logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विजय दिवस पर गौहनिया में सजेगा देशभक्ति का रंग, होली मिलन संग गूंजेगा कवियों का स्वर* *विजय दिवस पर गौहनिया में सजेगा देशभक्ति का रंग, होली मिलन संग गूंजेगा कवियों का स्वर* *स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों का होगा सम्मान, एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल बनेगा ऐतिहासिक समारोह का साक्षी* बारा, प्रयागराज। विजय दिवस के पावन अवसर पर यमुनापार का गौहनिया क्षेत्र मंगलवार को देशभक्ति, सम्मान और फागुनी उमंग के रंग में सराबोर होने जा रहा है। गौहनिया स्थित एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल परिसर में भव्य होली मिलन समारोह, कवि सम्मेलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर पूरे बारा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह विशेष कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शेष राजाराम आर्य की पावन स्मृति को समर्पित है। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, साहित्यकार और समाजसेवी एक मंच पर जुटेंगे। समारोह में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कौशाम्बी मधु वाचस्पति मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज विचार समिति के संयोजक सूर्य प्रकाश समदरिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह केवल एक होली मिलन नहीं, बल्कि इतिहास, साहित्य और राष्ट्रभक्ति को एक साथ जोड़ने का प्रयास है, ताकि नई पीढ़ी अपने वीर पूर्वजों के संघर्ष को याद रख सके। समारोह में कवि सम्मेलन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें अशोक सिंह बेशरम,लाल सिंह देहाती, संतोष शुक्ल समर्थ, धनंजय शाश्वत, नीलम तिवारी, मोहिनी श्रीवास्तव, सुरेश केसरवानी ‘ओम शांति’, प्रमोद बाबू झा और ठाकुर इलाहाबादी सहित कई चर्चित कवि अपनी ओजपूर्ण, हास्य और देशभक्ति से भरी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजकों ने बारा विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक बारा के मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने बताया कि विजय दिवस के इस आयोजन को हर वर्ष और भी भव्य रूप देने का संकल्प लिया गया है, ताकि क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता की परंपरा मजबूत होती

22 hrs ago
user_Ravendra kumar kesharwani
Ravendra kumar kesharwani
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago
8eb3c71e-008e-4100-900c-f24ee418d8ef

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रतन सिंह यादव सरकार को घेरा जताई नाराजगी उन्होंने कहा सरकार विकास शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर सफल रही
    1
    रतन सिंह यादव सरकार को घेरा जताई नाराजगी उन्होंने कहा सरकार विकास शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर सफल रही
    user_Mahendar Yadav
    Mahendar Yadav
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • प्रयागराज में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार सवार पुलिस का चेकिंग घेरा तोड़कर भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा शुरू कर दिया। बेकाबू रफ्तार से भागा चालक
    1
    प्रयागराज में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार सवार पुलिस का चेकिंग घेरा तोड़कर भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा शुरू कर दिया।
बेकाबू रफ्तार से भागा चालक
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार चालक एडिशनल कमिश्नर के सामने ही गाड़ी लेकर भागने लगा। अधिकारी के आदेश पर पुलिस टीम ने पीछा कर लक्ष्मी टॉकीज के पास उसे पकड़ लिया। गाड़ी न रोकने पर पुलिसकर्मी वाहन का शीशा खुलवाने का प्रयास करते दिखाई दिए,इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है!
    1
    प्रयागराज: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार चालक एडिशनल कमिश्नर के सामने ही गाड़ी लेकर भागने लगा। अधिकारी के आदेश पर पुलिस टीम ने पीछा कर लक्ष्मी टॉकीज के पास उसे पकड़ लिया। गाड़ी न रोकने पर पुलिसकर्मी वाहन का शीशा खुलवाने का प्रयास करते दिखाई दिए,इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    1
    Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • बाइक टच होने पर दबंगों का हमला, बाइक छीनी; पीड़ित घायल प्रयागराज। करैली थाना क्षेत्र के रंगोली पैलेस के पास बाइक टच होने को लेकर हुए विवाद में दबंगों द्वारा युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित की बाइक भी छीन ली। पीड़ित के अनुसार, मामूली बाइक टच होने के बाद दबंगों ने उसे घेर लिया और बन्दूक की बट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर में टांके लगाए। घटना के बाद पीड़ित ने करैली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बाइक टच होने पर दबंगों का हमला, बाइक छीनी; पीड़ित घायल
प्रयागराज। करैली थाना क्षेत्र के रंगोली पैलेस के पास बाइक टच होने को लेकर हुए विवाद में दबंगों द्वारा युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित की बाइक भी छीन ली।
पीड़ित के अनुसार, मामूली बाइक टच होने के बाद दबंगों ने उसे घेर लिया और बन्दूक की बट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर में टांके लगाए।
घटना के बाद पीड़ित ने करैली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.