*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 31 जुलाई को होने वाले 207 जोड़ों के विवाह समारोह से ठीक एक दिन पहले बल्दीराय ब्लॉक की तैयारियों पर पेयजल संकट भारी पड़ गया है।ब्लॉक परिसर में लगा आरओ प्लांट खराब होने से अधिकारी,कर्मचारी और फरियादी शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे हैं।शुक्रवार को होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में वर-वधू और उनके परिजन शामिल होंगे।इसके बावजूद अब तक आरओ प्लांट दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।भीषण गर्मी और उमस के बीच पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा ठप रहने से तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि समारोह शुरू होने से पहले आरओ प्लांट तत्काल चालू कराया जाए।
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 31 जुलाई को होने वाले 207 जोड़ों के विवाह समारोह से ठीक एक दिन पहले बल्दीराय ब्लॉक की तैयारियों पर पेयजल संकट भारी पड़ गया है।ब्लॉक परिसर में लगा आरओ प्लांट खराब होने से अधिकारी,कर्मचारी और फरियादी शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे हैं।शुक्रवार को होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में वर-वधू और उनके परिजन शामिल होंगे।इसके बावजूद अब तक आरओ प्लांट दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।भीषण गर्मी और उमस के बीच पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा ठप रहने से तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि समारोह शुरू होने से पहले आरओ प्लांट तत्काल चालू कराया जाए।
- *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन* लम्भुआ, सुलतानपुर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए। पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।4
- तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,, *सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।* प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। *अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।* जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है। *अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।* आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*1
- नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia1
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji1
- निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।1
- लखनऊ में आवारा गाय का कहां मासूम पर किया हमला गंभीर हालत में अस्पताल पेपर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लखनऊ। राजधानी के अर्जुनगंज इलाके में शाम के समय एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1