logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में बीएसएनएल टावर के पास स्थित एक्सचेंज भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य गेट फांदकर अंदर के गेट का ताला तोड़ा और कार्यालय में घुस गए। बीएसएनएल के ब्लॉक आरडी आनंद सिंह ने बताया कि उन्होंने शाम को एक ग्राहक के डेढ़ लाख रुपये नगद ड्रॉवर में रखे थे और इसके बाद ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। चोर ड्रॉवर से सारा नगद ले गए और अलमारी व टेबल पर रखे जरूरी दस्तावेजों को भी तितर-बितर कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

1 hr ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
1 hr ago

चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में बीएसएनएल टावर के पास स्थित एक्सचेंज भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य गेट फांदकर अंदर के गेट का ताला तोड़ा और कार्यालय में घुस गए। बीएसएनएल के ब्लॉक आरडी आनंद सिंह ने बताया कि उन्होंने शाम को एक ग्राहक के डेढ़ लाख रुपये नगद ड्रॉवर में रखे थे और इसके बाद ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। चोर ड्रॉवर से सारा नगद ले गए और अलमारी व टेबल पर रखे जरूरी दस्तावेजों को भी तितर-बितर कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में बीएसएनएल टावर के पास स्थित एक्सचेंज भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य गेट फांदकर अंदर के गेट का ताला तोड़ा और कार्यालय में घुस गए। बीएसएनएल के ब्लॉक आरडी आनंद सिंह ने बताया कि उन्होंने शाम को एक ग्राहक के डेढ़ लाख रुपये नगद ड्रॉवर में रखे थे और इसके बाद ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। चोर ड्रॉवर से सारा नगद ले गए और अलमारी व टेबल पर रखे जरूरी दस्तावेजों को भी तितर-बितर कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
    1
    चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में बीएसएनएल टावर के पास स्थित एक्सचेंज भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य गेट फांदकर अंदर के गेट का ताला तोड़ा और कार्यालय में घुस गए।

बीएसएनएल के ब्लॉक आरडी आनंद सिंह ने बताया कि उन्होंने शाम को एक ग्राहक के डेढ़ लाख रुपये नगद ड्रॉवर में रखे थे और इसके बाद ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। चोर ड्रॉवर से सारा नगद ले गए और अलमारी व टेबल पर रखे जरूरी दस्तावेजों को भी तितर-बितर कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बेला गांव में गुरुवार शाम को बिजली विभाग की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। कपिल ढाबा के समीप चर रही एक भैंस ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार की चपेट में आ गई, जिससे करंट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भैंस डुमरी बेला निवासी सुखदेव यादव की थी। इस हादसे के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश फैल गया है। पीड़ित पशुपालक सुखदेव यादव ने बताया कि मृत भैंस की कीमत लगभग ₹50,000 थी। वह उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी और उसकी असमय मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर और अर्थिंग व्यवस्था की नियमित जांच व मरम्मत न होने की वजह से ही यह हादसा हुआ है। अगर समय रहते विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से पीड़ित पशुपालक को शीघ्र आर्थिक सहायता व उचित मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मरों, अर्थिंग तारों और विद्युत लाइनों की तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में होने वाले किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बेला गांव में गुरुवार शाम को बिजली विभाग की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। कपिल ढाबा के समीप चर रही एक भैंस ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार की चपेट में आ गई, जिससे करंट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भैंस डुमरी बेला निवासी सुखदेव यादव की थी। इस हादसे के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश फैल गया है।

पीड़ित पशुपालक सुखदेव यादव ने बताया कि मृत भैंस की कीमत लगभग ₹50,000 थी। वह उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी और उसकी असमय मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर और अर्थिंग व्यवस्था की नियमित जांच व मरम्मत न होने की वजह से ही यह हादसा हुआ है। अगर समय रहते विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से पीड़ित पशुपालक को शीघ्र आर्थिक सहायता व उचित मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मरों, अर्थिंग तारों और विद्युत लाइनों की तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में होने वाले किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • 👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍😭😭 😭😭😭😭
    1
    👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍😭😭
😭😭😭😭
    user_Ramjivan pandey
    Ramjivan pandey
    Photographer चतरा, चतरा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • बिहार के गया में सिंधुगढ़ थाने की पुलिस ने एक बाइक से देसी शराब और महुआ जब्त किया है।
    1
    बिहार के गया में सिंधुगढ़ थाने की पुलिस ने एक बाइक से देसी शराब और महुआ जब्त किया है।
    user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
    Ganesh Prasad Ganesh Prasad
    पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
    16 min ago
  • औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को आजन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झिकटिया गांव में छापेमारी कर 25 लीटर देशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई आजन थाना कांड संख्या-279/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम, 2022 के अंतर्गत की गई है। इस विशेष अभियान का नेतृत्व पी.टी.सी. होसिल महतो एवं थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब जब्त की है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को आजन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झिकटिया गांव में छापेमारी कर 25 लीटर देशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई आजन थाना कांड संख्या-279/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम, 2022 के अंतर्गत की गई है।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व पी.टी.सी. होसिल महतो एवं थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब जब्त की है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • चतरा के हंटरगंज में सोवादाग बाजार के समीप गुरुवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। यह भैंस बेला गांव के सहदेव यादव की थी। पशुपालक सहदेव यादव ने बताया कि उनकी भैंस खुले में चल रही थी। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार के पोल के सपोर्टिंग तार से सट गई। पोल के सपोर्टिंग तार में करंट प्रवाहित होने के कारण भैंस की मौत हो गई। भैंस की मौत के बाद पीड़ित पशुपालक मौके पर ही दहाड़ मारकर रोने लगा। इस घटना से पशुपालक को 70 से 80 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित पशुपालक ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
    1
    चतरा के हंटरगंज में सोवादाग बाजार के समीप गुरुवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। यह भैंस बेला गांव के सहदेव यादव की थी। पशुपालक सहदेव यादव ने बताया कि उनकी भैंस खुले में चल रही थी। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार के पोल के सपोर्टिंग तार से सट गई। पोल के सपोर्टिंग तार में करंट प्रवाहित होने के कारण भैंस की मौत हो गई।

भैंस की मौत के बाद पीड़ित पशुपालक मौके पर ही दहाड़ मारकर रोने लगा। इस घटना से पशुपालक को 70 से 80 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित पशुपालक ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
    user_Saryu Yadav
    Saryu Yadav
    Local News Reporter शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.