भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगीगंज पुलिस चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सामान से लदे एक ट्रक का चालक बीच हाईवे पर ही गाड़ी खड़ी करके पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। चालक टावर से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कदम के पीछे स्थानीय निवासियों के साथ हुई कहासुनी और मारपीट मुख्य वजह रही। इसके अलावा चालक का अपने घर पर भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद और मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा रहने की वजह से एनएच-2 पर यातायात भी बाधित होने लगा था। घटना की सूचना मिलते ही गोपीगंज थाना प्रभारी व चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए टावर पर चढ़े चालक से लगातार बातचीत की और उसे ढांढस बंधाया। लगभग दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस चालक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। पुलिस ने ट्रक को हटाकर यातायात बहाल कराया है और चालक को हिरासत में लेकर मारपीट व विवाद के संदर्भ में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगीगंज पुलिस चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सामान से लदे एक ट्रक का चालक बीच हाईवे पर ही गाड़ी खड़ी करके पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। चालक टावर से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कदम के पीछे स्थानीय निवासियों के साथ हुई कहासुनी और मारपीट मुख्य वजह रही। इसके अलावा चालक का अपने घर पर भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद और मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा रहने की वजह से एनएच-2 पर यातायात भी बाधित होने लगा था। घटना की सूचना मिलते ही गोपीगंज थाना प्रभारी व चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए टावर पर चढ़े चालक से लगातार बातचीत की और उसे ढांढस बंधाया। लगभग दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस चालक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। पुलिस ने ट्रक को हटाकर यातायात बहाल कराया है और चालक को हिरासत में लेकर मारपीट व विवाद के संदर्भ में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
- जीएसटी के सचल दल ने एनजीओ की साइकिलों को पकड़ा है। दरअसल, इन साइकिलों को जगह-जगह अवैध रूप से और सस्ते दामों पर बेचे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सचल दल ने कार्रवाई करते हुए साइकिलों को जब्त कर लिया।2
- सरकार अब बेटियों की शादी का सारा खर्च खुद उठाएगी। बेटियों के विवाह को लेकर अब लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और वे पूरी तरह बेफिक्र रह सकते हैं, क्योंकि शादी में होने वाले खर्च की पूरी जिम्मेदारी अब सरकार संभालने जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के गोण्डा स्थित मेडिकल कॉलेज से कथित वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में स्वास्थ्य विभाग के आई (Eye) विभाग में तैनात वार्ड बॉय चंद्रभान शुक्ला के मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उस पर लगाए जा रहे आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।1
- दिल्ली में छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर 25 जुलाई को सुबह 10:00 बजे अयोध्या में जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं, युवाओं, छात्रों एवं सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। मामले में मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता सूरज चौधरी ने कहा कि छात्रों के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी वर्गों से एकजुट होने का आह्वान किया और समर्थकों से समय पर पहुंचकर शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से प्रदर्शन में भाग लेने को कहा। पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रदर्शन के उपरांत जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।1
- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह कायराना हमला जम्मू-कश्मीर का हौसला नहीं तोड़ सकता और दोषियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।1
- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विधानसभा क्षेत्र मेहनौन के अंतर्गत इटियाथोक स्थित योगमाया पैलेस मैरिज लॉन में विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बाराबंकी जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शशांक सिंह 'कुसुमेश' का मार्गदर्शन बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। सम्मेलन का वातावरण उत्साह, ऊर्जा, अनुशासन और संगठनात्मक संकल्प से परिपूर्ण रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मेहनौन सहित पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का दृढ़ संकल्प लिया। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, सदस्यता विस्तार, मतदाता संपर्क अभियान, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता, शक्ति केंद्रों की प्रभावी भूमिका, जनसंवाद, सोशल मीडिया की उपयोगिता और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों व चुनावी तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक कार्यकर्ता से आह्वान किया गया कि वह अपने बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाए, हर परिवार और मतदाता से निरंतर संवाद स्थापित करे और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं ने 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' के मूल मंत्र को दोहराया और प्रत्येक बूथ को विजय का बूथ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष/कार्यक्रम प्रभारी श्री जनार्दन वर्मा, केंद्रीय मंत्री/सांसद गोंडा प्रतिनिधि श्री राजेश सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री विद्याभूषण द्विवेदी, पूर्व जिला महामंत्री श्री आशीष त्रिपाठी, मंडल प्रभारी इटियाथोक श्री विनय शर्मा, मंडल प्रभारी बहलोलपुर श्री राजाबाबू गुप्ता, मंडल प्रभारी खरगूपुर डॉ. रामानंद तिवारी, मंडल प्रभारी मुजेहना श्री संदीप पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धानेपुर श्री मंशाराम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुजेहना श्री शेषराम बारी और जिला कार्यसमिति सदस्य श्री राकेश चतुर्वेदी सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।4
- केंद्र में चल रही सरकार को दमनकारी बताते हुए राम प्रताप सिंह ने कहा कि तानाशाह के इशारे पर छात्रों के साथ बर्बरता की गई है। अंकुर गर्ग के नाम से जारी इस बयान में केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया गया है और छात्रों पर किए गए अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की गई है।4
- भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगीगंज पुलिस चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सामान से लदे एक ट्रक का चालक बीच हाईवे पर ही गाड़ी खड़ी करके पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। चालक टावर से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कदम के पीछे स्थानीय निवासियों के साथ हुई कहासुनी और मारपीट मुख्य वजह रही। इसके अलावा चालक का अपने घर पर भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद और मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा रहने की वजह से एनएच-2 पर यातायात भी बाधित होने लगा था। घटना की सूचना मिलते ही गोपीगंज थाना प्रभारी व चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए टावर पर चढ़े चालक से लगातार बातचीत की और उसे ढांढस बंधाया। लगभग दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस चालक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। पुलिस ने ट्रक को हटाकर यातायात बहाल कराया है और चालक को हिरासत में लेकर मारपीट व विवाद के संदर्भ में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।1