Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sonipat News: 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, महिला ने दिखाए जले हुए नोट 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, महिला ने दिखाए जले हुए नोट
Natural News
Sonipat News: 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, महिला ने दिखाए जले हुए नोट 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, महिला ने दिखाए जले हुए नोट
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- BAGHPAT DESK :-बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर देर रात भूसे से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। कलेक्ट्रेट के पास हुई इस घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के एक तरफ लंबा जाम लग गया। आग लगते ही मौके पर धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। देर रात हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। डेढ़ किलोमीटर तक चलता रहा ट्रैक्टर जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से भूसा लेकर आ रहे ट्रैक्टर चालक नौशाद को आग लगने का शुरू में पता ही नहीं चला। पीछे से आ रहे कुछ वाहन चालकों ने उन्हें आवाज देकर और इशारा करके आग लगने की जानकारी दी। नौशाद ने बताया कि आग लगने के बाद भी वह करीब डेढ़ किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलाते रहे, लेकिन उन्हें पीछे लगी आग का अंदाजा नहीं हुआ। जब तक उन्होंने वाहन रोका, तब तक आग ने ट्रॉली में भरे भूसे को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर यातायात को नियंत्रित किया, ताकि आग के कारण कोई बड़ा हादसा न हो। आग बुझने के बाद ही हाईवे पर स्थिति सामान्य हो सकी।1
- असलम सिंगर पेस होगो1
- एक हैरान कर देने वाली और दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बंदर ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक छोटे बच्चे की जान बचा ली। बच्चा छत से गिरने ही वाला था, तभी बंदर ने तुरंत उसे पकड़ लिया और सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ha1
- *4 करोड़ के विवाद में फंसी हाजी याकूब की भतीजी, फोन पर तीन तलाक और घर से निकाला गया”* “मुजफ्फरनगर–मेरठ के एक हाई‑प्रोफाइल घरेलू विवाद ने अब पूरे यूपी में सनसनी मचा दी है। यह केस ना सिर्फ़ पैसे का झगड़ा है, बल्कि एक औरत के घर, उसकी दो बेटियों और फोन पर तीन तलाक की दर्द भरी कहानी है।” यह कहानी है मेरठ के चर्चित मुस्लिम नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की भतीजी जेबा परवीन की, जिनकी शादी मुजफ्फरनगर के बड़े चमड़ा कारोबारी हाजी फराज से हुई थी। यह शादी धूम‑धाम से हुई थी, लेकिन आज वही शादी एक बड़े तनाव का केंद्र बन गई है। “जेबा के भाइयों का आरोप है कि फराज ने व्यापार शुरू करने के नाम पर उनसे करीब 4 करोड़ रुपये उधार लिए थे। समय बीतने पर जब भाइयों ने पैसा वापस मांगा, तो झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि जेबा पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव डाला गया, और आखिरकार उन्हें घर से निकाल दिया गया। “जेबा का दावा है कि उन्हें बीमारी/मां की तबीयत का बहाना बनाकर मेरठ भेज दिया गया, और जब वे वापस आईं तो घर का दरवाज़ा बंद मिला, अंदर जाने नहीं दिया गया। उनकी लगभग 80 तोले सोने की ज्वैलरी छीन ली गई, और उनकी दोनों बेटियों को घर के अंदर रख लिया गया, जिससे जेबा अपनी बच्चियों से भी अलग हो गई। “जेबा का सबसे बड़ा आरोप यह है कि जब उन्होंने पैसे वापसी और बेटियों से मिलने की बात की, तो फराज ने फोन पर तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में फोन या वॉट्सएप पर तीन तलाक देना अब आपराधिक अपराध माना जाता है। इस तरह के केस में पुलिस महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर सकती है, और यह धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा के कानून के तहत भी देखा जा सकता है। जेबा फराज के मुजफ्फरनगर वाले घर के बाहर धरने पर बैठी हैं, घर में प्रवेश दिलाने और अपनी बेटियों से मिलने की मांग कर रही हैं। लेकिन एक और दर्दनाक हिस्सा यह है कि पैसे के विवाद के चलते मायके वाले उन्हें अपने घर में रखने से इनकार कर रहे हैं, जिससे जेबा ना सिर्फ़ ससुराल से अलग है, बल्कि मायके से भी अलग है। “यह केस सिर्फ़ एक तरफ़ा विवाद नहीं, बल्कि औरतों पर आर्थिक दबाव, सोने‑ज्वैलरी की कीमत, और फोन पर तीन तलाक की सोशल बहस को भी उजागर कर रहा है। अगर आप भी ऐसे किसी विवाद में फंसी हों, तो याद रखें – पुलिस, महिला आयोग और अदालत जैसे कानूनी तंत्र हमेशा आपके साथ हैं, और आपकी आवाज़ बेबसी नहीं, बल्कि अधिकार है।”1
- देवरिया जिले के थाना महुआडीह क्षेत्र के ग्राम रामपुर बनहर में 15 अप्रैल 2026 की रात पारिवारिक विवाद के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। दो सगे पट्टीदारों के परिवारों के बीच गाली-गलौज और मारपीट के दौरान आरोपियों ने रविता देवी पत्नी उमेश विश्वकर्मा पर कुदाल से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल रविता देवी को परिजन तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतका के बेटे शिव विश्वकर्मा की तहरीर पर थाना महुआडीह में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में गठित टीम ने 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर खड़ाईच मोड़ के पास से दो अभियुक्तों—राज विश्वकर्मा (23 वर्ष) और मोनी विश्वकर्मा (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त राज विश्वकर्मा की निशानदेही पर लीलापुल सीएचसी के पास बगीचे से घटना में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- चार_करोड़ के विवाद में फंसी हाजी याकूब की भतीजी फोन पर तीन तलाक और घर से निकाला गया1
- nangloi Chowk par Bajrang Dal ka ugra pradarsan. love jihad ke khilaf pradarsan hua. sabhi Hindu samaj ko apni baitio ko dharm ki shiksha deni chahiye..aaj Hanuman Shalimar ke sath Jai Shri Ram ke nare bhi lagaye.bajrang Dal ke sath sath vishav Hindu parishad ke karykarta Shamil huge1
- "हम महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, उनको सम्मान, स्थान मिले। जो महिलाओं के अधिकारों का हरण करना चाहते थे उनके आगे लक्ष्मण रेखा खींची विपक्ष ने उसे वह पार नहीं कर पाए।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर में जाफरगंज चौराहे पर नकली ACC सीमेंट बेचने का मामला सामने आया, जांच में 300 से अधिक बोरे संदिग्ध पाए गए, कंपनी अधिकारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।1