एसपी कावेन्द्र सिंह सागर का मेहाड़ा थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश झुंझुनूं। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने पुलिस थाना मेहाड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय रिकॉर्ड, शस्त्रागार, मालखाना, लॉकअप, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय एवं स्वागत कक्ष का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न रजिस्टरों की गहन जांच की। एसपी ने रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। शस्त्रों की जांच कर उनकी सुरक्षा एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। मालखाना में रखे जब्त सामान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। वहीं लॉकअप का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा एफआईआर और परिवादों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क, अनुशासित और संवेदनशील रहने की हिदायत देते हुए आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा (RPS), वृताधिकारी खेतड़ी एवं थानाधिकारी मेहाड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- नालों का गंदा पानी सड़कों पर, प्रशासन की लापरवाही से आमजन परेशान नालों का गंदा पानी सड़कों पर, प्रशासन की लापरवाही से आमजन परेशान, झुंझुनूं। शहर में गंदे पानी की निकासी को लेकर प्रशासन की उदासीनता एक बार फिर सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पंचदेव मंदिर वाली मुख्य सड़क पर नालों का गंदा और बदबूदार पानी अचानक सड़क पर फैल गया, जिससे पूरी सड़क ने नदी का रूप ले लिया। इस स्थिति ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी में डाल रखा है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नालों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। देखते ही देखते गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को अपने प्रतिष्ठान और घरों के बाहर पानी भरने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है । सबसे चिंताजनक बात यह रही कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे । लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है । इस लापरवाही के चलते न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी खतरे में पड़ गया है स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह समस्या नई नहीं है, यह हर दूसरे तीसरे महीने देखने को मिलती है बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। हर बार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जाता। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाती, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमजन का कहना है कि जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक इस प्रकार की समस्याएं लगातार बनी रहेंगी। शहरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमित रूप से नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक आमजन को इस परेशानी से राहत मिलती है।1
- एसपी कावेन्द्र सिंह सागर का मेहाड़ा थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश झुंझुनूं। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने पुलिस थाना मेहाड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय रिकॉर्ड, शस्त्रागार, मालखाना, लॉकअप, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय एवं स्वागत कक्ष का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न रजिस्टरों की गहन जांच की। एसपी ने रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। शस्त्रों की जांच कर उनकी सुरक्षा एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। मालखाना में रखे जब्त सामान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। वहीं लॉकअप का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा एफआईआर और परिवादों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क, अनुशासित और संवेदनशील रहने की हिदायत देते हुए आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा (RPS), वृताधिकारी खेतड़ी एवं थानाधिकारी मेहाड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- Post by BAGAR NEWS RAJASTHAN1
- झुंझुनूं के कोलसिया गांव में पुलिस ने IPL ऑनलाइन सट्टे के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस गिरोह के तार देशभर और विदेशों तक फैले थे, जिसने करोड़ों रुपये का लेनदेन कर लोगों को ठगा। पुलिस ने मौके से कई उपकरण जब्त कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।1
- 🚨 कॉमेडी जगत में एकजुटता: पंकज सोनी (पंकु) के समर्थन में आगे आए कॉमेडियन भवानी पारीक 🚨 मशहूर कॉमेडियन पंकज सोनी उर्फ पंकु के वायरल और भावुक वीडियो के सामने आने के बाद, अब उन्हें अपने साथी कलाकारों का भी भरपूर साथ मिल रहा है। जाने-माने कॉमेडियन भवानी पारीक ने पंकु के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है और इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया है। भवानी पारीक के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है, जो यह दर्शाता है कि मुश्किल वक्त में कलाकार एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। पंकु के प्रशंसक भी इस समर्थन को देखकर लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। #PankajSoni #BhawaniPareek #PankuComedian #StayStrongPanku #ComedianBhawaniPareek #ComedyCommunity #ViralVideo #TrendingNews #SocialMediaUpdate #InstagramTrending #KhabraChuruRi #ChuruNews #RajasthanNews #EntertainmentNews1
- एक वीडियो में सबको हंसाने वाले पंकु को रोते देखकर शेखावाटी के लोग भावुक हो गए हैं। उनके आंसू देख प्रशंसकों को गहरा दुख पहुंचा है। अब हर कोई जानना चाहता है कि उनके साथ ऐसा क्यों हुआ।1
- झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में चल रहा मेवाड़ मेगा ट्रेड फेयर इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है। पिछले 25 दिनों से लोग परिवार संग इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। यह लोकप्रिय मेला 15 मई तक जारी रहेगा।1
- झुंझुनूं के कोलसिया गाँव में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से करोड़ों के सट्टे का हिसाब-किताब, लैपटॉप और मोबाइल समेत भारी मात्रा में उपकरण जब्त किए गए, जिसका जाल देशभर में फैला था। यह गिरोह किराए के बैंक खातों और विदेशी साइटों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगता था; पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।1