मैनपुरी में छात्रा से मारपीट का आरोप, शिक्षिका ने बताया आरोप निराधार मैनपुरी। जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में एक प्राथमिक विद्यालय की छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि आरोपित शिक्षिका ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। गांव भांवत निवासी सत्य प्रकाश ने मंगलवार को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री अनन्या, जो प्राथमिक पाठशाला भांवत में कक्षा 1 की छात्रा है, 5 मई 2026 को रोज की तरह स्कूल गई थी। आरोप है कि विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका वंदना ने उनकी पुत्री को बेरहमी से डंडों से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से बच्ची काफी डरी और सहमी हुई है। पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी पुत्री पहाड़ा ठीक से नहीं सुना पाई, जिसके कारण उसे इस तरह की सजा दी गई। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए संबंधित शिक्षिका के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले पर सहायक अध्यापिका वंदना ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह असत्य और निराधार हैं। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी बच्चे के साथ मारपीट नहीं की है और उन्हें बेवजह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन पर निष्पक्ष जांच का दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषी पाए जाने पर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

- फिलहाल, प्रशासन और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार1
- मैनपुरी ब्रेकिंग - नाला निर्माण कार्य बना लोगों के लिए आफत घरों में घुसा नाले का गंदा पानी से लोग परेशान धारऊ वार्ड स्थित देवी रोड बाईपास काली मंदिर के पास बन रहा नाला सड़क किनारे बन रहे नाले में जानबूझकर मिट्टी डाल दी नाले में मिट्टी डालने से पानी के प्रवाह को रोक दिया गया आसपास के घरों में घुसने लगा नाले का गंदा पानी घरों में गंदा पानी भरने से दुर्गंध फैल रही बीमारी फेल रही है गंदा पानी भरने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया लोगो ने डीएम से नाले को तत्काल खुलवाने की मांग की डीएम ने नगर पालिका को मामले की जाँच के दिए निर्देश पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के धारऊ देवी रोड का है4
- मैनपुरी। जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में एक प्राथमिक विद्यालय की छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि आरोपित शिक्षिका ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। गांव भांवत निवासी सत्य प्रकाश ने मंगलवार को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री अनन्या, जो प्राथमिक पाठशाला भांवत में कक्षा 1 की छात्रा है, 5 मई 2026 को रोज की तरह स्कूल गई थी। आरोप है कि विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका वंदना ने उनकी पुत्री को बेरहमी से डंडों से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से बच्ची काफी डरी और सहमी हुई है। पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी पुत्री पहाड़ा ठीक से नहीं सुना पाई, जिसके कारण उसे इस तरह की सजा दी गई। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए संबंधित शिक्षिका के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले पर सहायक अध्यापिका वंदना ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह असत्य और निराधार हैं। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी बच्चे के साथ मारपीट नहीं की है और उन्हें बेवजह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन पर निष्पक्ष जांच का दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषी पाए जाने पर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।1
- Post by दीपक शर्मा1
- रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम औंछा में 15 साल पुराने विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। यहाँ एक ही परिवार के तीन लोगों पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर घायल करने का गंभीर आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोज कुमार का गाँव के ही मुकेश और रघुवीर से लगभग 15 वर्ष पुराना विवाद चला आ रहा है। मनोज के मुताबिक, 15 साल पहले भी इन लोगों ने उसे गोली मारी थी, जिसका मुकदमा वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी दल लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। ट्रैक्टर चढ़ाकर तोड़ने की कोशिश की पैर की हड्डी शुक्रवार (24 अप्रैल) को मनोज का भाई संतोष जब खेत पर काम करने जा रहा था, तभी आरोपी मुकेश, उसके पुत्र कान्हू और अश्वनी ने उसे घेर लिया तीनों ने मिलकर संतोष की जमकर पिटाई की। क्रूरता की हद पार करते हुए उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। आरोपी कान्हू ने तमंचा निकालकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव और पुलिस से गुहार रात करीब 11 बजे शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और संतोष को हमलावरों से बचाया। पीड़ित मनोज कुमार ने इस संबंध में थाना प्रभारी औंछा को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को सौंपे गए पत्र में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। वाइट - सरोज कुमार पीड़ित2
- मैनपुरी: न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा पीड़ित मैनपुरी। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दावों के बीच आज एक पीड़ित न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुँचा। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के कारण उसे उच्चाधिकारियों के पास आने को मजबूर होना पड़ा।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी आपको बताते चले पूरा मामला मैनपुरी के,,, मैनपुरी: शिक्षा के मंदिर में भरा जा रहा भूसा! मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय भागपुर से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहाँ बच्चों को बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए, उन कमरों और शौचालयों में ग्राम प्रधान का 'भूसा' भरा जा रहा है। जब प्रधानाध्यापिका से सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी मासूमियत से कहा— "प्रधान जी की मर्जी है, हम क्या कर सकते हैं?" स्कूल के कमरों और टॉयलेट को बना दिया गया गोदाम। टीचर ने अपनी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला। गंदगी और बदहाली के बीच भविष्य गढ़ रहे हैं नौनिहाल। क्या सरकारी स्कूल अब प्रधानों की निजी संपत्ति बन गए हैं? क्या प्रशासन ऐसे लापरवाह सिस्टम पर कार्रवाई करेगा? मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- मैनपुरी: एसपी कार्यालय पर दिव्यांग महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर भी उठाए सवाल मैनपुरी। जनपद में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दिव्यांग महिला ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि उसके इकलौते बेटे की बेरहमी से पिटाई की गई है और अब उसे जान का खतरा बना हुआ है।1