logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी कैंटोनमेंट एरिया में दिखा कथित तेंदुआ से इलाके में मचा हड़कंप इन दिनों वाराणसी मे कैंटोनमेंट एरिया में तेंदुआ की खबर से हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा कि बीती रात भी तेंदुआ देखने की खबर मिली इसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है।

1 hr ago
user_आवाज News
आवाज News
Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

वाराणसी कैंटोनमेंट एरिया में दिखा कथित तेंदुआ से इलाके में मचा हड़कंप इन दिनों वाराणसी मे कैंटोनमेंट एरिया में तेंदुआ की खबर से हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा कि बीती रात भी तेंदुआ देखने की खबर मिली इसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर मे विवाहिता पर जानलेवा हमला पुलिस मे कोई सुनवाई नही उत्तर प्रदेश सरकार चाहे लाख दावे करे पर जमीनी सच कुछ और ही है।मामला मिर्जापुर का है जहां एक विवाहिता पर सरेराह हमला किया गया पर पीड़ित परिवार पांच दिन से थाने के चक्कर लगा रहा कही कोई सुनवाई नहीं हो रही।
    1
    मिर्जापुर मे विवाहिता पर जानलेवा हमला पुलिस मे कोई सुनवाई नही 
उत्तर प्रदेश सरकार चाहे लाख दावे करे पर जमीनी सच कुछ और ही है।मामला मिर्जापुर का है जहां एक विवाहिता पर सरेराह हमला किया गया पर पीड़ित परिवार पांच दिन से थाने के चक्कर लगा रहा कही कोई सुनवाई नहीं हो रही।
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी की 11 एमएलसी सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 4 शिक्षक और 2 स्नातक, यानी कुल 6 सीटें जीती हैं। वहीं, सपा ने 2 यूपी की 11 एमएलसी सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 4 शिक्षक और 2 स्नातक, यानी कुल 6 सीटें जीती हैं। वहीं, सपा ने 2 शिक्षक और 3 स्नातक सीटों पर जीत हासिल की है। इस तरह भाजपा को 6 और सपा को 5 सीटें मिली हैं। सपा को 2 सीटों का फायदा हुआ है। काशी में भाजपा को शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटों पर फिर हार का सामना करना पड़ा है। यहां स्नातक सीट पर 50 घंटे से अधिक समय तक मतगणना चली। मतगणना केंद्र पर बुधवार देर शाम शुरू हुआ हंगामा रातभर जारी रहा। भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह धरने पर बैठ गए। उन्होंने काशी के ऑब्जर्वर प्रांजल यादव पर धांधली कराने का आरोप लगाया और उन्हें हटाने की मांग की। इसके बाद 500 से ज्यादा सपा कार्यकर्ता मतगणना केंद्र पहुंच गए। अखिलेश यादव भी रातभर फोन पर हर राउंड की जानकारी लेते रहे। आखिरकार, गुरुवार सुबह भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली। यहां सपा के आशुतोष सिन्हा को 50529 वोट मिले जबकि भाजपा के केदारनाथ सिंह को 33530 वोट मिले हैं।
    1
    यूपी की 11 एमएलसी सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 4 शिक्षक और 2 स्नातक, यानी कुल 6 सीटें जीती हैं। वहीं, सपा ने 2
यूपी की 11 एमएलसी सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 4 शिक्षक और 2 स्नातक, यानी कुल 6 सीटें जीती हैं। वहीं, सपा ने 2 शिक्षक और 3 स्नातक सीटों पर जीत हासिल की है। इस तरह भाजपा को 6 और सपा को 5 सीटें मिली हैं। सपा को 2 सीटों का फायदा हुआ है।
काशी में भाजपा को शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटों पर फिर हार का सामना करना पड़ा है। यहां स्नातक सीट पर 50 घंटे से अधिक समय तक मतगणना चली। मतगणना केंद्र पर बुधवार देर शाम शुरू हुआ हंगामा रातभर जारी रहा।
भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह धरने पर बैठ गए। उन्होंने काशी के ऑब्जर्वर प्रांजल यादव पर धांधली कराने का आरोप लगाया और उन्हें हटाने की मांग की। इसके बाद 500 से ज्यादा सपा कार्यकर्ता मतगणना केंद्र पहुंच गए। अखिलेश यादव भी रातभर फोन पर हर राउंड की जानकारी लेते रहे। आखिरकार, गुरुवार सुबह भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली। यहां सपा के आशुतोष सिन्हा को 50529 वोट मिले जबकि भाजपा के केदारनाथ सिंह को 33530 वोट मिले हैं।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रामचंदीपुर में किसान के मिट्टी ले जाने को लेकर विवाद की चर्चा, वीडियो वायरल लईक आफ़ताब
