Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईरान के खिलाफ खुला मोर्चा: इजराइल बोला—रुकेंगे नहीं जब तक असर खत्म नहीं लेबनान-सीरिया में लगातार हमले, परमाणु खतरे पर सख्त शर्तों के साथ टकराव तेज़
Latest news india
ईरान के खिलाफ खुला मोर्चा: इजराइल बोला—रुकेंगे नहीं जब तक असर खत्म नहीं लेबनान-सीरिया में लगातार हमले, परमाणु खतरे पर सख्त शर्तों के साथ टकराव तेज़
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ठेका मजदूरों पर बर्बरता के विरोध में बहराइच में मेडिकल प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी सौंपा ज्ञापन बहराइच। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसए) बहराइच यूनिट ने CITU और FMRAI के तत्वावधान में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रामजी पाठक अध्यक्ष यूपीएमएसए की अध्यक्षता में दिया गया। बहराइच यूनिट के सचिव अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ठेका मजदूरों पर प्रशासन ने बर्बर कार्रवाई की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 400 से अधिक मजदूरों को हिरासत में लिया, जिनमें सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के कई नेता भी शामिल थे। संगठन का आरोप है कि ठेका मजदूरों से 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कराया जाता है और उन्हें पीएफ, ग्रेच्युटी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जातीं। इसी के विरोध में CITU और FMRAI ने बुधवार को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय विरोध दिवस’ मनाया। ज्ञापन में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये तय करने, 8 घंटे का कार्यदिवस लागू करने, डबल ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष रामजी पाठक, सचिव तैयब अली, अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जिशान रिजवी, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, मेराज अहमद, सचिन त्रिपाठी, मंसूर अली खान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, ए.के. पाण्डेय, अभिषेक सिंह, वसीम, सोनू तिवारी, मनीष वर्मा, अनिल कन्नौजिया, अंकुर मिश्रा, तौफीक अहमद सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।2
- कलयुग में भगवान श्री राम श्री राम के सेवक हनुमान जी सभी संकटों को दूर करने वाले हैं उनके नाम के उच्चारण से ही सभी संकट दूर हो जाते हैं जो हनुमान जी का रात दिन स्मरण करता है उसका कल्याण निश्चित है इसलिए हनुमान जी साक्षात देवता हैं और वह सबके कल्याण के लिए तैयार रहते हैं जय हनुमान जी3
- बहराइच। खाड़ी देशों में युद्ध के दौरान बहराइच में पेट्रोल-डीजल न मिलने की दूसरी बार अफवाह हुईं तेज़ जिसको लेकर लोग पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पहुंचे तों भारी भीड़ उमड़ी देख अपनी बारी का इंतजार करते हुए। चिलचिलाती धूप में लम्बी लाइन की कतार में लगे गए। पेट्रोल डीजल भरने के दौरान आपस में लोगों की कहासुनी भी होती रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए। इलाकाई पुलिस पेट्रोल पंप पर मुस्तैद रही और पुलिस की निगरानी में पेट्रोल डीजल पंप पर लोगों को बिक्री किया गया। हालांकि DSO का कहना है कि बहराइच के सभी 121 पेट्रोल पंपों पर कोई भी ईंधन की कमी नहीं है। बीच में पड़ी रजिस्ट्री छुट्टी के दौरान 2 दिन डिपो बंद था इसलिए अफवाह तेज हुई है हालांकि सभी जगह सुचारू रूप से पेट्रोल डीजल बिक्री किया जा रहा है।1
- Post by Latest news india1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच में भीषण आग से तबाही, परिवार हुआ बेघर बहराइच। जनपद के थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बुलहा में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अजीबुल्लाह खान के घर में अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा मड़हा (छप्पर), गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े सहित वर्षों की मेहनत जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत घर के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से हुई। बताया जा रहा है कि लाइन के जम्पर से स्पार्क हुआ, जिसने पास में रखे सूखे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के चलते आग ने तेजी से फैलकर पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना के समय गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिलाएं और बच्चे दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रानीपुर संतोष अवस्थी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पीड़ित परिवार का सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। मौके पर पहुंचे उपकेंद्र रंजीतपुर के अधिकारी पंकज कुमार प्रजापति ने प्राथमिक जांच में बताया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे छप्पर रखा होना इस हादसे की मुख्य वजह है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी पक्षी के करंट की चपेट में आने के बाद जलकर गिरने से आग भड़की हो सकती है। विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री जैसे भूसा, लकड़ी या छप्पर न रखें तथा कम से कम 50 मीटर की दूरी बनाए रखें। प्रशासन की चेतावनी: “जरा सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।” अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास दिलाने की मांग की है।1
- बहराइच। नानपारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत आज ग्राम रामनगर सेमरा परगना चरदा स्थित गाटा संख्या:-56 रकबा 0.122है0 जोकि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज है पर ग्राम के ही व्यक्ति के द्वारा लंबे समय से उपरोक्त सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर रखा था को उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल ने जे.सी.बी के माध्यम से पक्के बने निर्माण को नियमों के अंतर्गत ध्वस्त करवा दिया। सरकारी भूमि पर लबे समय से बने अतिक्रमण पर जेसीबी से धवस्तीकरण होने पर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान राजस्व टीम के साथ पुलिस बल भी उपस्थित रहा। तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश क्षेत्र में गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम नानपारा द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने पर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियो में भय का माहौल है वही यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब प्रशासन अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम नानपारा की इस निष्पक्ष और जनहितकारी कार्यशैली की खुले तौर पर प्रशंसा की है। आमजन में यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि वर्तमान प्रशासन अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी का भी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।3
- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत 18 वर्षीय शिवम की फंदे पर लटकता मिला शव थाना पयागपुर क्षेत्र के पर्शिया आलम की घटना पुलिस ने तत्काल पंचनामा भर कराया अंत परीक्षण, मुकदमा दर्ज घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप नवयुवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम गाँव में मातम पसरा परिजनों ने कहा हुई है हत्या हत्या आत्म हत्या में उलझी गुत्थी, PM रिपोर्ट से होगा स्पष्ट पूरा मामला परशिया आलम थाना पयागपुर का है फिलहाल मुकदमा पंजीकृत अग्रिम कार्यवाही प्रचलित1
- Post by Latest news india1