logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांकीपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रचार प्रसार तेज बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने केलिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश

3 hrs ago
user_JantaStarNews
JantaStarNews
Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
3 hrs ago

बांकीपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रचार प्रसार तेज बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने केलिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश

More news from बिहार and nearby areas
  • बांकीपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रचार प्रसार तेज बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने केलिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश
    1
    बांकीपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रचार प्रसार तेज
बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने केलिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश
    user_JantaStarNews
    JantaStarNews
    Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • भाकपा माले एवं खेग्रामस ने ताजपुर नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। जर्जर एवं टूटी सड़कों-नाला का निर्माण, आवास योजना में कथित अनियमितता एवं घूसखोरी पर रोक, पात्र गरीबों को आवास उपलब्ध कराने, जलनिकासी, पेयजल तथा अन्य नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर 10 अगस्त को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आवास योजना में अनियमितता और लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इधर, हरिशंकरपुर बघौनी में खेग्रामस द्वारा रविवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 47 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। सदस्यता अभियान का नेतृत्व भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। मौके पर नेताओं ने कहा कि दलितों, गरीबों, खेत मजदूरों और वंचित तबकों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है। उन्होंने 10 अगस्त के नगर परिषद घेराव में बड़ी संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की। अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
    1
    भाकपा माले एवं खेग्रामस ने ताजपुर नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। जर्जर एवं टूटी सड़कों-नाला का निर्माण, आवास योजना में कथित अनियमितता एवं घूसखोरी पर रोक, पात्र गरीबों को आवास उपलब्ध कराने, जलनिकासी, पेयजल तथा अन्य नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर 10 अगस्त को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आवास योजना में अनियमितता और लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इधर, हरिशंकरपुर बघौनी में खेग्रामस द्वारा रविवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 47 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। सदस्यता अभियान का नेतृत्व भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। मौके पर नेताओं ने कहा कि दलितों, गरीबों, खेत मजदूरों और वंचित तबकों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है। उन्होंने 10 अगस्त के नगर परिषद घेराव में बड़ी संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की। अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • दोहाट नारायण छपकी नाल समस्या देखिए दो हाथ नारायण में छपकी में अधूरा नाला बना हुआ और यह कभी उड़ा ही भी नहीं होता है और आगे से बंद कर दिया गया है और पीछे सबको घर में बारिश होता है तो पानी चला जाता है इस चीज पर किसी को ध्यान नहीं है पैसा खत्म हो गया उठ गया दोबारा कभी इसको देखने के लिए भी नहीं आया इस चीज पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और ऐसे वीडियो देखने के लिए आप सब जल्दी से जल्दी इस पर कार्रवाई कीजिए और इसका नाला साफ करवाइए धन्यवाद
    2
    दोहाट नारायण छपकी नाल समस्या
देखिए दो हाथ नारायण में छपकी में अधूरा नाला बना हुआ और यह कभी उड़ा ही भी नहीं होता है और आगे से बंद कर दिया गया है और पीछे सबको घर में बारिश होता है तो पानी चला जाता है इस चीज पर किसी को ध्यान नहीं है पैसा खत्म हो गया उठ गया दोबारा कभी इसको देखने के लिए भी नहीं आया इस चीज पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और ऐसे वीडियो देखने के लिए आप सब जल्दी से जल्दी इस पर कार्रवाई कीजिए और इसका नाला साफ करवाइए धन्यवाद
    user_Rabindar Kumar
    Rabindar Kumar
    बहेरी, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
  • जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में शौच करने गए एक किशोर की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया। किशोर नरकटिया गांव का रहने वाला था और शौच के लिए कोसी नदी के पास गया था। वहां वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
    1
    जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में शौच करने गए एक किशोर की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया।

