Shuru
Apke Nagar Ki App…
jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji
Raju.u.p.44
jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे1
- ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार1
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं सुलतानपुर। विकास खंड बल्दीराय परिसर शुक्रवार को खुशियों, उल्लास और सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में 207 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 205 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। एक ही मंच पर दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ आयोजित इस समारोह ने सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। समारोह के दौरान शहनाइयों की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और नवविवाहित जोड़ों के परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रशासन की ओर से विवाह की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह कराने में सहायता मिल रही है। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक समानता और आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम बन रही है। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।4
- निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।1
- टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर सुलतानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी यात्री वाराणसी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट क्रूजर (यूपी-65 एफटी-6079) का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया समेत गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अन्य घायलों में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कई श्रद्धालु तथा वाहन चालक शाहिद निवासी वाराणसी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, एसडीएम, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का पिछला टायर फटना सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।4