    1
    रामचंदीपुर में किसान के मिट्टी ले जाने को लेकर विवाद की चर्चा, वीडियो वायरल
लईक आफ़ताब
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चौबेपुर के रामचंदीपुर में पिस्टल और धारदार हथियार लहराने का वीडियो वायरल, इलाके में चर्चा जनता न्यूज टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी चौबेपुर के रामचंदीपुर में पिस्टल और धारदार हथियार लहराने का वीडियो वायरल, इलाके में चर्चा वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामचंदीपुर गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर हाथ में पिस्टल और धारदार हथियार लहराता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और हथियारों की वास्तविकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक किसान अपने खेत से ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि मिट्टी ले जाने के लिए किसान ने यूपी माइन मित्रा पोर्टल के माध्यम से अनुमति भी ली थी। इसी मामले को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर इस घटना के संबंध में शिवपूजन और शिवाजी उर्फ रूपेश नाम सामने बताए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब इस मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है। वीडियो की सत्यता, हथियारों की प्रकृति और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    चौबेपुर के रामचंदीपुर में पिस्टल और धारदार हथियार लहराने का वीडियो वायरल, इलाके में चर्चा
जनता न्यूज टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी 
चौबेपुर के रामचंदीपुर में पिस्टल और धारदार हथियार लहराने का वीडियो वायरल, इलाके में चर्चा
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामचंदीपुर गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर हाथ में पिस्टल और धारदार हथियार लहराता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और हथियारों की वास्तविकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक किसान अपने खेत से ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि मिट्टी ले जाने के लिए किसान ने यूपी माइन मित्रा पोर्टल के माध्यम से अनुमति भी ली थी। इसी मामले को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय स्तर पर इस घटना के संबंध में शिवपूजन और शिवाजी उर्फ रूपेश नाम सामने बताए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
अब इस मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है। वीडियो की सत्यता, हथियारों की प्रकृति और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज छावनी में तेंदुए की दहशत केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नं. 33 पर घूमता दिखा रात में सड़क पर खुलेआम घूमते वीडियो से इलाके में हड़कंप वाराणसी से न्यूज टू इंडिया उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की रिपोर्ट वाराणसी के छावनी कैंटोनमेंट एरिया से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नंबर 33 की तरफ देर रात एक तेंदुआ सड़क पर खुलेआम घूमता हुआ दिखाई दिया, प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाया गया वीडियो रात का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आता है और कुछ देर तक सड़क किनारे चलने के बाद वापस छावनी की झाड़ियों की ओर चला जाता है, उसकी आंखें रात में चमक रही थीं। बता दें कि कैंटोनमेंट एरिया में घनी झाड़ियां, पेड़ और खाली बंगले होने के कारण पहले भी जंगली जानवरों के देखे जाने की खबरें आती रही हैं, लेकिन रिहायशी और स्कूल वाले इलाके के इतने करीब तेंदुए के आने से स्थानीय लोगों, खासकर सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों और स्कूली बच्चों के परिजनों में दहशत फैल गई है, घटना की सूचना वन विभाग और कैंट प्रशासन को दे दी गई है, वन विभाग की टीम द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। News2India की अपील 1. छावनी क्षेत्र में रात में और सुबह अंधेरे में अकेले न निकलें 2. बच्चों को अकेले स्कूल या ट्यूशन न भेजें 3. यदि तेंदुआ दिखाई दे तो शोर न मचाएं, उसके पास जाने की कोशिश न करें 4. तुरंत वन विभाग, कैंट बोर्ड या डायल 112 पर सूचना दें फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई है।