किशोर नरकटिया गांव का रहने वाला था और शौच के लिए कोसी नदी के पास गया था। वहां वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
    user_Manoj Kumar sah
    Manoj Kumar sah
    बिरौल, दरभंगा, बिहार•
    14 hrs ago
  • श्री राम पूजा 🌹🙏 दुख में सुमिरन सब कोय करे सुख में करे ना कोय। ज्यों सुख में सुमिरन करे दुख काहे का होय।।
    1
    श्री राम पूजा 🌹🙏 
दुख में सुमिरन सब कोय करे 
                             सुख में करे ना कोय।
ज्यों सुख में सुमिरन करे 
                            दुख काहे का होय।।
    user_Ram Prakash Sharma
    Ram Prakash Sharma
    Speech Therapist बिथान, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड में स्थित रजाकपुर स्कूल में बच्चों को मारने की एक खतरनाक साजिश रची गई थी। इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब स्कूल के कुछ कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह साजिश काफी गहरी और खतरनाक थी, जिसका उद्देश्य स्कूल के कई बच्चों को निशाना बनाना था। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और स्कूल प्रशासन से सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड में स्थित रजाकपुर स्कूल में बच्चों को मारने की एक खतरनाक साजिश रची गई थी। इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब स्कूल के कुछ कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह साजिश काफी गहरी और खतरनाक थी, जिसका उद्देश्य स्कूल के कई बच्चों को निशाना बनाना था।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और स्कूल प्रशासन से सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    22 hrs ago
  • नोहट्टा प्रखंड कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग: नोहट्टा बीडीओ प्रिया भारती ने भी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध नोहट्टा ​छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में नोहट्टा की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रिया भारती ने भी बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। विरोध जताने के साथ ही उन्होंने अपने नियमित शासकीय कार्यों का निष्पादन जारी रखा।​बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर राज्यभर के अधिकारियों द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संघ ने छपरा की घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए राज्य सरकार को पत्र भेजकर अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।​ प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के लिए बॉडी प्रोटेक्टर, दंगा-रोधी हेलमेट, शील्ड, लेग गार्ड और आर्म गार्ड मुहैया कराए जाएं। ​ विधि-व्यवस्था ड्यूटी, जनसुनवाई और क्षेत्र भ्रमण के दौरान कम से कम दो प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों की स्थायी प्रतिनियुक्ति हो।ड्यूटी के दौरान घायल अधिकारियों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करे तथा आश्रितों के लिए विशेष क्षतिपूर्ति, बीमा सुरक्षा और सहायता नीति लागू की जाए छपरा की घटना में सुरक्षा एवं स्थिति का समुचित प्रबंधन न कर पाने के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो। ​उल्लेखनीय है कि बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के समर्थन में राज्यभर के बीडीओ 27 जुलाई से बांह पर काली पट्टी बांधकर सरकारी कार्य निपटा रहे हैं। छपरा सदर की बीडीओ दृष्टि पाठक हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका इलाज आईजीआईएमएस (IGIMS), पटना में चल रहा है, जबकि रिविलगंज के बीडीओ रितेश कुमार का इलाज मेदांता, पटना में जारी है।
    1
    नोहट्टा प्रखंड कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग: नोहट्टा बीडीओ प्रिया भारती ने भी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

नोहट्टा ​छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में नोहट्टा की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रिया भारती ने भी बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। विरोध जताने के साथ ही उन्होंने अपने नियमित शासकीय कार्यों का निष्पादन जारी रखा।​बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर राज्यभर के अधिकारियों द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संघ ने छपरा की घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए राज्य सरकार को पत्र भेजकर अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।​ प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के लिए बॉडी प्रोटेक्टर, दंगा-रोधी हेलमेट, शील्ड, लेग गार्ड और आर्म गार्ड मुहैया कराए जाएं। ​ विधि-व्यवस्था ड्यूटी, जनसुनवाई और क्षेत्र भ्रमण के दौरान कम से कम दो प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों की स्थायी प्रतिनियुक्ति हो।ड्यूटी के दौरान घायल अधिकारियों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करे तथा आश्रितों के लिए विशेष क्षतिपूर्ति, बीमा सुरक्षा और सहायता नीति लागू की जाए  छपरा की घटना में सुरक्षा एवं स्थिति का समुचित प्रबंधन न कर पाने के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
​उल्लेखनीय है कि बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के समर्थन में राज्यभर के बीडीओ 27 जुलाई से बांह पर काली पट्टी बांधकर सरकारी कार्य निपटा रहे हैं। छपरा सदर की बीडीओ दृष्टि पाठक हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका इलाज आईजीआईएमएस (IGIMS), पटना में चल रहा है, जबकि रिविलगंज के बीडीओ रितेश कुमार का इलाज मेदांता, पटना में जारी है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    19 min ago
  • समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के वारी पंचायत में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने कौशल्या देवी लक्ष्मी कुमारी सहित एक दर्जन भूमिहीन परिवारों को भूमि का प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रत्येक परिवार को तीन-तीन डेसिमल वासगीत भूमि का प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी गई। भूमिहीन परिवारों को भूमि का प्रमाण पत्र मिलना उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के वारी पंचायत में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने कौशल्या देवी लक्ष्मी कुमारी सहित एक दर्जन भूमिहीन परिवारों को भूमि का प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रत्येक परिवार को तीन-तीन डेसिमल वासगीत भूमि का प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी गई। भूमिहीन परिवारों को भूमि का प्रमाण पत्र मिलना उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_JantaStarNews
    JantaStarNews
    Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.