Shuru
Apke Nagar Ki App…
yah land mark konari Kota Paradise building yah bacche ghumne ki jagah hai aaspaas ke छोटे-छोटे thele V atikraman dhariyon Ne जगह-जगह kachre ke dher kar diye Nagar Nigam VIT V kulhadi Kshetra ke sabhi
Pyare lal meena
yah land mark konari Kota Paradise building yah bacche ghumne ki jagah hai aaspaas ke छोटे-छोटे thele V atikraman dhariyon Ne जगह-जगह kachre ke dher kar diye Nagar Nigam VIT V kulhadi Kshetra ke sabhi
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kalim khan1
- Post by VKH NEWS1
- ये वीडियो यूपी के नोएडा की मदरसन कंपनी के बाहर का है जहां इन प्राइवेट कंपनियों द्वारा किए जा रहे शोषण के खिलाफ मजदूरों का आंदोलन चल रहा है, आंदोलन की दिनों से जारी था लेकिन जैसा कि मौजूदा सरकार की नीति है पुलिस ने लाठी चार्ज कर आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की: उसके बाद आंदोलन हिंसक हो गया: हालांकि सरकार ने 1500 से 3000 तक की वेतन वृद्धि की है लेकिन आंदोलन अभी भी जारी है, इसी तरह के आंदोलन गुजरात और हरियाणा में भी चल रहे हैं, राजस्थान के भिवाड़ी में भी कल से इसी तरह की खबरें आ रही हैं, एक विद्रोह है जो इस सरकार के खिलाफ धीरे-धीरे पनप रहा है, लेकिन सरकार को चुनाव जीतने के सारे हथकंडे मालूम हैं सो उसे किसी की परवाह नहीं...1
- कोटा क्षेत्र में एक बालिग युवक-युवती ने अपनी इच्छा से कोर्ट मैरिज कर ली है और अब उन्होंने सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपा है। जोड़े का कहना है कि उन्होंने बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से विवाह किया है, लेकिन परिवार और समाज के दबाव के चलते उन्हें अपनी जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। युवती मध्यप्रदेश श्योपुर की बताई है। मामले में दोनों ने मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखते हुए स्पष्ट किया कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे बिना डर के अपना जीवन जी सकें। लड़की की पहचान सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखी गई है, जबकि युवक ने सामने आकर अपनी बात रखी। जोड़े ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। अब यह मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कानून के अनुसार बालिग व्यक्तियों को अपनी पसंद से विवाह करने और साथ रहने का अधिकार है, जो कि Article 21 of the Indian Constitution के तहत सुरक्षित है। फिलहाल प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करे और किसी भी प्रकार के दबाव या विवाद को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए।1
- तीरथ के पास फार्म हाउस में अचानक आग लगने से अमरूद का बगीचा व कृषि यंत्र जले,पुलिस मामले की जांच में जुटी। 121
- रावतभाटा में अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2026) के अंतर्गत 15 अप्रैल 2026 को सीआईएसएफ इकाई आरएपीएस-एचडब्ल्यूपी, रावतभाटा द्वारा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। यह वॉकाथॉन सेंटब परिसर से प्रारंभ होकर कोटा बैरियर तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कमांडेंट श्री पी. डी. गैसुंग द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन वरिष्ठ कमांडेंट श्री पी. डी. गैसुंग के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में एस. वी. रेड्डी (डीसी फायर), पूजारी संतोष कुमार (एसी एक्जीक्यूटिव), बी. के. साहू (एसी जेएओ) सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। वॉकाथॉन के दौरान आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी देने हेतु पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।1
- कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हैंगिंग ब्रिज के पास फोर लेन पर ट्रॉले और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकालने का काम जारी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- कोटा में माकपा, सीटू व किसान सभा ने निकाली रैली -प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई बाबा साहेब की 135वीं जयंती कोटा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर माकपा, सीटू और अखिल भारतीय किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और नौजवानों ने कोटा शहर में भव्य रैली निकाली। रैली में संविधान की रक्षा करने और दक्षिणपंथी विचारधारा के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। कोटा जिला न्यायालय परिसर में स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार नारे लगाए। रैली में सभी को संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। माकपा-सीटू के नेतृत्व में शपथ समारोह माकपा जिला सचिव कामरेड हबीब खान, सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोटा शहर में सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा की शपथ ली। रैली को इन नेताओं ने किया संबोधित रैली को कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, कामरेड महावीर प्रसाद, कामरेड गुलाब शंकर, कामरेड मुकुट बिहारी जंगम, कामरेड बाबूलाल बलवानी, कामरेड भवानी शंकर कुशवाह, कामरेड अशोक सिंह, कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड निर्मला बाई, रहीसा बानो, रेशमा देवी आदि ने संबोधित किया। जेके मजदूरों का संघर्ष जारी सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि संविधान से मिले हक की बदौलत सैकड़ों जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूर जिला कलेक्टरेट गेट पर 421वें दिन भी बकाया वेतन की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मजदूर नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द भुगतान नहीं करती तो फैक्ट्री की जमीन पर कब्जा करने के लिए कुच करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 4200 से अधिक मजदूरों का 500 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया वेतन है।2
- केशोरायपाटन क्षेत्र में खड़ी मालगाड़ी में घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, गार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा,ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर हुआ फरार।21