    1
    वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज छावनी में तेंदुए की दहशत केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नं. 33 पर घूमता दिखा रात में सड़क पर खुलेआम घूमते वीडियो से इलाके में हड़कंप

वाराणसी से न्यूज टू इंडिया उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की रिपोर्ट
वाराणसी के छावनी कैंटोनमेंट एरिया से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नंबर 33 की तरफ देर रात एक तेंदुआ सड़क पर खुलेआम घूमता हुआ दिखाई दिया, प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाया गया वीडियो रात का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आता है और कुछ देर तक सड़क किनारे चलने के बाद वापस छावनी की झाड़ियों की ओर चला जाता है, उसकी आंखें रात में चमक रही थीं।
बता दें कि कैंटोनमेंट एरिया में घनी झाड़ियां, पेड़ और खाली बंगले होने के कारण पहले भी जंगली जानवरों के देखे जाने की खबरें आती रही हैं, लेकिन रिहायशी और स्कूल वाले इलाके के इतने करीब तेंदुए के आने से स्थानीय लोगों, खासकर सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों और स्कूली बच्चों के परिजनों में दहशत फैल गई है, घटना की सूचना वन विभाग और कैंट प्रशासन को दे दी गई है, वन विभाग की टीम द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। News2India की अपील
1. छावनी क्षेत्र में रात में और सुबह अंधेरे में अकेले न निकलें
2. बच्चों को अकेले स्कूल या ट्यूशन न भेजें
3. यदि तेंदुआ दिखाई दे तो शोर न मचाएं, उसके पास जाने की कोशिश न करें
4. तुरंत वन विभाग, कैंट बोर्ड या डायल 112 पर सूचना दें
फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • घर में घुसकर युवक से मारपीट, पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी घर में घुसकर युवक से मारपीट, पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के बाजार कालिका गांव में एक युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता देवेंद्र मोदनवाल ने हरिभानपुर गांव के कई लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, बाजार कालिका निवासी देवेंद्र मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय रामलाल ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 25 अक्टूबर 2026 की शाम करीब चार बजे हरिभानपुर गांव के जाहिद, इलियास, बाडू, छोटू, आबिद, एकलख समेत चार-पांच अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोगों ने उनके पुत्र अनुज मोदनवाल के साथ लाठी-डंडे और चाकू से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज की और घर में घुसकर धमकी दी कि यदि थाने में शिकायत करने गए तो जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद पीड़ित के पिता ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही इस मामले में कपसेठी पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।
    1
    घर में घुसकर युवक से मारपीट, पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी
घर में घुसकर युवक से मारपीट, पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी 
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के बाजार कालिका गांव में एक युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता देवेंद्र मोदनवाल ने हरिभानपुर गांव के कई लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाजार कालिका निवासी देवेंद्र मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय रामलाल ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 25 अक्टूबर 2026 की शाम करीब चार बजे हरिभानपुर गांव के जाहिद, इलियास, बाडू, छोटू, आबिद, एकलख समेत चार-पांच अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोगों ने उनके पुत्र अनुज मोदनवाल के साथ लाठी-डंडे और चाकू से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
पीड़ित पक्ष का  आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज की और घर में घुसकर धमकी दी कि यदि थाने में शिकायत करने गए तो जान से मार दिया जाएगा।
