्रम आगमन के दौरान स्थानीय मीडियाकर्मी कवरेज के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान महिला पत्रकार जब आश्रम के भीतर जाने का प्रयास कर रही थीं, तभी ड्यूटी पर तैनात क्षेत्राधिकारी मंजरी राव ने उन्हें रोक दिया। ⚠️ महिला पत्रकार के गंभीर आरोप पीड़ित महिला पत्रकार का आरोप है कि उन्हें न केवल रोका गया, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए थप्पड़ भी मारा गया। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी गई। धरने पर बैठी पत्रकार ने साफ कहा— "जब तक दोषी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होगी, मेरा धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे शिकायत करूंगी।"
    2
    मिर्जापुर/चुनार। चैत्र नवरात्रि के बीच चुनार से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और पत्रकारों के बीच तनाव बढ़ा दिया है। समाचार संकलन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पर अभद्रता, थप्पड़ मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस घटना के विरोध में महिला पत्रकार ने तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया है और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के चुनार तहसील क्षेत्र स्थित सक्तेशगढ़ के परमहंस आश्रम आगमन के दौरान स्थानीय मीडियाकर्मी कवरेज के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान महिला पत्रकार जब आश्रम के भीतर जाने का प्रयास कर रही थीं, तभी ड्यूटी पर तैनात क्षेत्राधिकारी मंजरी राव ने उन्हें रोक दिया।
⚠️ महिला पत्रकार के गंभीर आरोप
पीड़ित महिला पत्रकार का आरोप है कि उन्हें न केवल रोका गया, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए थप्पड़ भी मारा गया। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी गई।
धरने पर बैठी पत्रकार ने साफ कहा—
"जब तक दोषी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होगी, मेरा धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे शिकायत करूंगी।"
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.