टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर सुलतानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी यात्री वाराणसी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट क्रूजर (यूपी-65 एफटी-6079) का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया समेत गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अन्य घायलों में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कई श्रद्धालु तथा वाहन चालक शाहिद निवासी वाराणसी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, एसडीएम, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का पिछला टायर फटना सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर सुलतानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की
हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी यात्री वाराणसी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट क्रूजर (यूपी-65 एफटी-6079) का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस
तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया समेत गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अन्य घायलों में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कई श्रद्धालु तथा वाहन चालक शाहिद निवासी वाराणसी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, एसडीएम, नायब तहसीलदार
और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का पिछला टायर फटना सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- हत्या कर शव छिपाने वाले दंपति को सजा: सुल्तानपुर कोर्ट ने अमेठी के रहने वाले पति-पत्नी को आजीवन कारावास और 50 हजार का जुर्माना लगाया अमेठी जिले में हत्या कर शव छिपाने के मामले में एक दंपति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) श्याम मोहन जायसवाल ने ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को यह सजा सुनाई। उन पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसमें से 80 प्रतिशत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे ये फैसला आया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय शंकर शुक्ल ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी 27 मार्च 2013 को राजकुमारी (मृतक की पत्नी) ने दर्ज कराई थी। उनके पति अयोध्या प्रसाद 26 मार्च को सेनीपुर गौरीगंज में अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर दोपहर 12 बजे निकले थे। शाम को बेटे चंदन ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि वे पुराने सिनेमा घर के पास रिश्तेदार पंकज के घर हैं और जल्द लौट आएंगे। शाम 7 बजे दोबारा फोन करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी खोजबीन के बाद भी अयोध्या प्रसाद का कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह एक महिला ने सूचना दी कि गांव से एक किलोमीटर दूर नहर में अयोध्या प्रसाद का शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखने पर शव की पुष्टि हुई। राजकुमारी ने गोमती पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम टेरी, थाना मुंशीगंज और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में राहुल वर्मा, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को भी हत्या में आरोपी पाया गया। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों के बयान दर्ज कराए। पत्रावली के अवलोकन के बाद गोमती और राहुल को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण बरी कर दिया गया। जबकि ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को दोषी ठहराते हुए सजा काटने के लिए जेल भेज दिया गया।1
- आज दिनांक 31 जुलाई को एक क्रूज़र गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें MP के शिवढ़ी के रहने वाले कुछ लोग उसमें बैठे हुए थे। " कुल 15 लोग बैठने की सूचना है उसमें। गाड़ी सुबह आज 5:15 बजे के आसपास गाड़ी का पिछला चक्का जो टायर था वह फट जाता है। जिसकी वजह से गाड़ी असंतुलित होकर एक बिजली के पोल में टकरा जाती है और उसमें बैठे हुए लोगों को चोटें आती हैं। कुल 12 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजे गए। मौके पर ही एम्बुलेंस और डॉक्टर तत्काल उपस्थित हो गए। तत्काल पुलिस टीम मौके पर आई, इलाज का कार्य शुरू हो गया है। 5 लोगों को जिला अस्पताल यहाँ से बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। सबका इलाज किया जा रहा है। कानून व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृज नारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*1
- अमेठी-रायबरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी द्वारा राहुल गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का मामला पकड़ा तुल पूरे मामले को लेकर अमेठी में भी कांग्रेस नेताओं में दिखा काफी आक्रोश मुसाफिरखाना कोतवाली व जामो थाना पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन, जनपद रायबरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर की मांग। प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना व जामो थाना अध्यक्ष को सौंपा गया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस पार्टी के कर्यक्ताओ ने सार्वजनिक मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप। मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। अमेठी-रायबरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी द्वारा राहुल गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का मामला पकड़ा तुल पूरे मामले को लेकर अमेठी में भी कांग्रेस नेताओं में दिखा काफी आक्रोश मुसाफिरखाना कोतवाली व जामो थाना पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन, जनपद रायबरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर की मांग। प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना व जामो थाना अध्यक्ष को सौंपा गया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस पार्टी के कर्यक्ताओ ने सार्वजनिक मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप। मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।3
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं सुलतानपुर। विकास खंड बल्दीराय परिसर शुक्रवार को खुशियों, उल्लास और सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में 207 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 205 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। एक ही मंच पर दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ आयोजित इस समारोह ने सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। समारोह के दौरान शहनाइयों की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और नवविवाहित जोड़ों के परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रशासन की ओर से विवाह की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह कराने में सहायता मिल रही है। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक समानता और आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम बन रही है। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।4
- टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर सुलतानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी यात्री वाराणसी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट क्रूजर (यूपी-65 एफटी-6079) का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया समेत गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अन्य घायलों में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कई श्रद्धालु तथा वाहन चालक शाहिद निवासी वाराणसी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, एसडीएम, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का पिछला टायर फटना सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।4