घटना के बाद पीड़ित के पिता ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही इस मामले में कपसेठी पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • वाराणसी कैंटोनमेंट एरिया में दिखा कथित तेंदुआ से इलाके में मचा हड़कंप इन दिनों वाराणसी मे कैंटोनमेंट एरिया में तेंदुआ की खबर से हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा कि बीती रात भी तेंदुआ देखने की खबर मिली इसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है।
    1
    वाराणसी कैंटोनमेंट एरिया में दिखा कथित तेंदुआ से इलाके में मचा हड़कंप 
इन दिनों वाराणसी मे कैंटोनमेंट एरिया में तेंदुआ की खबर से हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा कि बीती रात भी तेंदुआ देखने की खबर मिली इसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है।
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाराणसी ब्रेकिंग छावनी में तेंदुए की दहशत, केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नं. 33 पर घूमता दिखा न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी News2India वाराणसी के छावनी कैंटोनमेंट एरिया से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नंबर 33 की तरफ देर रात एक तेंदुआ सड़क पर खुलेआम घूमता हुआ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाया गया वीडियो रात का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आता है और कुछ देर तक सड़क किनारे चलने के बाद वापस छावनी की झाडियों की ओर चला जाता है। उसकी आंखें रात में चमक रही थीं। इलाके में दहशत का माहौल बता दें कि कैंटोनमेंट एरिया में घनी झाड़ियां, पेड़ और खाली बंगले होने के कारण पहले भी जंगली जानवरों के देखे जाने की खबरें आती रही हैं। लेकिन रिहायशी और स्कूल वाले इलाके के इतने करीब तेंदुए के आने से स्थानीय लोगों, खासकर सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों और स्कूली बच्चों के परिजनों में दहशत फैल गई है।वन विभाग को सूचना घटना की सूचना वन विभाग और कैंट प्रशासन को दे दी गई है। वन विभाग की टीम द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।News2India की अपील:1. छावनी क्षेत्र में रात में और सुबह अंधेरे में अकेले न निकलें। 2. बच्चों को अकेले स्कूल या ट्यूशन न भेजें। 3. यदि तेंदुआ दिखाई दे तो शोर न मचाएं, उसके पास जाने की कोशिश न करें। 4. तुरंत वन विभाग, कैंट बोर्ड या डायल 112 पर सूचना दें।फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई है।
    1
    वाराणसी ब्रेकिंग छावनी में तेंदुए की दहशत, केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नं. 33 पर घूमता दिखा
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
वाराणसी News2India वाराणसी के छावनी कैंटोनमेंट एरिया से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। केंद्रीय विद्यालय के पास बंगला नंबर 33 की तरफ देर रात एक तेंदुआ सड़क पर खुलेआम घूमता हुआ दिखाई दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाया गया वीडियो रात का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आता है और कुछ देर तक सड़क किनारे चलने के बाद वापस छावनी की झाडियों की ओर चला जाता है। उसकी आंखें रात में चमक रही थीं। इलाके में दहशत का माहौल बता दें कि कैंटोनमेंट एरिया में घनी झाड़ियां, पेड़ और खाली बंगले होने के कारण पहले भी जंगली जानवरों के देखे जाने की खबरें आती रही हैं। लेकिन रिहायशी और स्कूल वाले इलाके के इतने करीब तेंदुए के आने से स्थानीय लोगों, खासकर सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों और स्कूली बच्चों के परिजनों में दहशत फैल गई है।वन विभाग को सूचना घटना की सूचना वन विभाग और कैंट प्रशासन को दे दी गई है। वन विभाग की टीम द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।News2India की अपील:1.  छावनी क्षेत्र में रात में और सुबह अंधेरे में अकेले न निकलें। 2. बच्चों को अकेले स्कूल या ट्यूशन न भेजें। 3. यदि तेंदुआ दिखाई दे तो शोर न मचाएं, उसके पास जाने की कोशिश न करें। 4. तुरंत वन विभाग, कैंट बोर्ड या डायल 112 पर सूचना दें।फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.